नाहन। नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 1, 4, 10 व 12 में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 1 में स्थित रामकुंडी के समीप पूर्व पार्षद परमानंद वर्मा के घर का क्षेत्र, वार्ड नम्बर-4 में स्थित कॉपरेटिव बैंक के पीछे श्रीमती प्रेमवती के घर का क्षेत्र, वार्ड नम्बर-10 में कच्चा टैंक के समीप वर्मा हाउस नम्बर 3118/10 जैन गली के नजदीक और वार्ड नम्बर 12 में आर्मी एरिया के समीप स्थित 122/12 नागेन्द्र गुरूग और रबी गुरूग के घरों का समस्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट…
Author: Himachal Varta
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के दवा उद्योग को नोटिस, बंद किया उत्पादन नाहन। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग में एक साथ पांच कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। उद्योग प्रबंधन को नोटिस जारी कर आगामी आदेश तक उद्योग को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इस दौरान उद्योग में किसी तरह का उत्पादन नहीं होगा। उद्योग क्षेत्र को सैनिटाइज करने के भी आदेश दिए हैं। कालाअंब के विभिन्न उद्योगों में एक के बाद एक पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। सबसे पहले एक फार्मा उद्योग में आठ मामले आए थे। उसके बाद पिछले सप्ताह एक पैकेजिंग…
सिरमौर जिला के कमरऊ में तहसील और राजस्व कार्यालय सील, चार कर्मी आये कोरोना पॉजिटिव नाहन। जिला सिरमौर में पांवटा साहिब के डीएसपी , कमरऊ तहसील के तहसीलदार समेत राजस्व विभाग के चार कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताते है कि दोनों अधिकारी कच्ची ढांक में सड़क धंसने से अवरुद्ध हुई सड़क का निरीक्षण करने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के साथ थे। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के पहुंचने की आशंका से लोग दहशत में हैं। एहतियात के तौर पर कमरऊ तहसील को आगामी आदेश तक बंद कर दिया…
एसपी, डीएसपी, समेत तहसीलदार स्टाफ सहित कोरोना संक्रमित नाहन। पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कोरोना संक्रमण की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।चार दिनों में 30 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी भी नहीं बच पाए हैं। सोमवार दोपहर को आई रिपोर्ट में पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह तथा पुलिस हेड क्वार्टर शिमला में नारकोटिक्स विभाग में तैनात पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर भी संक्रमित पाए गए हैं वीरेंद्र ठाकुर एनडीपीएस मामलों…
गांव की ओर मुड़ा कोरोना 7 नाहन व 4 पांवटा के पॉजिटिव नाहन।जिला सिरमौर में लगातार रफ्तार पकड़ रहा कोरोनावायरस अब शहर से गांव की ओर चल दिया है। सोमवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग ने कुल 334 केसेज जिनमें 322 नए और 12 फॉलो अप सैंपल की रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार 276 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 11 नए केस कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। 35 अभी प्रोसेस में है और जो 10 फॉलो अप सैंपल थे वह नेगेटिव पाए गए हैं। 11 नए आए पॉजिटिव केस चिंता की लकीरें बढ़ा रहे हैं। नाहन…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कृषि उद्यमियों, स्टार्टअप्स, एग्री-टैक प्लेयरस और किसान समूहों को फसल कटाई के उपरान्त प्रबन्धन तथा खेतों को समृद्ध बनाने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि अधोसंचरना निधी के अन्तर्गत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सुविधा आरंभ करने के लिए आभार व्यक्त किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह योजना किसानांे की सहायता के लिए तैयार की गई है। इस निधि से फसल कटाई प्रबन्धन अधोसंरचना और खेतों के प्रबन्धन जैसे कोल्ड स्टोरेज, संग्रहण केन्द्र और प्रसंस्करण इकाईयों जैसी सुविधाएं सृजित हांेगी। इस निधि से किसानों को उनके उत्पादों…
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा नए उप-कुलपति की नियुक्त होने तक 11 अगस्त, 2020 से अपनी जिम्मेदारियों के अतिरिक्त चैधरी सरवन कुमार हि.प्र. कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के उप-कुलपति का कार्यभार भी सम्भालेंगे। यह आदेश राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के कुलपति भी हैं, ने आज यहां जारी किए।
शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 15 अगस्त, 2020 को किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकाॅगपिओं में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी के स्थान पर अब किन्नौर जिला में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य सचेत नरेन्द्र बरागटा करेंगे।