नगद मुआवज़े के बदले विकसित किए गए प्लॉट मिलेंगे प्लॉट बेचकर कृषि ज़मीन खरीदने पर स्टैंप ड्यूटी पर मिलेगी छूट आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग द्वारा जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन पंजाब मंत्रीमंडल द्वारा मिल चुकी है मंज़ूरी चंडीगढ़। विकास परियोजनाओं के लिए स्वैच्छा से अपनी जायदाद देने वालों के लिए लैंड पुल्लिंग नीति को और आकर्षित बनाते हुए पंजाब सरकार ने ऐसे व्यक्तियों को मुआवज़े के तौर पर अतिरिक्त ज़मीन देने का फ़ैसला किया है। औद्योगिक सैक्टर के लिए भी ऐसी ही नई नीति लाई जा रही है। इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन बहुत जल्द आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग…
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय फार्मास्यिूटिकल शिक्षा और अनुसंधान केन्द्र अधिनियम-1998 के अनुरूप नशा रोकथाम और विश्लेषण प्रबन्धन केन्द्र स्थापित करने का आग्रह किया है। राज्यपाल ने भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्री के डी.वी. सदानंद गौड़ा को लिखे एक पत्र तथा दूरभाष पर चर्चा के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश के बच्चों, युवाओं और अन्य लोगों में नशे की रोकथाम के प्रबन्धन के लिए एनआईपीईआर को मौहाली को हिमाचल प्रदेश में एक उत्कृष्ट केन्द्र खोलने के निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की समस्या एक ज्वलंत…
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कुछ हद तक राहत भरी खबर आई है। बता दें कि जिला सिरमौर में आज 17 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। आज 73 नए और 27 फॉलोअप सैंपल सहित कुल 100 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 40 नए सैंपल और 17 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 10 सैंपल अभी भी पॉज़िटिव हैं। इसके अलावा 33 नए सैंपल जांचे जा रहे हैं। आज ठीक होने वाले 14 पुरूषों में 12 से 47 साल के और 3 महिला (35,…
प्रदेश के यह दो औद्योगिक शहर पांवटा और कालाअम्ब अब प्रदूषित शहरों की सूची में! नाहन। प्रदेश के जिला सिरमौर में स्थापित औद्योगिक शहर पांवटा साहिब, कालाअंब को प्रदूषित शहरों की सूची में डाला गया है। इन दोनो शहरों के वायु प्रदूषण के स्तर पर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नजर रख रहा है। इसके लिए वायु प्रदूषण की जांच के लिए उपकरणों को स्थापित किया गया है।
स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगतसिंह के त्याग व सर्मपण की बदोलत मिली देश को स्वतंत्रता- डॉ राकेश बेदी श्री साई अस्पताल नाहन में कर्मचारियों ने तिरंगा फेरा कर मनाया आजादी का दिन… नाहन। श्री साई अस्पताल नाहन में कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्ष व उल्लास से मनाया गया। जिसमें अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश बेदी द्वारा अस्पताल की इमारत पर तिरंगा फेरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होने आजादी के समय अंग्रेजों से लोहा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होने कहा कि भारत देश को अग्रेंजो की गुलामी से आजाद करवाने…
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बोलेरो कैंपर, एक की मौत, 4 घायल हुए नाहन। हिमाचल के सिरमाैर जिले के अंतर्गत हरिपुरधार में गवाई खड्ड के समीप एक बोलेरो गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई है जबकि चालक समेत 4 अन्य चोटिल हुए हैं। मृतक युवती की पहचान सुमन निवासी गांव पनोग तहसील शिलाई के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो कैंपर को मालिक परमानन्द (40) निवासी धार चांदना चला रहा था। बोलेरो रोनाहाट से धारचांदना की तरफ आ रही थी और इसमें परमानन्द की साली सुमन समेत 5 लोग सवार…
नाहन। शिलाई उममंडल के जाखना में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय शिल्ला पंचायत के चढ़ेउ गांव के अक्षय के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक ऑल्टो कार (एचपी 63-5438) लेकर शरली की ओर गया था। वापस आते वक्त जाखना के समीप वह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया…
हाई कोर्ट में एसएमसी मामले में रिव्यू पिटीशन दायर करें सरकार : एसएमसी संघ नाहन। प्रदेश सरकार द्वारा करीब 8 वर्ष पूर्व दूरदराज क्षेत्रों में नियुक्त किए गए पीरियड बेस्ट एसएमसी शिक्षकों ने राज्य सरकार से उनके मामले में रिव्यू पिटिशन अथवा सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की मांग की। एसएमसी शिक्षक संघ की सिरमौर इकाई के अध्यक्ष राजेश भारत, महासचिव सतीश कुमार तथा अन्य पदाधिकारियों ने यहां जारी बयान में कहा कि इस मामले को लेकर संघ की प्रदेश इकाई का प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री से मिलेगा। उन्होंने कहा कि एसएमसी शिक्षकों संबंधी फैसले के बाद उक्त शिक्षकों के…