नाहन। प्रदेश के प्रवेश द्वार पर हालांकि पड़ोसी राज्य से आवारा पशुओं की एंट्री खासी परेशानी का सबब बनती है, मगर इन बेजुबानों को नया जीवन देने में इंसानियत का परिचय दिया गया। हर कोई इस बात से वाक़िफ़ होना चाहिए कि बेजुबान जानवरों की इस हालत के लिए इंसानी फितरत जिम्मेदार है। शनिवार दोपहर दो बैल एक निजी अस्पताल के समीप लड़ रहे थे। इसी दौरान एक बैल नाले में पीठ के बल जा गिरा। मौके पर पुलिस कर्मियों ने वन विभाग के कर्मचारियों की इम्दाद से जेसीबी को बुलवाया। इसके बाद बैल को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला सिरमौर के प्रवेश द्वार कालाअंब में बरसात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। साथ ही बारिश से नेताओं व जिला प्रशासन की पोल भी खुल गई है। हर बार बरसात में कालाअं में तालाब बनना आम बात है,मगर कालाअंब के स्थानीय लोग,व्यापारी व उद्योगपति हर बार इससे निपटने और समस्या का समाधान के लिए जिला प्रशासन व नेता की दरबार में जाते हैं लेकिन किसी के भी कान में जूं तक नहीं रेंगती।बता दें कि कालाअंब प्रदेश का प्रवेश द्वार होने के साथ-साथ एक औद्योगिक स्थल भी है,जहां सैंकड़ों उद्योग स्थापित हैं। लेकिन यहां पर मूलभूत सुविधाएं…
क्लोरीन गैस के सिलेंडर लेकर जा रहा था कैथल अचानक हुआ जोरदार विस्फोट नाहन। बीते कल शुक्रवार की शाम को नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बर्मा पापड़ी गांव निवासी 32 वर्षीय रमेश पुत्र हेम सिंह की सिलेंडर ब्लास्ट में दर्दनाक मौत हो जाने का मामला जानकारी में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश अंबाला कैंट से पिकअप में क्लोरीन गैस के कुछ सिलेंडर लेकर हरियाणा के कैथल जा रहा था। पेहवा के समीप इस्माइलाबाद नेशनल हाईवे पर चालक रमेश ने परिचालक को पानी लेने के लिए भेजा। इसी दौरान गाड़ी में रखे क्लोरीन गैस के सिलेंडर में भीषण विस्फोट…
नाहन। जिला सिरमौर में आज एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि पॉजिटिव आया व्यक्ति 34 वर्षीय सेना का जवान है जो 05 जुलाई को आसाम से नाहन के खेड़ा गांव आया था तथा होम क्वारंटाइन रह रहा था। पॉजिटिव आये व्यक्ति को त्रिलोकपुर के कोविड केयर सेन्टर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज पॉजिटिव आये मामले के बाद जिला में एक्टिव केस 6 हो गए हैं।
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत सरकार से हिमाचल प्रदेश को वन संरक्षण अधिनियम, 1980 और एफआरए 2006 के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत गतिविधियों के लिए जल जीवन मिशन में एक बार छूट देने का अनुरोध किया है। राज्यपाल ने इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह इस मामले पर व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर मंत्रालय को आवश्यक निर्देश जारी करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए पेड़ नहीं काटे जाएंगे और न ही क्षेत्र की पारिस्थितिकी को कोई नुकसान होगा। श्री दत्तात्रेय…
नयी दिल्ली। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में अन्य लोगों के अतिरिक्त, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, नीति आयोग के सदस्य, कैबिनेट सचिव एवं भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 महामारी की स्थिति एवं विभिन्न राज्यों की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि हमें निश्चित रूप से व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक अनुशासन का पालन करने की आवश्यकता को…
चंद घंटों में ही उखड़ गई पांवटा – शिवपुर – भंगानी सड़क , गुणवत्ता पर उठे सवाल नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब, ग्राम पंचायत शिवपुर में पांवटा साहब भगानी मुख्य संपर्क मार्ग में जो टायरिंग की जा रही थी उसकी गुणवत्ता और मापदंड बिल्कुल गलत पाए जाने पर जनता आक्रोशित हो गई। कल ही की गई टाइरिंग कुछ घंटों बाद उखड़ गई। ग्रामीणों एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिंदर सिंह नोटि ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को भी बुलाया तथा उनके सामने स्थानीय जनता ने हाथों से सड़क को उखाड़ कर दिखाया। इस सड़क को लेकर पहले…
नेता प्रतिपक्ष को बौखलाहट में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता नहीं पच रही- विनय गुप्ता नाहन। देश के अन्य राज्यों की तुलना में वैश्विक महामारी को लेकर सबसे बेहतरीन व्यवस्था में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ऐसे नहीं नंबर वन बना दिया गया है। यह बात जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गुप्ता ने मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर कहीं। विनय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 74 फीसदी है जबकि अनलॉक 2 शुरू हो चुका है। विनय गुप्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को शायद यह नहीं नजर आ रहा है कि जयराम…