एक महीने की अवधि के लिए दरें रहेंगी लागू नाहन। जिला सिरमौर में तुरन्त प्रभाव से आगामी एक माह तक व्यापारी व खुदरा विक्रेता अब प्रशासन द्वारा तय किए गए मूल्य से अधिक पर मांस नही बेच पाएंगे। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर. के. परूथी ने हिमाचल प्रदेश कमोडिटीज प्राइस मार्किंग और डिस्प्ले ऑर्डर, 1977 और हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी निवारण की धारा 3 (1) (डी) की पद्वत शक्तियों का प्रयोग करते हुए दी। उन्होंने बताया कि बकरी व भेड का मीट 400 रूपये प्रति किलोग्राम, सुअर का मीट 220 प्रति किलोग्राम, चिकन (ब्रॉयलर) 180 प्रति किलोग्राम…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। भारत की पूर्व डिप्टी कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल श्रीमती अजंता दयालन ने सोमवार, 1 जून को केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल, चंडीगढ़ बैंच के प्रशासनिक मैंबर का पद संभाला। इस बैंच के अधिकार क्षेत्र में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्यों के साथ-साथा चंडीगढ़, जम्मू कशमीर, और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश आते हैं। श्रीमती अजंता दयालन अपनी मौजूदा तैनाती से पहले सीएटी के इलाहाबाद बैंच के प्रशासनिक मैंबर के तौर पर तैनात थे। श्रीमती अजंता दयालन भारतीय ऑडिट और अकाऊँट सर्विस (आईएएएस) के 1978 बैच की अधिकारी हैं। उनके पास विभिन्न पदों संबंधी केंद्र और राज्य सरकारों में काम करने का…
राज्य सरकार ने परिवहन वाहनों के मालिकों को भी 30 जून तक बिना जुर्माने /ब्याज के टैक्स बकाए जमा करवाने की आज्ञा दी चंडीगढ़। लॉकडाऊन के चलते भारी वित्तीय घाटे का सामना कर रही पंजाब की साधारण बसों को राहत देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को टैक्स रेटों में कटौती के आदेश दिए हैं। प्रति दिन प्रति वाहन प्रति किलोमीटर टैक्स 2.80 रुपए से घटा कर 2.69 रुपए कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को यह भी निर्देश दिए हैं कि परिवहन वाहन मालिकों को 30 जून तक बिना जुर्माने और ब्याज के टैक्स…
शिमला। जिला कांगड़ा के ज्वाली विधान सभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन सिंह ने क्षेत्र के लोगों की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5,07,000 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने महिला मोर्चा की ओर से फेस मास्क और साबुन आदि सम्मिलित कोरोना सुरक्षा किट प्रदान की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोरोना सुरक्षा किट प्रदान करने के लिए उनकी सराहना की। महासचिव वन्दना गुलेरिया और शीतल व्यास, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन ठाकुर और अनिला कश्यप, कार्यालय सचिव किरण बावा, कसुम्पटी क्षेत्र की भाजपा नेता विजय ज्योति सेन, कोषाध्यक्ष मधु सूद, पदाधिकारी भारती सूद, ममता गुप्ता, अंजना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला। नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इसके उपरान्त प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने मोर्चा की महासचिव शीतल व्यास और वन्दना गुलेरिया के साथ राज्यपाल से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को महिला मोर्चा द्वारा बनाए हैंडमेड मास्क भी भंेट किए। उन्होंने राज्यपाल को यह भी अवगत करवाया कि महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को लगभग 25 लाख मास्क वितरित किए गए हैं और 30 लाख मास्क बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्हांेने सेनेटाइजर वितरित करने के साथ-साथ कोविड-19 महामारी…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना महामारी के दृष्टिगत लाॅकडाउन के दौरान हिमाचल प्रदेश में आने वाले प्रवासियों के डेटा बेस बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित स्किल रजिस्टर का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति skillregister.hp.gov.in के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कंपनियां और औद्योगिक घराने भी इस पोर्टल पर अपनी आवश्यकताओं को दर्ज कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में लौटे लोग अपनी शैक्षिक योग्यता, कौशल और नौकरी की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा…
शिमला। सचिव शहरी विकास रजनीश ने आज यहां बताया कि शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमिटेड द्वारा शिमला के स्कैन्डल प्वांइट और मिडल बाजार के अधिक घनत्व वाले क्षेत्रों में परीक्षण के तौर पर 24 घंटें (24ग7) जलापूर्ति करवाने का प्रयास आरम्भ किया है। इस परीक्षण के दौरान आरम्भ में लगभग 500 कनेक्शनों में 12 घंटे जलापूर्ति की आपूर्ति की जाएगी। यदि सभी उपभोक्ताओं को समान मात्रा में और उचित प्रेशर से पानी की उपलब्धता करवाने में ये परीक्षण सफल रहा तो पानी कि आपूर्ति अवधि को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंनंे बताया कि धीरे-धीरे शहर के अन्य भागों में जल वितरण…