Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिलाई के विधायक की पंचायत के लोग गंदा पानी पीने को विवश , विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
    हिमाचल प्रदेश

    शिलाई के विधायक की पंचायत के लोग गंदा पानी पीने को विवश , विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

    By Himachal VartaAugust 18, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिलाई के विधायक की पंचायत के लोग गंदा पानी पीने को विवश , विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
    नारेबाजी करते शिलाई के लोग

    नाहन। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कांडो च्योग पंचायत में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे है। लोगों ने यहां आईपीएच विभाग पर गंदे पानी की सप्लाई के आरोप लगाते हुए जल शक्ति महकमे के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कांडो च्योग पंचायत के ठाना गाँव के लोगो का आरोप है कि पिछले डेढ़ माह से पंचायत के लोगों को गंदे पानी की सप्लाई दी जा रही है।

    गुस्साए लोगों ने जमकर जल शक्ति महकमे के खिलाफ नारेबाजी की और बोतलों में भरकर यह पानी मुख्यमंत्री , जल शक्ति मंत्री सहित स्थानीय मौजूदा विधायक व पूर्व विधायक को भी भेजा। लोगों ने मांग की है कि खुद माननीय इस पानी का सेवन करें ताकि उन्हें हकीकत मालूम हो।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रतिनिधि पहले इस पानी का सेवन करें उसके बाद ही इलाके में वोट मांगने पहुंचे यह भी बताते चले कि यह मामला स्थानीय मोजुदा कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चोहान की पंचायत से जुडा हुआ है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के सेवन से यहां दर्जनों लोग बीमार भी हो चुके है। गाँव मे यह समस्या पिछले लंबे समय से चली आ रही है मगर इस लेकर विभाग बिल्कुल भी गंभीर नहीं है विभाग के बड़े अधिकारी अक्सर यही दावा करते हैं कि इन गांव को पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई हो रही है मगर जमीनी हकीकत से अधिकारी कोसों दूर नजर आ रहे है।

    गांव के लोगों ने कुछ समय पहले नई पेयजल लाइन की मांग की तो नई पेयजल लाइन पर काम तो शुरू हो गया मगर अभी तक योजना का कार्य शुरुआती चरण में ही लटका हुआ है ऐसे में लगता है कि लोगों को यहां स्वच्छ पेयजल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.