Author: Himachal Varta

नाहन। जिला सिरमौर की पंचायतों की गलियां अब नेशनल सोलर मिशन के तहत रोशन होंगी। जिला में इसके लिए हिमउर्जा के माध्यम से 1800 सोलर लाइट्स 12 वॉट्स की लगाई जा रही है। लाइट्स केवल वंही लग पाएंगी जंहा पूर्व में 20 से भी कम या बिल्कुल भी सोलर लाइट्स नही लग पाई है। ताकि गांव की गलियां अंधेरी ना रहे। सोलर लाइट्स पंचायतों को 90 प्रतिशत सब्सिडी आधार पर दी जा रही है। जिसमें पंचायतें 1730/- की राशि ही जमा करवाएगी। 12 वॉट एलईडी की लाइट्स की बैटरियों को भी पुख्ता किया गया है

Read More

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में प्राथमिक और उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालीन जलवाहकों के मानदेय में 300 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि कर 2400 रुपये ये बढ़ाकर 2700 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने 25 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 तक आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की सुरक्षा और लोगों के मौलिक अधिकारों के लिए आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) और डीआईआर डिफैंस आॅॅफ इण्डिया रूल के तहत एक से 15 दिनों तक कैद में रहे लोगों को 8000 रुपये प्रति…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 1,50,000 रुपये प्रदान किए गए शिमला। प्रदेश सरकार ने गत अढ़ाई वर्षों के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राज्य में 10,000 घरों का निर्माण किया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न आवास योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां प्रत्येक लाभार्थी को घर निर्माण के लिए एक लाख 50 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरम्भ में यह राशि एक लाख 30…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि रोटरी का समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है और जिस प्रकार रोटरी कोरोना महामारी से लड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है वह प्रशंसनीय है। राज्यपाल आज यहां राजभवन से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद मिड-टाउन के रोटरी क्लब की 37वीं स्थापना समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोटरी न केवल लोगाें के जुड़ने मात्र के लिए एक क्लब है, बल्कि 222 देशों में 1.2 मिलियन लोगों को अन्तहीन अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दो लाख से अधिक रोटेरियनज समर्पित नेता दुनिया…

Read More

शिमला। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज टुटू पहुंच कर वहां क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण किया तथा जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा व संरक्षण के उचित कदम उठाए जाएंगे तथा प्रभावित व्यक्तियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित नगर निगम, लोक निर्माण विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा।  उन्होंने इस संबंध में सचिवालय में अधिकारियों की तुरंत बैठक बुलाई, जिसमें सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य पुलिस और विशेषकर हमीरपुर जिला के नादौन पुलिस थाने को  देश के श्रेष्ठ पुलिस थानों में स्थान पाने और प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुने जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस पुलिस थाने को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों की रेंकिंग भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा की जाती है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने हाल ही में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन के दौरान इस रेंकिंग को जारी किया था। पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय…

Read More

किसानों की आर्थिकी मजबूत बनाने में सीएसआईआर-आईएचबीटी की भूमिका अहमः राज्यपाल शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर का हिमालय क्षेत्र में मौजूद औषधीय पौधों व जड़ी-बूटियों पर शोध व विकसित तकनीकों व उत्पादों से हिमाचल प्रदेश को बहुत लाभ हुआ है। संस्थान  कोविड-19 की लड़ाई में भी अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है। राज्यपाल आज सीएसआईआर-आईएचबीटी के 38वें स्थापना सप्ताह के अवसर पर राजभवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बतौर मुख्य अतिथि पालमपुर स्थित संस्थान के वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे। एससीआई मेगो इंटरनेशनल की रैंकिंग में सीएसआईआर के 38 संस्थानों में…

Read More

शिमला। परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सामरिक दृष्टि से प्रदेश में रेलवे लाईन का विस्तार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण 475 किलोमीटर लंबी भानुपल्ली-बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाईन के लिए अंतरराष्ट्रीय ऐजेंसी ने सेटेलाईट इमेज प्रणाली द्वारा 22 सर्वे करवाए गए हैं। विश्व की सबसे ऊंची इस रेलवे लाईन पर 30 रेलवे स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इस रेल लाईन के लिए रडार की मदद से भी सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस रेल…

Read More