Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में निभाती है अहम भूमिका – संजय अवस्थी
    • अब 13 जुलाई को होगी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए बैठक
    • आदेश जारी
    • डॉ. शांडिल ने जगदीश भारद्वाज के निधन पर जताया दुःख
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड एक लाख नींबू के पौधे बांटने का लक्ष्य पूरा-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड एक लाख नींबू के पौधे बांटने का लक्ष्य पूरा-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaAugust 10, 2020
    Facebook WhatsApp
    सेब और टमाटर की तरह नींबू की खेती बदलेगी किसानों की तकदीर
    नाहन। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान बरसात के सीजन में उद्यान विभाग के सहयोग से  रिकार्ड एक लाख नींबू के पौधे निशुल्क आवंटन का लक्ष्य हासिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नींबू पौध आवंटन कार्यक्रम के अंतिम चरण में आज सोमवार को विक्रमबाग, सैनवाला आमवाला, कौलांवाला भूड़, क्यारी, हरिपुर खोल, आदि क्षेत्रों में करीब 13 हजार नींबू के पौध किसानों को निशुल्क वितरित किए गए हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि यह अत्यत प्रसन्नता की बात है कि नाहन क्षेत्र के किसानों ने नींबू की खेती पहल की है। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में एक लाख नींबू के पौधों से जहां क्षेत्र के किसानों की आमदनी में इजाफा होगा वहीं परम्परागत फसलों के मुकाबले नकदी फसलों की तरफ किसानों का रूझान भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बंदरों और जंगली जानवरों ़द्वारा परम्परागत फसलों को लगातार नुकसान करने के दृष्टिगत नींबू की खेती किसानों की आर्थिक दशा को सुधारने में कारगर सिद्ध होगी।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और जलवायु नींबू की खेती के लिए उत्तम है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सेब और टमाटर ने प्रदेश के किसानों की तकदीर बदल दी है, यदि नींबू की खेती सही प्रकार से की जाए तो इससे किसानों को बहुत लाभ हो सकता है।
    उन्होंने नींबू की खेती के लिए आगे आने के लिए किसानों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि नींबू की खेती से किसानों की आय में बढ़ौतरी होगी। उन्होंने कहा आने वाले सालों में इसी प्रकार नींबू की खेती पर बल दिया जाएगा और नाहन विधानसभा क्षेत्र में नींबू के लाखों पौधे लगाए जाएगे।  उन्होंने नींबू की खेती के लिए अपना सहयोग देने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों का भी आभार जताया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में निभाती है अहम भूमिका – संजय अवस्थी
    • अब 13 जुलाई को होगी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए बैठक
    • आदेश जारी
    • डॉ. शांडिल ने जगदीश भारद्वाज के निधन पर जताया दुःख
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.