यातायात पुलिस ने शहर में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा नाहन। यातायात पुलिस ने शहर में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में बेतरतीब खड़े वाहनों पर पुलिस की कार्यवाही जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने जीएसटी भवन के समीप से दो वाहनों को क्रेन से उठाया। जबकि 34 वाहनों के चालान काटे। बता दें कि पुलिस ने क्रेन से उठाए दोनों वाहनों के पहले मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे थे। इसके बाद भी वाहन चालकों ने अपने वाहन हटाने उचित…
Author: Himachal Varta
अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग स्टार रहे हैं द ग्रेट खली, लोकप्रियता के ग्राफ में अब है बैकफुट, नाहन। कभी अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग स्टार रहे पंजाब में सेटल्ड सिरमौर के रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली प्रदेश में अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। हालांकि द ग्रेट खली द्वारा जगह जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा रही है। जिसमें वह शिलाई क्षेत्र में विकास की अनदेखी को लेकर पूर्व व मौजूदा सरकार को भी कोस रहे हैं। जिसको लेकर इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दिलीप राणा उर्फ ग्रेट खली इतने बड़े स्टार रहे हैं तो उनका समाज सेवा…
नाहन। जिला सिरमौर में आज एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है जिसके बाद जिला में एक्टिव केस 8 हो गए हैं। पॉजिटिव आया मामला 27 वर्षीय युवक का है जो कादियाना लाना, तहसील संगड़ाह का निवासी है और भारतीय सेना के डोगरा रेजिमेंट में सेवारत है। वह 10 जुलाई को नई दिल्ली से सिरमौर जिले में आया था और वर्तमान में हिमालयन कॉलेज काला अंब में संस्थागत क्वारंटाइन में था। 15 जुलाई को कोविड -19 टेस्ट के लिए इसका सैंपल लिया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवक को कोविड केयर सेंटर त्रिलोकपुर में शिफ्ट किया जा रहा है।
नाहन। दिनाँक 16 जुलाई को प्रभारी पुलिस थाना माजरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेहतावाला/ हरिपुर खोल के जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। जिस दौरान जंगल में पुलिस की टीम को मौका पर 02 अदद कच्ची शराब की भट्टियां मिली और उनके साथ ड्रमों एवं एक गडढे में लगभग 10,000 लीटर लाहण वरामद हुई, परन्तु उक्त भट्ठियों के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं पाया गया जिस कारण मौका पर दोनों भट्टियो, ड्रमों एवं गडढ़े में पाई गई लाहण को मौका पर ही नष्ट किया गया।
नाहन। जिला दण्डाधिकारी ंसिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने हिमाचल प्रदेश मुनाफाखोरी तथा जमाखोरी आदेश 1977 के तहत अधिसूचना जारी करके जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों के लिए 14.2 किलोग्राम वजन के रसोई गैस सिलेंडरों की दरें निर्धारित की है। अधिसूचना के अनुसार मैर्सज सराहां कलां इण्डेन ग्रामीण विकास गैस एजेन्सी सराहां के उपभोक्ताओं के लिए सराहां, धमाकडी की जोहडी, लानाबांका, चारपडी, बोहालघाट, बानद, कनजीरघाट, नावलघाट, बनतीघाट में 636 रूपये, नाबगढ, खाराना, गरगोन पलाशों में 638 रूपये और बाग, पशोग, पानवा, चरानीघाट, भजाना, नैनाटिक्कर, साधनाघाट, प्रेमनगर, काहन, बनाह की सैर, कनलोग, सात्री, चाकली, राहोर, निहोग, धिरथ, देवसानी धाल, बनेठी, कांगर, सिरमौरी मन्दिर, सनौन,…
राज्यपाल ने लाहौल-स्पीति के लोगों से बातचीत की शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से जिला लाहौल-स्पीति के जनजातीय क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से बातचीत करते हुए समृद्ध जनजातीय संस्कृति को संजोए रखने और क्षेत्र के लोगांे के अधिकारों के संरक्षण और क्षेत्र के विकास पर बल दिया। राज्यपाल ने कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि कोरोना जांच में वृद्धि की जानी चाहिए। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी बल दिया। उन्होंने…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से प्रदेश के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें प्रवासी श्रमिकों विशेषकर औद्योगिक इकाइयों में आने वाले कामगारों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगपतियों या उनके ठेकेदारों को प्रशासन की अनुमति के उपरान्त ही कामगारों को लाने की अनुमति होगी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक उन्हें क्वारंटीन किया जाना आवश्यक होगा। बड़ी औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त क्वारंटीन…
राज्यपाल ने युवाओं के कौशल उन्नयन और गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण पर बल दिया शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कौशल और कौशल उन्नयन पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जन शिक्षण संस्थान स्थापित किए जाने चाहिए और युवाओं के कौशल उन्नयन के साथ-साथ गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम इस उद्देश्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। राज्यपाल आज यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित वेबिनार…