नौहराधार : 30 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवाई खाकर मौत को लगाया गले… नाहन। जिला सिरमौर की रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौहराधार तहसील की ग्राम पंचायत गवाही के गांव कुफर कायरा निवासी टोंडा के एक 30 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवाई खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान राजेश कुमार (30) पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह के रूप में हुई है। सोमवार करीब साढे छह बजे परिजन उसे राजगढ़ हॉस्पिटल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी नौहराधार चेतन चौहान ने बताया कि मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब में पिकअप चालक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल नाहन। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में एक पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया हैं। पुलिस ने बाइक सवार की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार शम्मी ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने साथी सन्नी व रविकांत के साथ…
कोरोना से जंग जीतने के बाद दोबारा संक्रमित पाया गया युवक नाहन। सिरमौर जिला में युवक कोरोना से जंग जीतने के बाद दोबारा संक्रमित पाया गया है। बता दें कि यह युवक 3 जुलाई को बाहरी राज्य से लौटा था। इसके बाद जरवा का रहने वाले युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। विभाग ने उसे त्रिलोकपुर कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया था। जब युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई तो उसे होम आइसोलेशन में 14 दिन तक रहने के निर्देश दिए गए थे। युवक अपने भाई के पास हरिपुरधार में आइसोलेशन में रह रहा था । इस दौरान उसने अपना दोबारा कोरोना टेस्ट…
नाहन। सीबीएसई द्वारा कक्षा बारहवीं के घोषित परीक्षा परिणाम में एक बार पुन: डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। प्राचार्य डॉ वीके लवानिया ने बताया कि इस वर्ष विज्ञान संकाय से 26 तथा कामर्स से 30 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। कॉमर्स संकाय में 96.6 प्रतिशत के साथ वंशिका प्रथम, 96.2 प्रतिशत अंक के साथ आस्था द्वितीय तथा 88.8 प्रतिशत के साथ हर्षवर्धन गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में 94.4 प्रतिशत के साथ शीना चोपड़ा प्रथम स्थान पर, 93.6 प्रतिशत के साथ प्रणव त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर तथा 92.8 प्रतिशत प्राप्त कर…
नाहन। पांवटा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12 जुलाई को पुलिस थाना पुरूवाला की पुलिस टीम गश्त के दौरान खोड़ोंवाला में मौजूद थी तो विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रक यूनियन खोड़ोवाला में पैसो पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । जिस सूचना पर पुलिस ने ट्रक यूनियन खोडोंवाला में छापा मारा तो चार व्यक्ति गोलदारा में बैठकर पैसो पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए, जिन्होने पुलिस पार्टी को देखकर ताश के पत्ते फैंक दिए और इन्होने पूछताछ पर अपने नाम सुमेन्द्र कुमार, यामिन, मुस्ताक अली और माया राम बतलाए । …
नाहन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई ने आज नाहन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को अपनी 3 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ,जिसमें विद्यार्थी परिषद ने 13 जुलाई से होने जा रही प्रथम , द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों के दाखिले के दौरान उचित सुरक्षा का ध्यान रखने की मांग की । विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज में चल रहे कार्यों को लेकर मार्च के महीने में लोक निर्माण विभाग के ऑफिस में जाकर घेराव किया था तथा मांगो को लेकर धरना दिया था लेकिन जिसमें से 3 प्रमुख मांगो मेसे 2 कैंटीन का कार्य तथा प्रवेश द्वार का निर्माण लगभग…
रोहडू क्षेत्र के लोगों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बातचीत शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला जिले के रोहडू क्षेत्र के लोगों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहडू क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘नई राहें, नई मंजिलें’ योजना के तहत चांशल को स्की और शीतकालीन खेलों के गंतव्य के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रोहडू क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के माध्यम से जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र में 73 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की। मुख्यमंत्री ने तहसील भुंतर में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेरी, मसहांगा, दोगाधार उठाऊ सिंचाई योजना समर्पित की जिससे लगभग 1900 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत हुरला नराईश में 10.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली वहामी नाला उठाऊ सिंचाई योजना, बंजार क्षेत्र के दामोटी, वालागड़, चेथड़, खाबा उठाऊ सिंचाई योजना जिस पर 7.14 करोड़ रुपये की खर्च किए जाएंगे, सिनुद, हाथीथान, खोखण और हाट में 14.16…