नाहन। शहर के मोहल्ला गोविंदगढ़ की करीब 24 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके बाद सिरमौर में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरेक गर्भवती महिला का कोरोना टैस्ट किया जा रहा है। इसी के तहत महिला का भी टैस्ट किया गया था। बुधवार दोपहर रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। बता दें कि संक्रमित पाई गई महिला इस समय अस्पताल में ही दाखिल है। फिलहाल, इस मामले में दो बातें अब तक स्पष्ट नहीं हुई हैं। गर्भवती महिला की ट्रैवल हिस्ट्री…
Author: Himachal Varta
नाहन। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान विधायक नाहन से मुलाकात की व मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा । विद्यार्थी परिषद ने नाहन कॉलेज में भौतिक विज्ञान , गणित व भूगोल विषय मे एम एससी. की कक्षाएं एम कोम की नियमित रूप से कक्षाएं शुरू की जाने की मांग की । नाहन कॉलेज में जिला के हर क्षेत्र से छात्र पढ़ाई करने आते है और उनको रहने में काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ता है विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज में पड़ रहे छात्रों की इस समस्या को देखते हुए नाहन में छात्रवास की…
नाहन। जहाँ एक ओर कोरोना काल में 108 कर्मचारियों को बर्ख़ास्तगी के आर्डर दिए जा रहे हैं, वही जिला सिरमौर की शिलाई से पांवटा साहिब के लिए रैफर महिला के लिए 108 कर्मी देवदूत बनकर आए। गाँव अईराना (बालीकोटी) तहसील शिलाई की 30 वर्षीय कल्पना चौहान पत्नी भगत नेगी, की पत्नी को रात के करीब दो बजे रैफर किया गया। लेकिन पता चला कि एम्बुलेंस पांवटा साहिब मरीज लेकर गई है। 108 कर्मियों के मुताबिक सतौन पहुंचने पर काल आई हैं कि शिलाई से गर्भवती महिला को रैफर किया जा रहा है। बोराड के आसपास महिला को 108 में शिफ्ट…
कालाअंब वासियों के लिए उनके अपने ही शहर में दी जाएगी बेहतरीन व एडवांस सुविधा नाहन। जिला की औद्योगिक नगरी कालाअंब में श्री साई मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल एंव ट्रामा सेंटर नाहन द्वारा जल्द ही एक पॉली क्लीनिक खोले जाने की तैयारी जोरो पर चल रही है। जिला सिरमौर के हर तबके को बेहतरीन सेवा देने के सपने को लेकर डॉ. दिनेश बेदी पूरी तरह प्रयासरत है। जिसमें जिला मुख्यालय नाहन में पिछले दो वर्ष से श्री साई अस्पताल ने लोगों को ऐसी सुविधाएं मुहैया करवाई है जिनके लिए लोगों को बाहरी राज्यों में भटकना पड़ रहा था। जिला में पहली बार…
नाहन। पांवटा साहिब के घुतनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हाथापाई में एक महिला घायल हो गई है इस मामले में पांवटा थाना पुलिस टीम में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमनप्रीत कौर पत्नी हरदीप सिंह ने शिकायत में कहा कि सुखविंद्र सिंह अपने परिवार के सदस्य के साथ घुतनपुर में उनकी जमीन खसरा नंबर 67, रक्बा तादादी 4-11 बिस्वा में ट्रेक्टर लगाकर बिजाई की तैयारी कर रहा था। जब उन्हें रोका तो हाथापाई व मारपीट करने लग गए। वहीं, दूसरे पक्ष ने घुतनपुर में धान की रोपाई को लेकर गालीगलौज और…
नाहन । हिमाचल प्रदेश सरकार के एक नए आदेश जिस पर स्थानीय वन मंडल अधिकारी द्वारा दिनांक 26 जुलाई को एक आदेश पारित किया गया उसके द्वारा किसानों को घरेलू उपयोग और रियायती प्रजाति जैसे पॉपुलर सफेदा आदि की बिक्री पर भी ऐसी शर्ते लगा दी गई है जो बहुत हैरान करने वाली तथा गरीब किसानों के शोषण को जन्म देती हैं। घरेलू उपयोग के लिए भी अब 1-2 पेड़ अपनी निजी संपत्ति से काटने के लिए परमिशन और बहुत से प्रमाण पत्रों की जरूरत होगी। पॉपुलर और सफेद ए जैसी 23 प्रजातियां जो पहले हिमाचल प्रदेश में Exempted रियायती…
नाहन। रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी सिरमौर जिला 3080 जॉन के 15 असिस्टेंट गवर्नर डॉ परवीन व जिला चेयरमेन अनिल सैनी उपस्थित रहे। रोटरी क्लब पांवटा से आए अनु सदस्य भी इस मौके पर उपस्थित रहे। क्लब सदस्यों ने शहतूत, रात की रानी व अन्य पौधे चौगान में लगाए। इस अवसर पर स्वर्गधाम वाहन पार्किंग में भी पौधा रोपण किया गया। डॉ परवीन ने कहा कि स्वर्गधाम वाहन पार्किंग में जल्द ही जिला 3080 से आई ग्रांट द्वारा टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वर्गधाम एरिया ला…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिमला जिले के कोटखाई विधानसभा के टिक्कर क्षेत्र में 73 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। जय राम ठाकुर ने 20.33 लाख रुपये की लागत से निर्मित निरगी से कशैणी जलापूर्ति योजना लोगों को समर्पित की। उन्होंने टिक्कर तहसील कार्यालय का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने जल-जीवन मिशन के तहत 24.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नावर रोहड़ू ब्लाॅक, कोटखाई की विभिन्न ग्राम पंचायतों के शेष बचे घरों के लिए पब्बर नदी से उठाऊ जलापूर्ति योजना, 3.67 करोड़ रुपये…