नाहन। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजौली में उत्पाती बंदरों ने छत पर खेल रहे बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। हमले में बंदरों के झुंड ने 15 वर्षीय बालिका राखी को बुरी तरह जख्मी कर दिया लहूलुहान बालिका को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। घायल के माथे पर आधा दर्जन टांके लगे हैं। बंदरों के अजौली व मुगलांवाला करतारपुर में बढ़ते आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्राम पंचायत की प्रधान ममता चौधरी ने बताया कि बंदरों के हमले से अजौली की 15 वर्षीय बालिका गंभीर रुप से घायल हो गई है। इससे…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई में एक कार के पलटने से दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित चौहान ने बताया कि जब वह शिरी क्यारी में लोहे के पुल के पास सड़क पर खडा था तो समय करीब 10.15 बजे एक कार गातु-श्नाईल रोड पर पलट गई। कार को पलटते देख वह मौके पर पहुंचा, जहां पर कार नंबर एचपी02ए-1376 सड़क शिरी क्यारी से गातु श्नाइल पर उलटी पड़ी थी। गाड़ी में सवार दो लोग आत्माराम व धर्म सिंह थे। जिन्हे यह पहले…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को यहां से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के जुब्बल क्षेत्र में 76.25 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने आज क्षेत्र की जिन परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया उनके प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव धनसर में 4.14 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 352 लोगों को सुविधा प्रदान करने वाले सम्पर्क सड़क मार्ग, लगभग 450 लोगों की सुविधा के लिए 3.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घयान-सोजला सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्यन और मैटलिंग, 54.46 लाख रुपये की…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की अनुश्रवण एवं स्वीकृति प्राधिकरण की 13वीं बैठक में नई औद्योगिक इकाइयों और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए 15 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे लगभग 450.97 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश और लगभग 1285 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। इससे यह पता चलता है कि सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी के बावजूद भी हिमाचल प्रदेश निवेश आकर्षित कर रहा है। प्राधिकरण द्वारा सीआई कांस्टिंग आॅफ ट्रेक्टर पार्टस और एसजी आयरन कास्टिंग ऑफ ट्रेक्टर पार्टस के निर्माण के लिए मै. शूरा ट्रैक्टर्ज इण्डिया लि., ग्रांम…
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त 2742.62 मीट्रिक टन चावल और 84293 किलोग्राम चना किया वितरित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुहैया करवाए 22879 निःशुल्क गैस सिलेण्डर नाहन। कोरोना महामारी के मद्देनजर देश व्यापी लॉक डाउन के दौरान हिमाचल प्रदेश में हजारों की संख्या में लोगो की वापसी हुई जिनमें दूसरे राज्यो में काम कर रहे श्रमिक व कामगार भी शामिल है। इसी प्रकार, बाहरी राज्यों के हजारों श्रमिक व कामगार, जो पहले से ही प्रदेश में काम कर रहे थे, लॉक डाउन में यातायात की सुविधा के अभाव व आवाजाही की रोक…
नाहन। पांवटा साहिब उपमण्डल के बद्रीपुर में वार्ड न0 1 के मकान न0 13/1 से समपूर्ण सिंह के घर तक के क्षेत्र को छोड अन्य क्षेत्र कन्टेंनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए। उन्होंने बताया कि गत जून को बद्रीपुर में 2 व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बद्रीपुर के साथ लगते पूरे क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया था अब इस क्षेत्र में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों की आवाजाही पर रात 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर, सभी 65 वर्ष…
नाहन। जिला सिरमौर के नाहन तहसील के देवनी पचायत की उप-ग्राम खेड़ा मे एक व्यक्ति के करोना पॉजीटीव पाए जाने के बाद ग्राम पंचायत देवनी के साथ लगते क्षेत्र को सील कर कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज जारी किए। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन की सीमाएं ग्राम पंचायत देवनी की उप ग्राम खेड़ा के 12 आवासीय घरों से खाली व कृषि भूमि तक, कंटेनमेंट क्षेत्र मारकंडा नदी के बाएं किनारे का क्षेत्र से उत्तर पूर्व में ग्राम कट्रोन से ग्राम नागल सुकेती जाने वाली सड़क और दक्षिण पश्चिम में रिजर्व वन…
नाहन। राजगढ़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल ठाकुर को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार का जिला सिरमौर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने नियुक्ति पत्र के माध्यम से दी। अनिल राजगढ़ की काथली भरण पंचायत के भलग गांव से संबंध रखते हैं। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने विश्वास जताया कि अनिल अपने नये दायित्व का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे और अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का प्रचार प्रसार प्रभावी तरीके से करेंगे । इस अवसर पर अनिल ठाकुर ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…