नाहन। शिलाई भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का शव 5 दिन बाद उत्तराखंड के इछाड़ी डैम से बरामद हो गया है। उपाध्यक्ष को ढूंढने का प्रयास पिछले 4 दिनों से जारी था परंतु उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था लेकिन अब 5 दिन बाद शव बरामद कर लिया गया है। बता दें कि रविवार दोपहर बाद समाजसेवी व राजनीतिज्ञ महेंद्र सिंह नेगी उर्फ बाजा अपने दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने उतरे थे, और तेज बहाव की चपेट में आ जाने से लापता हो गए थे। इसके बाद से लगातार ही सर्च ऑपरेशन चलाया…
Author: Himachal Varta
नाहन। कांग्रेस ने भाजपा के नेताओं के उस बयान को जिसमें पच्छाद में सड़कों पर 70 करोड़ खर्च करने की बात कही गई है को झुठ का पुलिंदा व लोगों को गुमराह करने के अलावा और कुछ नही बताया है। राजकुमार, सोहन सिंह, विवेक कुमार, रणजीत सिंह, आशा प्रकाश, राजेंद्र वर्मा (उपाध्यक्ष) व राजेंद्र ठाकुर (महामंत्री), परीक्षा चौहान, दुर्गा सिंह (उपाध्यक्ष जिला कमेटी सिरमौर) व राजगढ़ विकास खंड के सभी जोन अध्यक्ष – दिलीप सिंह , सोहन सिंह , रामलाल, जातिराम कमल , मदन सिंह, रणवीर सिंह, प्रताप सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि इसमें मुसाफिर वरिष्ठ कांग्रेस के…
पंचायत समिति शिलाई में भरे जाएंगे ग्राम रोज़गार सेवक के पद नाहन। जिला सिरमौर के विकास खण्ड शिलाई में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवक के 2 पद भरे जाने है जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई, 2020 तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति शिलाई के कार्यालय में आवेदन कर सकते है। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति शिलाई ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदो के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10़2 रखी गई है तथा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्पयूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा अनिवार्य रूप से होना…
विधायक सुखराम चौधरी ने किया उद्घाटन नाहन। आज डण्डा पागर पंचायत के शमयाला ग्राम में विधायक सुखराम चौधरी 70 वर्षों के बाद पहली बार गाड़ी के माध्यम से यहाँ पहुँचे।उनके साथ बीडीओ पॉवटा साहिब गौरव धीमान,बीडीसी चैयरमेन रमेश तोमर,मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता आदि साथ पहुँचे। यहाँ पहुँचने पर ग्रामीणों ने उन का ज़ोरदार स्वागत किया। सुखराम चौधरी ने कहाँ कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी तक से हर गाँव को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता में रहा हैं। आज 2.5 वर्ष के कार्यकाल में पाँवटा विधानसभा का हर गाँव एम्बुलेंस सड़क से जुड़ चूका हैं। उन्होंने कहा…
नाहन। जिला सिरमौर की नाहन तहसील के वार्ड नंबर 13 गोबिंदगढ़ मोहल्ला में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज आदेश जारी करते हुए वार्ड नंबर 6 और 13 के कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। कन्टेनमेंट जोन का क्षेत्र पश्चिम दिशा में नाले के साथ पेट्रोल पंप के पास बलिंदर के घर से लेकर दक्षिण दिशा में दलवीर सिंह के घर तक, पश्चिम दिशा में दलवीर सिंह के घर से नानक चंद के घर के साथ लगते रस्ते से लेकर सिविल सप्लाई के गोदाम तक, पूर्व दिशा में सिविल…
नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यापक संघ सिरमौर इकाई की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में जिला शिवपुर के मात्र 3 शिक्षकों द्वारा प्रेस बयान जारी करने पर विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि तीसरी बार चुने गए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान पर आधारहीन टिप्पणी करते हुए शिक्षकों द्वारा बे-बुनियाद आरोप लगाए गए हैं। राजकीय अध्यापक संघ ने वीरेंद्र चौहान द्वारा सभी शिक्षकों की मांगों को प्रशासन व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठा कर उनका समाधान करवाने का प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यापक संघ जिला सिरमौर इकाई के प्रधान राजीव ठाकुर…
नाहन। दिनांक 14 जुलाई को पुलिस थाना पांवटा की पुलिस टीम गश्त के दौरान बांगरण चौक मौजूद थी, तो विश्वसनीय सूत्रो से सूचना मिली की एक व्यक्ति पुरानी सब्जी मण्डी, गर्ल्स स्कूल पावंटा साहिब के पास सार्वजनिक स्थान पर सडक के किनारे खडा होकर आने-जाने वाले लोगों को 1 रुपऐ के बदले 80 रुपऐ देने का प्रलोभन देकर दडा- सट्टा लगा रहा है। जिस सूचना पर पुलिस टीम गर्ल्स स्कूल पावंटा साहिब पहुंची तो वहां एक व्यक्ति 1 रूपऐ के बदले 80 रुपऐ का प्रलोभन देकर दडा सट्टा लगाता हुआ पाया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम व पता इमरान…
नाहन : सीबीएसई में 12वीं की परीक्षा की तर्ज पर होली हार्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों ने दसवीं के नतीजे में भी गजब प्रदर्शन किया है। विद्यालय का नतीजा शत-प्रतिशत तो रहा ही है, साथ ही होनहार बेटी नूपुर ने 93.4% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसके अलावा पलक ठाकुर ने 88 फीसदी के साथ दूसरा स्थान अर्जित किया है। वहीं जसलीन कौर सूरी 86.6% अंक लेकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही है। बता दें कि स्कूल द्वारा छात्रों के अकादमिक फील्ड के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाता है। स्कूल…