शिमला। परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के अन्दर यात्रियों की सुविधा के लिए पहली जून, 2020 से बसों को चलाने के निर्णय के अन्तर्गत सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा लगभग 2222 रूटों पर प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक पूर्ण तैयारियों के साथ प्रदेश की सीमाओं के अन्दर बस सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चालक परिचालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें फेस मास्क, फेस मास्क शिल्ड, सैनिटाइजर तथा दस्तानें आदि उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बस…
Author: Himachal Varta
नाहन। नाहन व कालाआम्ब क्षेत्र के नाई, ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मियों के लिए आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में एक दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 86 लोगों ने भाग लिया जिनमें 10 महिला ब्यूटी पार्लर कर्मी भी शामिल थी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परुथी ने दी। उन्होंने बताया कि आज इस प्रशिक्षण शिविर में नाहन व कालाआम्ब के उन ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मियों ने भाग लिया जो गत दिनों जिला में प्रशासन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग नही ले पाए थे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में हर एक…
नाहन। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के द्वारा प्रेस सचिव अजय नेगी द्वारा की जा रही गैर जिम्मेदाराना टिप्पणियों को लेकर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें कि दीपक गर्ग नाहन इकाई अध्यक्ष के द्वारा इन्हे बर्खास्त किया गया है। उनकी बर्खास्तगी की सूचना जिला सिरमौर अध्यक्ष दीपक गर्ग के द्वारा जारी की गई है। उनका कहना है कि गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों और निर्णय के विरुद्ध अजय नेगी प्रेस सचिव नाहन इकाई द्वारा निरंतर टिप्पणियां की जा रही थी। जिसके चलते जिला सिरमौर और समस्त…
नाहन। स्वास्थ्य निदेशालय में कथित भ्रष्टाचार की ऑडियो क्लिप का मुद्दा कांग्रेस जीवंत रखने के प्रयास में है। कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन के एक बिन्दू में कांग्रेसियों ने हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की सीमा इस कद्र व्याप्त हो गई कि दान में मिले मास्क भी पैसा कमाने के लिए बेच दिए गए। इसके सप्लाई ऑर्डर दिखाकर राशि को डकार लिया गया। इसमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल पर निशाना साधते हुए कहा गया है…
नाहन। सिरमौर के शिलाई उपमण्डल के बांदली गाँव में जमीन को लेकर उपजा विवाद खूनी झड़प में बदल गया। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बांदली गाँव के सामुदायिक रास्ते को लेकर 2 गुटों में काफी लंबे अरसे से तनातनी का माहौल बना हुआ था। मंगलवार सुबह दोनों गुटों में आपसी कहासुनी के बाद झड़प हो गई। देखते ही देखते रास्ते को लेकर उपजा विवाद खूनी झड़प में बदल गया, जिसके बाद एक ही परिवार के तीन भाइयों को गंभीर हालत में शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया।…
नाहन। हालांकि पावंटा साहिब घाटी में हाथियों के उत्पात की बात सामान्य हो चुकी है। कई मर्तबा बातामंडी के आसपास के इलाकों में गजराज हाईवे पर भी नजर आ जाते हैं। इसकी तस्वीरें व वीडियो कैमरे में भी कैद होते आ रहे हैं। लेकिन इस बात को काफी कम लोग जानते होंगे कि अप्रैल 2010 में एक जंगली हाथी नाहन के समीप तक भी पहुंच गया था। यहां तक की औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद इलाके में एक फैक्ट्री की दीवार को भी तोड़ डाला था। वापसी में पॉपुलर के पेड़ों के बीच एक दिन बिताया था। दरअसल ऐसा माना…
नाहन। पावटा साहब की स्थानीय पुलिस ने मारपीट के दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने मामलों में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है पहले मामले में रघुवीर सिंह पुत्र सेवा सिंह गांव गोंदपुर, डाकघर निहालगढ़ ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते दिन वह शाम करीब सात बजे तारुवाला में अपने खेतों में पानी लगाने गया इसके खेतों में जय सिंह के पशु आ गए और पशुओं ने खेतों में बीजे हुए चारे को नुकसान पहुंचा दिया। इस पर यह जयसिंह को समझाने के लिए उसके घर गया और उसे उसके पशुओं द्वारा किए…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘राज्य स्थापना दिवस’ पर तेलंगाना के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही आंध्र प्रदेश की आम जनता को भी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। इस राज्य के लोग विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। यह राज्य भारत के विकास को नई गति देने में बहुमूल्य योगदान दे रहा है। मैं तेलंगाना के लोगों की प्रगति और समृद्धि की मंगल-कामना करता हूं। आंध्र प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं। कड़ी मेहनत और साहस इस राज्य की संस्कृति…