Author: Himachal Varta

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज पानीपत जिले के गांव इसराना के एनसी कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में अब स्थिति सामान्य होती जा रही है, लेकिन फिर भी सभी को सावधानी रखनी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल डिस्टैंसिंग के साथ-साथ मास्क पहनने की आदत को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। साथ ही साथ सैनिटाइजैशन को लगातार अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आज भगत फूल सिंह मेडिकल कालेज, खानरा समय-समय जारी दिशानिर्देशों…

Read More

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश और विदेश में लोगों के जीवन में एक नई क्रांति के रूप में उभरकर आए योग को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश के युवाओं तक पहुंचाने के लिए 1000 गांवों में पार्क एवं व्यायामशालाएं खोलने की गई  शुरूआत की कड़ी में वे कल चंडीगढ़ से विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 110 पार्क एवं व्यायामशालाओं का उदघाटन करेंगे। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास विकास एवं पंचायत विभाग का प्रभार भी है, भी उपस्थित रहेंगे।…

Read More

पुलिस ने कार से बरामद की 1.231 किलोग्राम चरस, तीन लोग गिरफ्तार नाहन। प्रदेश में नशे का कारोबार लगातर बढ़ रहा है। सिरमौर जिला के राजगढ़ में पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने नाके के दौरान एक कार से 1.231 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम नेरीपुल-सोलन सड़क पर बगड़ पनोटी के समीप वाहनों की चैकिंग कर रही रही। इस दौरान एक वैन को रोका और तलाशी ली। इस दौरान उसमें भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में सवार देऊघाट, सोलन निवासी विष्णु…

Read More

नाहन। एनजीटी के आदेशों के बाद अब ऐतिहासिक शहर नाहन डस्टबिन फ्री हो गया है शहर के किसी भी कोने में अब कूड़े से भरे डस्टबिन नजर नहीं आएंगे। दरअसल नाहन नगर परिषद द्वारा ग्रीन ट्रिब्यूनल को सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नगर परिषद द्वारा शहर में घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है। ऐसे में नगर परिषद को एनजीटी द्वारा आदेश दिए गए थे कि यदि कूड़ा घर घर से उठाया जा रहा है तो शहर को डस्टबिन फ्री किया जाए। जिसके बाद नगर परिषद नेे शहर से डस्टबिन उठा कर इन्हें डंपिंग साइट पर…

Read More

महिला ने गहरी खाई में छलांग लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त नाहन। शिलाई उपमण्डल की रोनहाट उपतहसील में जलऊ मंदिर के समीप एक महिला द्वारा छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतिका की पहचान निर्मला देवी पत्नी राम कुमार निवासी शिव कलोनी, करनाल हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि रोनहाट में जलऊ मंदिर के समीप एक महिला ने गहरी खाई में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने…

Read More

जिला आयुर्वेद स्थित क्वाथशाला में 40 लोगों ने पीया आयुष काढ़ा नाहन। जिला आयुर्वेद स्थित क्वाथशाला में आयुष काढ़ा पीने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। शनिवार को 40 लोगों ने यह आयुष काढ़ा पीया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आयुष काढ़े का सेवन बेहद लाभकारी है। इसे पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है जिससे कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली गेट स्थित क्वाथशाला में यह काढ़ा बनाया जा रहा है जिसे पीने के लिए लोग…

Read More

नाहन। उपनिरीक्षक एवं अतिरिक्त थाना प्रभारी पांवटा राजेश पाल की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। देर शाम पुलिस ने यह कार्यवाही अमल में लाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम को मैनकाइंड फैक्टरी के समीप गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सुरजीत सिंह निवासी किशनपुरा, तहसील पांवटा साहिब नाजायज शराब बेचने का धंधा करता है। रेड करने पर सुरजीत सिंह के मकान के कमरे में 2 कैनियों से 5-5 लीटर नाजायज शराब बरामद हुईं। इस मामले की तफ्तीश कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक, अतिरिक्त प्रभारी थाना राजेश पाल की टीम ने आरोपी…

Read More

सिरमौर में आने के लिए पहले दिन 338 लोगों ने करवाया पंजीकरण नाहन। बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने के लिए सरकार की मंजूरी के बाद पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते जिला सिरमौर में पर्यटकों की आमद बढ़ने की भी उम्मीद है। पहले ही दिन सिरमौर जिले में आने के लिए 338 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। इसमें कुल 966 लोगों का पंजीकरण शामिल है। प्रदेश में पर्यटन व्यापार खुलने के बाद बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी के काफी आसार हैं। कोरोना संकट के बीच प्रदेश में पर्यटकों को आने की…

Read More