नाहन। जिला सिरमौर में आज 4 लोगों ने कोरोना को मत दी है जिसके बाद जिला में एक्टिव केस की संख्या 6 बची है। आज ठीक हुए लोगों में धौलाकुआं का 34 वर्षीय पुरुष, समशेरपुर का 36 वर्षीय पुरुष, कनडईवाला का 36 वर्षीय पुरुष और कुंजमंत्रालिओं का 39 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इन 4 लोगों के ठीक होने के बाद जिला में एक्टिव केस की संख्या 6 बची है।
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला सिरमौर में आज 3 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आये हैं जबकि एक रिपीट सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिला में आज कुल 238 सैम्पल्स जिनमे से 230 नए सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव, 4 रिजेक्टेड जबकि 3 नए सैम्पल्स पॉजिटिव तथा 1 रिपीट सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 3 नए पॉजिटिव मामलों में पौण्टा साहिब के वार्ड नंबर 5 की 26 वर्षीय महिला और 31 वर्षीय पुरुष (दंपत्ति) तथा वैली आयरन पौण्टा साहिब का 53 वर्षीय व्यक्ति शामिल है जबकि रिपीट सैंपल में शिलाई के 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि युवा, यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों, इसके लिए प्रदेश के महाविद्यालयों में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ उनके शिक्षण संस्थान में ही ड्राईविंग लाईसेंस प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, यह भी निर्णय लिया गया है कि जब छात्राएं कॉलेज से स्नातक होकर पासआउट होंगी, उन्हें पासपोर्ट देकर भेजा जाएगा और पासपोर्ट बनवाने की समस्त प्रक्रिया कॉलेज में ही पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री आज करनाल स्थित डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में, स्कूल, कॉलेज व आई.टी.आई. के 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के प्रवेश की अनुमति के बाद पिछले पांच दिनों में लगभग 700 पर्यटक राज्य में आए हैं। पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग ने राज्य में पर्यटन इकाइयों को खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव देवेश कुमार ने कहा कि राज्य में पर्यटन इकाइयों को खोलने के लिए एसओपी को तैयार करने से पहले, पर्यटन विभाग ने अन्य राज्यों के एसओपी की पड़ताल की है जिन्होंने अपने राज्य में पर्यटकों के लिए होटल भी खोले हैं। देवेश कुमार ने कहा कि जारी किए गए दिशा-निर्देशों…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बाबा कांशीराम ने गीतों व कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए जन जागरण अभियान चलाया। उनका पूरा जीवन जेल में बीता। उहानें कहा कि हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष 11 जुलाई को पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण उनकी जयंती फेसबुक के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर…
नाहन। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पांवटा साहबजादे यातायात पुलिस टीम, माजरा थाना और सिंघपुरा पुलिस चौकी टीम ने कार्यवाही की है। इस दौरान कुल 129 चालान किए गए जिसमें माइनिंग एक्ट के तहत 4 वाहनों के चालान भी शामिल हैं। करीब 47 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। जबकि, 63 चालान कोर्ट में भेज दिए गए हैं। यातायात पुलिस टीम प्रभारी एएसआई अमित राजटा की टीम ने कुल 117 चालान किए। इसमें 90 ई-चालान, 27 मैनुअल चालान शामिल हैं। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल इस्तेमाल, आइडल पार्किंग, बिना नंबर प्लेट और…
नाहन। आओ दर्शन करें भगवान श्री राम जी के समय की श्रृंग ऋषि गुफा के। यह गुफा जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस के जन्मभूमि के क्षेत्र लाना बाका पंचायत में स्थित है। इस गुफा के भीतर भगवान शिव साक्षात प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। सच्ची श्रद्धा से इस गुफा में प्रवेश करने पर आत्मिक शांति मिलती है। यहाँ पर श्रद्धालुओं की आवाजाही तो है, परंतु करीब 200 फ़ीट के आसपास की इस गुफा में न तो लाइट की पर्याप्त सुविधा है न ही आपातकाल स्थिति के लिए क्लोज सर्कट कैमरे। स्थानीय पंचायत व…
राम मंदिर के निर्माण में लगेगी पांवटा की मिट्टी, विश्व हिन्दू परिषद ने एकत्रित की पवित्र मिट्टी और जल नाहन। मां यमुना के तट से भगवान श्री रामचंद्र जी की जन्मस्थली श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी में बनने वाले भव्य श्री राम मन्दिर के गर्भगृह के उपयोग हेतु जो अब तक विश्व का सबसे बड़ा गर्भगृह होगा। उसमें पांवटा साहिब क्षेत्र के प्राचीन, ऐतिहासिक, पवित्र, मन्दिरों, गुरुद्वारों से एकत्रित की गई राज (माटी) जल को भी विशेष स्थान दिया जाएगा। पिछले कई दिनों से विश्व हिन्दू परिषद / बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पांवटा साहिब प्रखण्ड क्षेत्र स्थित प्राचीन ऐतिहासिक…