पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पच्छाद कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
नाहन। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर पच्छाद कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा सदभावना दिवस के रूप में मनाया । इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इससे पहले जिला कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र ठाकुर, पच्छाद मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हरदेव राणा, अनुसूचितजाति विंग के अध्यक्ष रमेश चंद, कांग्रेस सेवादल पच्छाद के अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर के अतिरिक्त अनुज ठाकुर, विशाल ठाकुर, विशाल ठाकुर, दीपक शर्मा, सुभाष अत्री, धर्मेंन्द्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प भेंट करके उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
इस मौके पर राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होने देश में संचार क्रांति लाकर देश को एक नई दिशा दी। इसके अतिरिक्त उन्होने मतदान देने की आयु को 21 से घटाकर 18 वर्ष करके युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित की गई थी। जवाहर नवोदय विद्यालय भी पूरे देश में इनके कार्यकाल में खोले गए।
उन्होने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायतों को वितीय शक्तियां प्रदान करके सशक्त बनाया गया और इनके कार्यकाल से ही ग्राम पंचातयों को सीधा बजट जाने लगा। राजीव गांधी का मानना था कि सरकार द्वारा जारी राशि का केवल 15 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों तक पहूंचता है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित नहीं हो पाता था।