शिमला। जनजातीय मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मंडल के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश के एसएमसी अध्यापकों के संबंध में समीक्षा याचिका दायर करने के विषय पर आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार इस मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और इस विषय पर उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट शिक्ष सुविधा उपलब्ध करवाने तथा इन क्षेत्रों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जवाहर श्र्मा ने कहा कि एसएमसी अध्यापक राज्य के जनजातीय क्षेत्रों…
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संगीत सम्राट पद्म विभूषण और प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक संगीत मार्तण्ड पंडित जसराज जी के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका निधन गत दिवस 90 वर्ष की आयु में अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि इनके निधन से न केवल संगीत जगत बल्कि पूरे विश्व को गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि उनका निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि पंडित जसराज ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है और बहुत सी प्रतिभाओं…
शिमला। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां प्राथमिक शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक अध्यक्षता की। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत प्री प्राइमरी और व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 3,840 विद्यालयों में प्री प्राइमरी कक्षाएं और 1000 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रदेश की क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर कार्य करने…
नाहन। जिला सिरमौर के नाहन में दिल्ली गेट के समीप देश का पहला कोविड-19 आयुष चिकित्सालय आरम्भ किया गया है जिसका शुभारंभ 14 अगस्त, 2020 को माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेदिक मंत्री राजीव सैजल द्वारा किया गया जिसमें आज ओपीडी का संचालन आरम्भ कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने दी। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमितो के रिकवरी रेट 70 प्रतिशत से अधिक है और अधिकतर संक्रमित लोग 10 दिनों के भीतर ठीक हो रहे है कोविड-19 आयुष चिकित्सालय में संक्रमित व एसिम्टोमेटिक लोगों का ईलाज आयुष पद्दतियों,…
बिलासपुर। हिमाचल के जलाशयों में शुमार गोविंद सागर झील में मछली का रिकार्ड उत्पादन दर्ज किया गया है। शासन स्तर से 16 अगस्त तक कोविड-19 के प्रतिबंध लगाने के बाद मछुआरों ने 9.3 मीट्रिक टन पकड़कर रिकार्ड कायम किया है। इनके अलावा कोलडैम, चमेरा, पौंग जलाश्य सहित रणजीत सागर से 10 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ है। आंकड़ों के अनुसार मछली आखेट पर दो माह के प्रतिबंध के बाद 16 अगस्त को गोविंद सागर जलाशय से 9.03 टन, कोलडैम से 264 किलो, पौंग जलाश्य में 7.2 टन तथा चमेरा व रणजीत सागर से 2.1 टन मछली पकड़ी गई। निदेशक…
शिमला। इन दिनों सेब का सीजन जोर शोर से शुरू हो गया है, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण कई इलाकों में बागवानों को मजदूरों की कमी खल रही है। रामपुर उपमंडल में अब तक बाहरी राज्यों से 1200 के करीब मजदूर सेब सीजन के लिए पहुंचे है, जिन्हें प्रशासनिक नियमों के अनुसार ही काम करने की इजाजत दी गई है। हालांकि अभी तक करीब 900 मजदूरों ने क्वारंटीन का समय पूरा किया है, जबकि 300 मजदूर अभी भी क्वारंटीन में हैं। प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही बागवान मजदूरों को काम पर लगा सकते…
नाहन। भाषा संस्कृति विभाग सिरमौर द्वारा स्वतन्त्रंता संग्राम सैनानियों को समर्पित वीर रस व देश भक्ति पर आधारित ऑनलाईन कवि सम्मेलन का आयोजन 74वे स्वतन्त्रंता दिवस के उपलक्ष पर किया गया। इस कवि सम्मेलन में 25 से अधिक कवियों ने भाग लिया है। जिसमें विनोद शून्य, सुरेन्द्र सिंह धर्मा, कमल देव कमल, शिवा धरावेश, गोविन्द सिह कालिया, तमन्ना आर्य, मामराज शर्मा, बलबन्त सिंह चौहान, उपेश चौहान, शबनम शर्मा, शिव प्रकाश पथिक, स्नेह लता शर्मा, अनुदीप भारद्वाज, भरत धीमान, साधना शर्मा, संजय भारद्वाज व दीपराज विश्वास ने विशेष प्रस्तुती दी। इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार माम राज शर्मा तथा…
मैनकाइंड इकाई – 1 को भी किया सील नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए नगर परिषद पौण्टा साहिब के वार्ड नम्बर-1 में फ़ौजी पेट्रोल पंप की तरफ से गली के दोनों ओर तथा धर्मवीर के घर से लेकर राम लखन के घर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन तथा लाल सिंह की दुकान से लेकर सम्पूर्ण भूपपुर गली तक और जगमल सिंह की दुकान से लेकर पानी के टैंक तक के क्षेत्र को बफर जोन बनाया है। इसी प्रकार, वार्ड नम्बर-3 आदर्श कॉलोनी में सुर्जन सिंह का घर और वार्ड नम्बर-6 में ओंकार सिंह…