चंडीगढ। हरियाणा सरकार ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में अंतरराज्यीय बसों और यात्री वाहनों के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल) जारी की है। अंतरराज्यीय यात्रा करने वाले यात्रियों के पास इलेक्ट्रॉनिक या भौतिक रूप में उसका पहचान प्रमाण पत्र और टिकट होनी चाहिए। इसके अलावा, बस स्टाफ के साथ-साथ यात्रियों के मोबाइल फोन में भी ‘आरोग्य सेतु एप’ डाउनलोड किया होना चाहिए। इसके सभी प्रासंगिक विवरण भरे हुए हों और यह एप हर समय कार्यात्मक होना चाहिए। परिवहन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि बसों…
Author: Himachal Varta
शिमला। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर, हिमाचल प्रदेश के साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, दिनेश मल्होत्रा और पूर्व आईएएस अधिकारी ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की और उन्हें एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में बताया। राज्यपाल ने साइकिलिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने के उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया कोविड-19 से जूझ रही है, जिसने हमारे जीने के तरीके को बदल दिया है और इस समय में हमारे राज्य में साइकिल गतिविधियां चलाने की अत्याधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल परिवहन का सरल रूप है, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए भी…
शिमला। जल शक्ति एवं बागवानी मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को देश की एक इंडिपेंडेंट एजेंसी आईएएनएस-सी वोटर सर्वे द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर देश का बैस्ट परफाॅर्मिंग मुख्यमंत्री और भाजपा शासित राज्यों में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर बधाई दी है। मंत्रियों ने कहा कि ये सर्वे संबंधित राज्यों में सभी मुख्यमंत्रियों की संतोषजनक (सेटिस्फेक्शन) रेटिंग के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सेटिस्फेक्शन का शुद्ध प्रतिशत 73.96 है, जो कि अधिकांश बड़े राज्यों की तुलना में बहुत अधिक है। उन्होंने बताया…
शिमला। कृषि उपज मंडी समिति मण्डी के अध्यक्ष दलीप ठाकुर ने समिति की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में क्रमशः 3,04,100 और 1,11,000 रुपये के चैक भेंट किए। एचपीएसईबी प्रोजेक्ट इंजीनियर्ज एसोसिएशन के महासचिव एम.के. शर्मा ने भी एसोसिएशन की ओर से 1,01,000 रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
शिमला। राज्य सरकार प्रदेश में निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण मुहैया कर और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवा, निवेश करने के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से काॅर्पोरेट मामलों के निदेशक सीटी पावर लिमिटेड नई दिल्ली एस.के.मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनेक मनभावन पर्यटन स्थल और जलवायु स्वास्थ्यवर्धक होने के कारण पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की आपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में सतत पर्यटन विकास के लिए एक…
नाहन। पिता की मौत के बाद अनाथ हुए 12 वर्षीय दीपक सिंह को गोद लेने के लिए कई दंपति पांवटा पहुंच रहे हैं इसमें गिरिपार का एक ऐसा दंपति भी शामिल है, जिसने जवान बेटे को एक हादसे में खो दिया था। कुछ ऐसे परिवार और दंपति भी पहुंच रहे हैं, जो बच्चे की बेहतर ढंग से परवरिश करने में सक्षम हैं। हालांकि, प्रशासन कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। तहसीलदार का कहना है कि सभी औपचारिकताओं के बाद ही बच्चे को गोद देने का कोई भी फैसला लिया जाएगा। पिछले कई वर्षों से नेपाल के मूल निवासी मान सिंह…
नाहन। जिला सिरमौर में शराब के ठेके सप्ताह के सातों दिन खुले रहेगे। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने 3, 19 व 30 मई, 2020 को जारी किए गए आदेशों की निरन्तरता में आज जारी किए। उन्होंने बताया कि जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में दुकाने क्रमवार रविवार व सोमवार को बंद रखने के आदेश दिए गए है लेकिन यह आदेश शराब के ठेकों पर लागू नही होंगे तथा शराब के ठेके सप्ताह के सातों दिन खुले रहेंगे।
सराहां : महिला ने हराया कोरोना, 7 साल की मासूम बेटी की रिपोर्ट का इंतजार… नाहन। सिरमौर के लिए आज एक अच्छी खबर आई है। दो बार पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कल रात पावंटा साहिब की रहने वाली महिला के स्वस्थ होने की खबर आई है। अब महिला की 7 वर्षीय बेटी की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। ताजा प्रोटोकॉल के मुताबिक महिला को डिस्चार्ज किया जा सकता है, क्योंकि अब उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन पर रखने का प्रावधान नहीं है। लेकिन सब यही प्रार्थना कर रहे हैं कि 7 साल की बच्ची भी स्वस्थ हो जाए ताकि मां-बेटी…