Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल!
    हिमाचल प्रदेश

    दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल!

    By Himachal VartaAugust 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बोलेरो कैंपर, एक की मौत, 4  घायल हुए

    अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बोलेरो कैंपर, एक की मौत, 4  घायल
    दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो (फोटो) 

    नाहन।  हिमाचल के सिरमाैर जिले के अंतर्गत हरिपुरधार में गवाई खड्ड के समीप एक बोलेरो गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई है जबकि चालक समेत 4 अन्य चोटिल हुए हैं। मृतक युवती की पहचान सुमन निवासी गांव पनोग तहसील शिलाई के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, बोलेरो कैंपर को मालिक परमानन्द (40) निवासी धार चांदना चला रहा था। बोलेरो रोनाहाट से धारचांदना की तरफ आ रही थी और इसमें परमानन्द की साली सुमन समेत 5 लोग सवार थे।

    गवाई खड्‌ड में चढ़ाई पर बोलेरो हांफ गई और बैक करते हुए चालक ने इस पर से नियंत्रण खो दिया। बोलेरो जब पीछे की तरफ जाने लगी तो सुमन ने छलांग लगा दी। इस दौरान बोलेरो की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। बोलेरो में सवार अन्य चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

    घायल हुए व्यक्ति भी शिलाई के रहने वाले हैं और चालक के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की।

    कुपवी पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।  मृतक युवती का पोस्टमार्टम करके पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.