नाहन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा आज बाल सुरक्षा संस्थान पच्छाद में डिजिटल माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सिरमौर बसंत वर्मा ने की। उन्होने बताया कि यह शिविर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आयोजित किया गया। इस शिविर में डिजिटल माध्यमों सें संस्थान में रह रहे असहाय बच्चों को कानून से संबंधित आधार भूत जानकारी दी गई जिसमें बच्चों को संविधान के मूलभूत अधिकारों, कर्तव्यों व बच्चों से संबधित अनेक कानूनी पहलुओं पर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि कनूनी जानकारी…
Author: Himachal Varta
16 से 30 वर्ष तक के युवा साहित्यकार ही भेज सकेगे अपनी रचनाऐं नाहन। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने साहित्य के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं की रचनाओ को पुस्तक में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने दी। उन्होने बताया कि विभाग का उददेश्य युवा साहित्यकारों को तलाशने और उन्हें प्रोत्साहित करना है। भाषा एवं संस्कृति विभाग 16 से 30 वर्ष तक के युवा साहित्यकारों की रचनाओं को अपनी पुस्तक में प्रकाशित करेगा जिससे युवा लेखकों को अपनी पहचान बनाने का अवसर…
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 44 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने 17.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय धामी (16 मील), 1.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुरी क्योंथल के अतिरिक्त भवन, 2.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओखरू और 1.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओगली समर्पित किए। जयराम ठाकुर ने नाबार्ड के तहत निर्मित होने वाले 4.17 करोड़ रुपये की घरोघ-नालटा सम्पर्क मार्ग,…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य पुलिस और विशेषकर हमीरपुर जिला के नादौन पुलिस थाने को देश के श्रेष्ठ पुलिस थानों में स्थान पाने और प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुने जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस पुलिस थाने को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों की रेंकिंग भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा की जाती है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने हाल ही में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन के दौरान इस रेंकिंग को जारी किया था। पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला में सराज क्षेत्र के अंतर्गत बाली-चौकी के लोगों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को विभिन्न निर्माणाधीन विकासात्मक परियोजनाओं का तय समय सीमा में निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य समाप्ति पर है, उन परियोजनाओं के पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए ताकि इनका शीघ्र लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी परियोजनाओं के शीघ्र निर्माण के लिए समुचित धन उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि एफआरए और एफसीए से संबधित मामलों का जल्द निपटारा किया जाना चाहिए…
नाहन। सब स्टेशन दो सड़का नाहन में 33/11 केवी के सभी फीडरों में मुरम्मत कार्य के चलते आगामी 11 जुलाई, 2020 को नाहन शहर तथा उसकेे आस पास के क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता विद्युत उपमण्डल नाहन रमेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को शम्भुवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेडों ,कटासन, उत्तमवाला नेहरला ,चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जब्बल का बाग , जमटा, रामाधौन, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, सैनवाला , बोगरिया, विक्रमबाग व बागबारा गांव में विद्युत आपूर्ति सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक बाधित रहेगी !
खेत में कर रहा था कार्य चक्कर आया और सर पत्थर से टकरा गया नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पालियो पंचायत में एक 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास सौरभ पुत्र काका राम अपने खेत में काम करने गया था। अचानक उसको खेत में चक्कर आ गया। चक्कर आते ही वह जैसे ही जमीन पर गिरा उसका सर एक बड़े पत्थर से टकरा गया। इस कारण उसके सर से काफी खून भी बहा। चूंकि इस ग्राम पंचायत को सबसे नजदीक नारायणगढ़…
नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट स्थित संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों एवं पुलों की कनेक्टिविटी में एक नई क्रांति का सूत्रपात करते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छह प्रमुख पुलों को राष्ट्र को समर्पित किया। सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इन पुलों का निर्माण कार्य सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रिकॉर्ड समय में पूरा किया। रक्षा मंत्री ने रिकॉर्ड समय में छह पुलों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए बीआरओ के सभी योद्धाओं को बधाई दी। रक्षा मंत्री ने इसके…