Author: Himachal Varta

जमकर बरस रहे हैं मेघ, सुबह से लगातार जारी है बारिश का दौर नाहन। आज जिला सिरमौर में जमकर मेघ बरसे। सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मारकंडा नदी सहित तमाम नदी नाले उफान पर है। वीरवार सुबह से ही नाहन, पांवटा साहिब, सराहां और जमटा आदि क्षेत्रों में जमकर मेघ बरस रहे हैं। वहीँ, सिरमौर जिला के अनेक क्षेत्रों में वर्षा होने से फसलों को जीवनदान मिला है। इससे किसानों को भी राहत मिली है। बारिश से खेत जलमग्न हो गए है। उधर, मूसलाधार बारिश के बाद जहां मक्की की फसल को नुकसान पहुंचने का अंदेशा…

Read More

नाहन।  जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम साधारण तौर पर मनाया जाएगा। जिला स्तर पर मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। नगर पालिका नाहन ने चौगान मैदान की साफ – सफाई  शुरू कर दी है। नगर परिषद के अधिकारियों व नगर परिषद अध्यक्ष ने आज नाहन चौगान मैदान का जायजा लिया। पुलिस व होमगार्ड के जवान परेड की रिहर्सल में जुटे हुए है। नाहन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

नाहन। गंदगी मुक्त अभियान के तहत आज सिरमौर जिला के सभी पंचायतों झज्जर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में नाहन विकासखंड की आमवाला सैनवाला पंचायत में भी पौधरोपण किया गया। 15 अगस्त तक चलने वाले गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा आज के लिए पौधारोपण का दिन चुना गया था। आमवाला पँचायत में स्थानीय पंचायत प्रधान की मौजूदगी में वन विभाग के कर्मियों व स्थानीय लोगों ने मिलजुल कर पौधारोपण किया। जिसमें महिलाओं व युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। स्थानीय पँचायत के प्रधान संदीपक तोमर ने बताया कि समाज को गंदगी मुक्त करने…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर की     तहसील नोहराधार के देवना के एक बुजुर्ग व्यक्ति  सुखदास 72 घन्टे बाद भी कोई पता नही लग पाया है बुधवार सुबह चूड़धार के जंगल मे एएसआई चेतन चौहान समेत पुलिस के दो जवान व गांव के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीण ढूंढने निकले है। बताया जा रहा है कि सोमवार को उक्त बुजुर्ग को चूड़धार के जंगल की और जाते देखा गया है जिसको लेकर पुलिस व स्थानीय लोग जंगल मे ढूंढने निकले है। लोग उक्त व्यक्ति को ढूंढने में  जंगल का चप्पा चप्पा मार रहे है। उपर जंगल मे काफी धुंध छाई हुई…

Read More

एम्स भेजे जाने की बात अफवाह हुई साबित, भगवान से सब कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार में सिरमौर से पद युक्त हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की हालत में अब काफी सुधार बताया जा रहा है। गौरतलब हो कि ऊर्जा मंत्री पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उनका कोविड-19 उपचार चला। इसी दौरान उनको सांस लेने में हुई तकलीफ के चलते शिमला आईजीएमसी आईसीयू में वेंटिलेटर पर रख दिया गया। उनकी हालत की खबर सुनते ही न केवल ऊर्जा विभाग में बल्कि पूरे जिला सिरमौर…

Read More

मौलवी ने पीपी किट पहनकर बड़ी दूर से परिजनों के साथ पढ़ी कब्रिस्तान में दुआ नाहन। बीते मंगलवार को चंडीगढ़ के 32 सेक्टर स्थित अस्पताल में सिरमौर के नाहन से संबंध रखने वाली डेढ़ माह की बच्ची की कोरोना से मौत हो गई थी। डुकी कोटला गांव से संबंध रखने वाले गुर्जर परिवार की इस डेढ़ माह की बच्ची का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के 25 सेक्टर में बुधवार की देर शाम किया गया। बच्ची के ताऊ भूरा अली ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के माता-पिता कोरोना संपर्क के चलते चंडीगढ़ बच्ची को दफनाने नहीं जा सके। लिहाजा मैं…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद पुलिस थाने में दो परिवारों के बीच हुए झगड़े की क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है! प्राप्त जानकारी के अनुसार मवेशियों को चराने गई एक महिला से मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इसको लेकर महिला ने पच्छाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। तो वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर जा रही थी और जब वह अपने पड़ोसी गणेश के घर के पास पहुंचे तो उनके परिवार के सदस्यों ने महिला को डंडे…

Read More

नाहन । आज सिरमौर में भारी बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्र में एक गरीब परिवार का मकान गिर गया । सिरमौर में गिरिपार की पौका पंचायत के धमौन गांव में एक रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की दीवार और छत को भारी क्षति पहुंची है जिससे बीपीएल परिवार भयभीत है। अब शेष बचे रिहायशी मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।

Read More