उम्मीदवारों को शहर के अंदर जाने की नहीं होगी अनुमति, परीक्षा समाप्त होने पर जाना होगा अपने गंतव्य स्थल नाहन। जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0 परुथी ने स्पष्ट करते हुए बताया की डी.एल.एड (सीईटी) सत्र 2020-2022 की कल यानि 19 जुलाई, 2020 को आयोजित होने वाली परीक्षा में उम्मीदवारों को उपस्थित होने की अनुमति है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन धर्मशाला द्वारा कल सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक डी.एल.एड (सीईटी) सत्र 2020-2022 की परीक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय शमशेर छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नाहन में आयोजित की जानी है। उन्होंने…
Author: Himachal Varta
नाहन। आपदा को अवसर में बदलें….। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अपील पर आत्मनिर्भर भारत का अभियान चलाया गया है। सिरमौर प्रशासन ने भी कोरोना संकट के बीच इसी तरह की पहल की है। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से सटे जिला आयुर्वेदिक भवन में अब कोरोना के साथ फ्लू से संबंधित बीमारियों पर अनुसंधान किया जाएगा। कोरोना और अन्य फ्लू से जुड़ी बीमारियां फैलने से रोकने पर अनुसंधान होगा। इसके लिए नेचुरलपैथी, आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी आदि किया जाएगा। आयुर्वेदिक अस्पताल के इस भवन में कोविड आयुष अस्पताल बनाया जा रहा है। सिरमौर में बन रहा कोविड आयुष अस्पताल…
शहर के एक गोविंदगढ़ मोहल्ला में एक साथ 10 व्यक्तियों के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक सोमवार तक शहर को सील कर दिया गया है। इस दौरान कोई पब्लिक मूवमेंट नहीं होगी।
बदल दिए गए थे दोनों एक्स ई एनएच-72 में भी हुई थी बड़ी धांधली,एक वर्ष बीत जाने के बाद भी विस प्राक्कलन समिति के आदेशों पर एनएच ने नहीं की कार्रवाही पांवटा-शिलाई एनएच पर प्रयोग की गई घटिया निर्माण सामग्री व मेटलिंग पर समिति ने दिये थे उच्च स्तरीय जांच के आदेश नाहन। पांवटा साहिब शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर 1 वर्ष पूर्व किए गए 13 करोड के मेटलिंग टेंडर में एक बड़े घोटाले की आशंका व्यक्त की जा रही है| हैरानी की बात तो यह है कि 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी विधानसभा प्राक्कलन समिति के आदेशों पर…
सभी वाणिज्यिक संस्थान तथा माजरी चौक-गोविन्दगढ़-दिल्ली गेट मार्ग रहेगा बंद यशवन्त चौक-गुन्नुघाट-कच्चा टैंक मार्ग से होगी वाहनाें की आवाजाही नाहन। नाहन शहर के गोविन्दगढ़ मौहल्ला में गत सायं 10 कोरोना पॉजीटीव मामले आने के बाद जिला प्रशासन सिरमौर ने शहर में गहन सैंपलिग करने तथा सामुदायिक संक्रमण की सम्भावना को रोकने के लिए नाहन शहर को तुरंत प्रभाव से लेकर मंगलवार प्रातः 7 बजे तक ऐतियातन बंद करने का निर्णय लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि इस बंद के दौरान नाहन शहर के सभी व्यापारिक गतिविधियाँ जिनमें सभी प्रकार की दुकानें…
नाहन। जिला सिरमौर के गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन में आज 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिसके बाद जिला में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। पॉजिटिव आए मामलों में एक 9 वर्षीय बच्ची, एक 10 वर्षीय बच्ची, 18 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, 54 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। यह सभी मामले कल इसी मोहल्ले से पॉजिटिव आई गर्भवती महिला के परिवार से हैं। इन सभी को कोविड केयर सेन्टर त्रिलोकपुर शिफ्ट कर दिया गया है।
नाहन। जिला सिरमौर में अगले 5 दिनों यानि 22 जुलाई तक मध्यम घने बादल छाए रहेंगे तथा अधिकांश स्थानों में हल्की मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी। 19 से 21 जुलाई, 2020 तक मध्यम भारी वर्षा की सम्भावना है। अधिकांशतः हवा कि दिशा पूर्वी-दक्षिणी रहने के साथ हवा की गति 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। वायुमंडल में आद्रता 42-98 प्रतिशत के बीच रहेगी। अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। प्रभारी वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुंआ गजेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला सिरमौर के ब्लॉक…
नाहन। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जहां प्रदेश में कोरोना वायरस को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़ने लगा है तो वहीँ, संक्रमण के नए मामले भी बदस्तूर आना जारी है। आज जिला सिरमौर में कोरोना के एक साथ 10 नए मामले सामने आए हैं। डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज की प्रयोगशाला से स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 10 को संक्रमित पाया गया है। इसमें गर्भवती महिला का पति भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 10 में से पांच महिलाएं पाॅजिटिव पाई गई हैं। उधर पुष्टि करते हुए जिलाधीश डाॅ. आरके परुथी ने…