Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»खड्ड पर जल्दी पुल बनाया जाए
    हिमाचल प्रदेश

    खड्ड पर जल्दी पुल बनाया जाए

    By Himachal VartaAugust 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    लगातार बारिश के चलते अंबोया खडड में आई बाढ़, कई वाहन फंसे

    लगातार बारिश के चलते अंबोया खडड में आई बाढ़, कई वाहन फंसे

    नाहन। शनिवार रात को हुई लगातार बारिश के चलते गिरीपार के    आंज-भौज क्षेत्र के अंबोया खडड में काफी पानी आ गया। जिस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन इस पानी में फंस गए। ग्रामीणों ने कई वाहनों को पानी से ट्रैक्टरों की मदद से बाहर निकाला।

    इस रूट पर चलने वाली बसें भी बरसाती पानी के चलते फंस गई थी। इस मार्ग पर सरकार की ओर से एक पुल बनाया जाना था जो अभी तक नहीं बनाया गया जिस कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड  रहा है!

    ज्यादा पानी आ जाने के कारण खड्‌ड के दोनों साइड कई वाहन खड़े रहे, जब पानी कम हुआ तो उन्होंने यहां से अपने वाहन दूसरी तरफ पार किए।

    गौरतलब है कि इस खडड के लिए कई साल पहले पैसा मंजूर हो चुका था। लेकिन एक खनन संचालक का अंबोया व डांडा के बीच इस खड्‌ड में खनन लीज है। जिस कारण ब्रिज के निर्माण का मामला पहले कई साल तक अदालत में फंसा रहा।

    जब अदालत से हरी झंडी मिली तो अब उंचाई का पेंच फंस गया है। अब यहां पर कम उंचाई वाला बाॅक्स सैैल ब्रिज बनना है। जिसकी लंबाई 20 मीटर व चौड़ाई 7 मीटर बननी है। मगर उंचाई को लेकर मामला अड़ गया है।

    पिछले साल एक करोड़ 25 लाख रूपए के करीब टेंडर भी हो चुका है। लेकिन ठेकेदार को पुल की ड्राईंग नहीं दी गई है। आखिरकार उंचाई का मामला खनन संचालक के साथ सुलझ गया।

    इसके बाद ठेकेदार ने वहां पर पुलिया के निर्माण का काम भी शुरू कर दिया। लेकिन इसके बाद बरसात शुरू हो गई। जिस कारण काम बंद गया।

    ठेकेदार को कोरोना काल के चलते लेबर भी समय पर नहीं मिल सकी। जिस कारण अब बरसात के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।

    डांडा पंचायत व अंबोया पंचायत के बीच से होकर यह खडड बहता है। इस खडड पर पुल का निर्माण नहीं होने से बनौर, शिवा सुनोग, नघेता, टौरू, बडाणा, राजपुर व अंबोया पंचायतों के तहत आने वाले 25 गांवों की जनता परेशान है।

    पंचायत के प्रधान सुनील चौहान, शिवा पंचायत की प्रधान विद्या देवी, नघेता पंचायत के प्रधान सुरेश शर्मा, बडाणा पंचायत की प्रधान निर्मला देवी, राजपुर पंचायत की प्रधान केतकी व अंबोया पंचायत के प्रधान निशी कांत मेहता का कहना है कि पुल नहीं होने से इस क्षेत्र से बरसात के दिनों में लोगों को भारी परेशानी होती है।

    जिससे कई बार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना है। इसके अलावा किसानो को अपनी फसलें मंडियो तक पहुंचाने में भी दिक्कतें आ रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि पुल को जल्दी बनाया जाए ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके!

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.