नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के सत्र के इस साल के उच्च-स्तरीय खंड को आभासी रूप से संबोधित करेंगे जिसका समय 0930-1130 बजे (स्थानीय समय) होगा। नॉर्वे के प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव श्री एंटोनियो गुटेरेस के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी समापन सत्र को संबोधित करेंगे। वार्षिक उच्च-स्तरीय खंड में सरकार, निजी क्षेत्र एवं सिविल सोसायटी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों का एक विविध समूह शामिल है। इस वर्ष के उच्च-स्तरीय खंड की थीम है- ‘कोविड-19 के बाद बहुपक्षवाद: 75वीं…
Author: Himachal Varta
जिला मैजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश सार्वजनिक भीड़ करने पर निर्धारित रोक का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी एफ.आई.आर. जिले में 5 व्यक्तियों से अधिक सार्वजनिक एकत्रीकरण पर मुकम्मल रोक होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने फौजदारी आचार संहिता की धारा 144 के अंतर्गत अधिकारों का प्रयोग करते हुए पंजाब सरकार के आदेशों के मुताबिक जिले में 5 व्यक्तियों से अधिक के सार्वजनिक एकत्रीकरण पर मुकम्मल रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में 50 के स्थान पर 30 व्यक्तियों व अंतिम संस्कार में एकत्रीकरण 20 व्यक्तियों तक सीमित रहेगा। आदेश जारी…
सावधानियां अपना कर कोरोना पर पाई जा सकती है फतेह : डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि सावधानियां अपनाकर कोरोना पर फतेह पाई जा सकती है, इस लिए जिला वासी मिशन फतेह के अंतर्गत खुद जागरुक होकर दूसरों को भी जागरुक करें, ताकि जिले को कोरोना मुक्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक 182 कोरोना पीडि़त व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुके हैं, इस लिए पंजाब की ओर से समय-समय पर मिशन फतेह के अंतर्गत की गई हिदायतों का पालन करना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लिए गए…
नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री दस्तकार सहायता योजना प्रदेश में चलाई जा रही है जिसमे विभिन्न परम्परागत कलाओं से जुडे़ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले हिमाचली दस्तकारों को 30 हजार रूपये तक की किमत के नए औजार खरीदने पर 75 प्रतिशत अनुदान राशि दिए जाने का प्रावधान है। जिला उद्योग केन्द्र नाहन के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि काष्ठ कला, धातु कला, मूर्ति कला, चम्बा रूमाल, कांगड़ा पेंटिंग, मिनीअचर आर्ट, थंग्का पेंटिंग, हथकरघा पर बुनाई, गलीचा बुनाई, पारम्परिक आभूषण जैसी विभिन्न परम्परागत…
सिविल अस्पताल में लगी अफरैसिस मशीन, दवाईयों व अन्य प्रबंधों को जायजा लेने के लिए कहा कमिश्नर नगर निगम को शहर के नालों की सफाई, पानी के पाइपलाइन चैकिंग व क्लोरिन के इंतजाम संबंधी दिए निर्देश कंक्रीट से बनने वाली सडक़ों का निर्माण कार्य जारी रखने व तारकोल से बनने वाली सडक़ों को बरसातों के बाद शुरु करने के दिए निर्देश कहा, होशियारपुर वासियों के लिए सुविधाओं के पक्ष से नहीं रहने दी जाएगी कोई कमी होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने जिले के अधिकारियों को जहां बरसातों के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव…
‘कौशल भारत मिशन’ से स्थानीय और विश्व दोनों ही स्तरों पर रोजगार प्राप्त करने के अवसर बढ़ गए हैं: प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कुशल कामगारों का विवरण तैयार करने के लिए हाल ही में लॉन्च किए गए पोर्टल से घर लौटे प्रवासी श्रमिकों सहित अन्य कामगारों को आसानी से नौकरी पाने में मदद मिलेगी’ प्रधानमंत्री ने देश में बड़ी संख्या में उपलब्ध कुशल कामगारों का उपयोग करने और इनकी बदौलत वैश्विक मांग पूरी करने के मामले में भारत की व्यापक क्षमता पर प्रकाश डाला नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व युवा कौशल दिवस और ‘कौशल भारत’ मिशन की…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों तथा धाम की दिव्यता को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान केदारनाथ मंदिर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की समाधि स्थल की दिव्यता को और बढ़ाने तथा परिसर में स्वछता बनाए रखने और उसका विकास सुनिश्चित करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। यह सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया गया कि यात्रियों को गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर सभी सुविधाएं मिलें और प्रौद्योगिकी के माध्यम से तीर्थ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करने की व्यवस्था की जाए।
नाहन। विद्युत उप मडल राजगढ, सराहां, नारग, चारना व पनोग के जिन उपभोक्ताओं ने कृषि कार्य हेतु बिजली का कुनेक्शन लिया है उन उपभोक्ताओं को राज्य सरकार व राज्य विद्युत विभाग द्वारा बिजली की खपत पर दी जाने वाली अनुदान राशी अब बिजली के बिल में ना दे कर सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विद्युत मण्डल राजगढ जिला सिरमौर नरेन्द्र ठाकुर ने दी। उन्होंने विद्युत मंडल राजगढ के सभी कृषि बिजली उपभोगताओं से आग्रह किया है कि वह अपने विद्युत उप मंडल में जा कर अपनी बैंक पास बुक की फोटो काॅपी, आधार…