शिमला। राज्य स्तरीय एकल खिड़की अनुश्रवण एवं स्वीकृति प्राधिकरण ने एकल खिड़की पोटर्ल के माध्यम से 6100 करोड़ रुपये के निवेश वाले 193 परियोजना प्रस्ताव स्वीकृत किए हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उद्योगपत्तियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से धर्मशाला में 7 व 8 नवम्बर, 2019 को ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट का आयोजन किया था जिसमें 96721 करोड़ रुपये के 703 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए। इस मीट के दो महीने के उपरान्त 13656…
Author: Himachal Varta
दस्तावेज पूरे होने पर ही मिलेगा जिला में प्रवेश नाहन। जिला सिरमौर की पर्यटन इकाईयां अपना संचालन पर्यटन एवं नागरिक उड्डययन विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों व मानक संचालन प्रक्रिया के तहत कर सकेंगे। इस बारे में आज आदेश जारी करते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि पर्यटकों को मान्य बुकिंग, जोकि कम से कम 5 दिन की होनी चाहिए, तथा उन्हें हिमाचल आने से 48 घंटे पहले covidpass.hp.gov.in पर पर्यटक श्रेणी में पंजीकरण करना होगा। सभी पर्यटकों को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड और एक्टिवेट करना होगा तथा हिमाचल आने से 72…
पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, वसूला जुर्माना नाहन। पांवटा क्षेत्र में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है पांवटा, माजरा और पुुरुवाला पुलिस थाने की टीमों ने 92 चालान किए हैं। वाहन संचालकों से करीब 4400 जुर्माना राशि वसूली गई है। पांवटा थाने की पुलिस टीम ने कुल 67 चालान किए और 1100 रुपये जुर्माना राशि वसूली। पुलिस टीम ने वाहन चलाने के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने वालों, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना डीएल, खतरनाक तेज ड्राइविंग और अतिरिक्त पैसेंजर समेत नियमों को तोड़ने वालों के चालान किए।…
नाहन। सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता खाते भाजपा सरकार का है और गुणगान कांग्रेस पार्टी का करते हैं। रावत ने बताया कि जितनी भी केंद्र व राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है उसका लाभ सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता उठाते हैं। लाभ उठाने के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गालियां देते हैं। रावत ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना चलाकर जिनके…
नाहन। रेड जोन दिल्ली से नौहराधार ( रेणुका) लौटे बैंक कर्मचारी को परिवार सहित होम क्वारंटीन कर दिया गया है। यहां कोरोना जांच को लेकर इनके सैंपल लिए जाएंगे रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक की शाखा में कार्यरत पंकज कुमार झा रविवार को अपनी पत्नी और चार वर्ष के बच्चे के साथ दिल्ली की तोमर कॉलोनी बुरानी से नौहरा पहुंचा जिसकी भनक प्रशासन को लग गई। इसके चलते पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया। एसबीआई शाखा को भी सैनिटाइज करवाया। बताया जा रहा है कि पंकज कुमार झा…
नाहन। नाहन मेडिकल कॉलेज में एक महिला चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला चिकित्सक कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट में है। यानी पीएसएम डिपार्टमेंट से है। जानकारी तो यह भी है कि महिला चिकित्सक अपने घर गई हुई थी। महिला डॉक्टर का पति चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में कार्डियोलॉजिस्ट है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एनके महेंद्रू ने बताया कि महिला चिकित्सक छुट्टी पर थी। और उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट चंडीगढ़ में ही आई है। बरहाल महिला चिकित्सक नाहन के मेडिकल कॉलेज में तैनात थी। अब यह तो कहा नहीं जा सकता की उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री मैं पहले पति…
नाहन। जिला सिरमौर की पावटा साहब तहसील के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पुरुवाला में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पानी भरने को लेकर बहस मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो भाइयों को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार को पहुंचाया गया। शिकायत मिलने पर माजरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा तहसील के पुरुवाला निवासी चमन ने दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि वह अपने घर के पास नल से पानी लेने के लिए रात करीब 10.20 बजे पहुंचा था। रात…
नाहन। जिला सिरमौर में नाई व ब्यूटी पार्लर तथा सैलून कर्मी अब मंगलवार को छोड़कर सभी दिन अपनी दुकाने खोल सकेगे यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दिए। उन्होंने बताया कि सभी अपनी दुकानों के बाहर मालिक का मोबाईल नम्बर व दुकान का नम्बर प्रर्दशित करेगें ताकि ग्राहक मोबाइल पर समय निर्धारित कर दुकान आ सके। उन्होंने बताया कि सभी नाई व ब्यूटी पार्लर तथा सैलून की दुकानों के दरवाजों पर पारदर्शी शीशे का इस्तेमाल करना होेगा और इन शीशों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर व परदें का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। सभीें को सोशल डिसटेसिंग (दो गज…