Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिवरेज योजना से तीर्थ स्थल माता बालासुंदरी क्षेत्र बनेगा स्वच्छ और सुंदर -डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    सिवरेज योजना से तीर्थ स्थल माता बालासुंदरी क्षेत्र बनेगा स्वच्छ और सुंदर -डा. बिन्दल

    By Himachal VartaAugust 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    त्रिलोकपुर सिवरेज योजना हिमाचल की पहली ग्रामीण सिवरेज योजना
    नाहन। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि त्रिलोकपुर में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली सिवरेज योजना से जहां उत्तर भारत का प्रसिद्ध माता बाला सुंदरी तीर्थ स्थल स्वच्छ और साफ सुथरा होगा वहीं आस पास के ग्रामीण क्षेत्र भी स्वच्छता की दृष्टि से स्वच्छ और प्रदूषण रहित होंगे। उन्होंने कहा कि माता बालासुंदरी मंदिर में वर्ष भर लाखों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं और नवरात्र पर्व के दौरान इनकी संख्या में भारी इजाफा हो जाता है, जिसके कारण क्षेत्र के लिए लंबे समय से सीवरेज प्रणाली की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
    डा राजीव बिन्दल आज त्रिलोकपुर में त्रिलोकपुर-खैरी-खरकों मल निकासी योजना की शिलान्यास पटिटका स्थापना समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने 28 जुलाई को शिमला से इस योजना का आनलाईन शिलान्यास किया था।
    डा. बिन्दल ने 5.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पालियो-गुमटी सड़क के कार्य का भी निरीक्षण किया।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षण संस्थानों पर सर्वाेच्च प्राथमिकता से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर मल निकाली योजना, जयराम ठाकुर सरकार की त्रिलोकपुर क्षेत्र को बहुत बड़ा तोहफा है और यह योजना संभवतः हिमाचल की पहली ग्रामीण सिवरेज योजना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूरा होने पर त्रिलोकपुर क्षेत्र संपूर्ण रूप से स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण रहित बनेगा।
    डा. बिन्दल ने कहा कि त्रिलोकपुर सिवरेज योजना को मजबूती प्रदान करने के लिए 4 करोड़ की धनराशि से त्रिलोकपुर क्षेत्र की पेयजल योजना और बिजली के कार्य का संवर्धन भी किया जाएगा ताकि मल निकासी योजना को पूरी तरह सफल और जनोपयोगी बनाया जा सके।
    उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा टेडी-बरोटी-सलानी मार्ग के लिए 50 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है और इस सड़क से क्षेत्र के लोगों को अत्याधिक लाभ मिलेगा।
    डा. बिन्दल ने कहा कि 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बुढडियो में शानदार पुल का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार 8 करोड़ रुपये की लागत निर्मित मझाड़ा पुल भी क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगा।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष, प्रताप ठाकुर, त्रिलोकपुर पंचायत के प्रधान अंकुर राणा, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि अन्य गणमान्य लोगों के अलावा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.