नाहन। एक तरफ कोरोना संकट में जहां लोगों का घर से निकलना दहशतपूर्ण बना हुआ है, वही दूसरी तरफ ऐसे भी लोग है जो अपने जीवन की परवाह किए बिना लोगों की सेवा में दिन रात सक्रिय रहते है। ऐसे ही श्री साई अस्पताल नाहन में कार्यरत जसवीर सिंह है जोकि कोरोना संकट के दौरान लगातार रोगियों की मदद करने में दिन रात लगे रहें। कोरोना संकट के दौरान अपने कार्य को सर्वोपरी जसवीर ने अस्पताल में ही रूक कर लगातार काम करने का निर्णय लिया। उन्होने अपने जीवन की परवाह किए बिना हर रोगी को आईसीयू या वार्ड तक…
Author: Himachal Varta
नाहन। वर्ष बीत जाने के पश्चात भी भारतवर्ष में अकेली हिमाचल सरकार ने अपने एशियन गेम्स पदक विजेताओं को अभी तक कोई सम्मान नहीं दिया है। वर्ष 2018 में इंडोनेशिया के जकाती में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल के 11 खिलाडियों का चयन हुआ था, लेकिन सिर्फ चार कब्बडी खिलाडी ही पदक लेकर लौटे थे। इनमें कब्बडी टीम की भारत वर्ष की सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर ऋतू नेगी, प्रियंका नेगी व कविता ठाकुर थी। जिन्होंने रजत पदक जीतकर देश व प्रदेश का मान बढ़ाया। इसी टीम की अन्य महिला खिलाडी मधु दिल्ली से थी। जिसे केजरीवाल सरकार ने 7500000,…
अर्जुन आंवला और बहेड़ा के पेड़ों से लबरेज होंगे सिरमौर के जंगल- बीएस राणा नाहन। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जिला सिरमौर प्रशासन के द्वारा वन विभाग की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। जिसके तहत आज से जिला सिरमौर वन विभाग के द्वारा जिला की सभी 228 पंचायतों के सहयोग से प्रत्येक पंचायत में 20 -20 औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। आज बुधवार को चीफ कंजरवेटर बीएस राणा के द्वारा सेन की सेर पंचायत के अंतर्गत रिजर्व फॉरेस्ट में 20 से अधिक औषधीय पौधे लगाए गए। और बड़ी बात तो यह है कि इन लगाए जाने वाले औषधीय पौधों…
नाहन। जिला सिरमौर में 48 पेंडिंग टेस्ट की रिपोर्ट आज आ गई है। प्रशासन द्वारा जारी इस सूचना में 10 सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं जबकि 33 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसमें 28 वर्षीय पुरुष 52 वर्षीय महिला सिविल अस्पताल पोंटा साहिब के हैं। इनका प्राइमरी कांटेक्ट कमरउ के पॉजिटिव आए नायब तहसीलदार को बताया जा रहा है। वही नाहन के सुरला गांव की 17 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव आई है। पांवटा साहिब के देवी नगर के 48 वर्षीय युवक जोकि बलदेव तोमर केPSO हैं उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैl 9 वर्षीय पांवटा साहिब की एकता कॉलोनी का युवक,…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पोषणयुक्त तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मिल्कफेड के ‘हिम हल्दी दूध’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम के तहत मंडी, शिमला और कुल्लू जिले के दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और उनसे बातचीत भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम हल्दी दूध पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित किया गया है, जिसका पेटेंट करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह पेय डिटाॅक्स ड्रिंक है, जिसमें एंटी हैंगओवर, एंटी आॅक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता विद्यमान…
कालाअंब के एक उद्योग में जोरधार धमाका, एक झुलसा नाहन। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग में बुधवार सुबह जोरधार धमाका हो गया। धमाके से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों स्थित एसएनएस स्टील इंडस्ट्री के 2 हजार किलोग्राम एलपीजी स्टोरेज में अचानक लीकेज से जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान यहां पहुंचा एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि आग से झुलसा व्यक्ति…
नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने नाहन की ग्राम पंचायत सुरला की एक माह की बच्ची की चंडीगढ़ में निधन होने और निधन उपरांत किए टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर को मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची को नाहन से 9 अगस्त को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसे पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया था तथा निधन उपरांत उसका कोरोना टेस्ट भी किया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके मद्देनजर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी…
नाहन। – उपमण्डल संगडाह के उप-तहसील हरीपुरधार में स्थित ग्रीन वैली होमस्टे भवन को कन्टेनमेंट जोन से बहाल करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर. के. परूथी ने आज जारी किए। उन्होंंने बताया कि आपातकालीन स्थिति को छोड़कर, सभी 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर ही रहे। सभी सार्वजनिक स्थल और कार्य स्थल पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लघन करते हुए पायागया उसके विरूद् आईपीसी कीधारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम कीधारा 51 से 60 के…