नाहन। नई पेंशन कर्मचारी संघ नाहन इकाई के अध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल महाविद्यालय नाहन में लिपिक पद पर कार्यरत संदीप कुमार कश्यप को हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ की नाहन इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद मनीष कुमार के स्थानांतरण एवं त्यागपत्र के उपरांत रिक्त हुआ था। इस आशय का नियुक्त पत्र जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने जारी किया।
यह नियुक्ति औपचारिक चुनाव अथवा खंड की आम सभा तक तुरंत प्रभाव से लागू होगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संदीप कश्यप की सक्रिय भागीदारी के मद्देनजर यह उत्तरदायित्व उन्हें सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि संदीप कश्यप जिला मुख्यालय में सभी विभागों के कर्मचारियों को एक मंच पर लाने एवं पुरानी पेंशन बहाल करने में सफल होंगे। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी संभावित है, जिसमें नए कर्मठ साथियों की नई जिम्मेदारी तय होगी।