Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»श्री रेणुका जी/जिला परिषद सदस्य श्यामा ठाकुर की बहन की सांप के डसने से हुई मौत
    हिमाचल प्रदेश

    श्री रेणुका जी/जिला परिषद सदस्य श्यामा ठाकुर की बहन की सांप के डसने से हुई मौत

    By Himachal VartaAugust 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शीतला पंचायत के कांगटा फैलिंग गांव की 47 वर्षीय महिला की सांप के डसने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाजवंती देवी पत्नी जगत राम बीते कल शुक्रवार को दोपहर घर का काम निपटाने के बाद आराम करने के लिए बेड पर लेट रही थी। लाजवंती के साथ उसकी बेटी भी लेटी थी। मौसम ठंडा होने के कारण लाजवंती ने बगल में रखें संदूक पर से जैसे ही चादर उठानी चाहिए तो तुरंत उसके हाथ पर जहरीले नाग ने डस डाला। बेटी ने इस घटना के बाद जैसे ही शोर मचाया तो घर के लोग इकट्ठा हो गए।

    प्राथमिक उपचार करते हुए लाजवंती के हाथ को कपड़े से कसकर बांध दिया गया। जिसके बाद उसे फौरन उनका भांजा सौरभ व अन्य परिवार के सदस्य गांव से मेडिकल कॉलेज नाहन लेकर आए। अब क्योंकि सांप के काटने का सिरमौर में झाड़ने से भी इलाज लोग किया करते हैं। इस उम्मीद पर परिजनों ने रास्ते में एक सांप का काटा झाड़ने वाली महिला को भी दिखाया। मगर उसने कहा कि आप इसे अस्पताल ले जाएं। करीब 5:00 बजे के आसपास शाम को महिला को लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे ब्रॉड डेड घोषित किया।

    महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि लाजवंती ठाकुर ददाहु वार्ड से जिला परिषद सदस्य श्यामा ठाकुर की बहन है। देर शाम को ही लाजवंती के परिजन उसके शव को खैरी चांगण पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत कांगटा फैलिंग गांव ले आए। जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लाजवंती के पति जगत राम अध्यापक है। लाजवंती अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़ गई है।

    उधर जिला परिषद अध्यक्ष दिलीप चौहान, जिला परिषद सदस्य व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला परिषद सदस्य मनीष, जिला परिषद सदस्य संतोष, श्री रेणुका जी विधायक विनय कुमार, तपेद्र चौहान आदि ने श्यामा ठाकुर की बहन की मौत पर गहरा शौक व्यक्त किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.