Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल पर कैरियर कॉउसलर के लिए करें आवेदन
    हिमाचल प्रदेश

    सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल पर कैरियर कॉउसलर के लिए करें आवेदन

    By Himachal VartaAugust 20, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा शुरू किये गए सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल के माध्यम से  जिला के स्नातक युवा हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स कालाआम्ब में कैरियर कॉउसलर के रूप में नियुक्त होने के लिए आवेदन कर सकते है। जिला सिरमौर में लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवाओं संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल आरंभ कर एक अनुठी पहल की गई थी जिसके अंतर्गत वर्तमान में इस पोर्टल पर 59 सेवाएं विभिन्न सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की जा रही है।
    सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं फोन कॉल के माध्यम से घर बैठे ही प्राप्त हो रही है, वही दूसरी तरफ लॉकडाउन की वजह से रोज़गार खो चुके कुशल लोगों को रोज़गार भी प्राप्त हो रहा है। इस पोर्टल पर अभी तक 1093 सेवा प्रदाताओं ने अपना पंजीकरण किया है।
    इसके अतिरिक्त सेवा सेतु सिरमौर में पंजीकृत युवाओं को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)  के तहत कृषि, रबर, हैण्डलूम-हैण्डीक्राफ्ट, इलैक्ट्रोनिक्स, निर्माण कार्य, परिधान, ऑटोमोबाईल, ब्यूटी पार्लर-सैलून, इलेक्ट्रीक्ल, खाद्य संसाधन, आईटी-आईटीईस, पर्यटन आदि 56 विभिन्न व्यवसायों में स्वरोजगार प्राप्ति के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
    सेवा सेतु सिरमौर में पंजीकृत युवा जो अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहते है उन्हें मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए चयन कर ऋण उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना में वर्ष 2020-21 के लिए जिला सिरमौर में 9 करोड़ रुपए सब्सिडी वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में 60 लाख रूपये तक के प्रोजेक्ट मंज़ूर किये जा सकते हैं जिसमें 25 से 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। 18 से 45 वर्ष तक के इच्छुक उद्यमी इस योजना का  लाभ उठा सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.