होशियारपुर। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि आज जिले में जहां फ्लू जैसे लक्षणों वाले व पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों के 48 सैंपल लिए गए है वहीं आज 76 सैंपलों की रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है व सभी सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक 2416 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2081 सैंपल नैगेटिव आए हैं व 185 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले में 121 कोरोना पाजीटिव मरीज सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 89 मरीज ठीक हो…
Author: Himachal Varta
होशियारपुर। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि आज जिले में पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 107 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें 6 नए पाजीटिव केस सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अब जिले में पाजीटिव मरीजों की संख्या 121 हो गई है जिनमें 27 केस एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि आज आए 6 पाजीटिव केसों में से चार मरीज स्वास्थ्य ब्लाक टांडा के गांव नंगली जलालपुर से संबंधित है जबकि 1 केस ब्लाक मंड मंडेर के गांव सज्जनां व 1 केस ब्लाक भूंगा के गांव रमदासपुर से संबंधित है। उन्होंने बताया कि अब तक…
शिमला। राज्य सरकार ने कर्फ्यू में सुबह 6 से सायं 8 बजे तक छूट देने का निर्णय लिया है, ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के दृष्टिगत आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर जिला बसें सोमवार से आरम्भ हो जाएंगी, इसलिए बसों में और बस अड्डों पर उचित सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सभी बस अड्डों पर भीड़…
नाहन। सिरमौर जिला में आज जिला मुख्यालय नाहन और पांवटा साहिब को छोड़कर पूरे जिला में संपूर्ण लॉकडाउन रहा। सम्पूर्ण लॉकडाउन घोषित क्षेत्रों में सिर्फ एसेंशियल सर्विसेज से जुड़ी सेवाएं जारी रही। जिला में लोग संपूर्ण लॉक डाउन का बखूबी पालन करते नजर आए। संपूर्ण लॉकडाउन के चलते हरिपुरधार बाज़ार भी आज पूरी तरह से बंद रहा। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि क्षेत्र में लोग लॉकडाउन और कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन कर रहे है। हरिपुरधार चौकी के इंचार्ज गोविंद राम ने बताया कि पुलिस द्वारा यहां लोगों को कोरोना वायरस के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा…
सिरमौर। जिला सिरमौर में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध तथा नशे को जड़ से खत्म करने हेतु श्री अजय कृष्ण शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर, द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 31-05-2020 को प्रभारी SIU नाहन Insp. सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में HC राम कुमार व आरक्षी सुहैब द्वारा सलानी में नाकाबंदी की गयी थी। नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल नंबर HR 04H 9908 नाका पर आई जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकवाकर चेक किया तो मोटर साइकिल स्वार व्यक्ति गौरव कुमार @ गुड्डू जो मुलत: बिहार का निवासी है और वर्तमान निवासी गाँव…
नाहन। बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर का शहर में बैंड बज गया है। दरअसल इस सेवा को बीएसएनएल ने आउटसोर्स किया हुआ है। बताया जा रहा है कि आउटसोर्स के तहत सेवा मुहैया करवाने वाली कंपनी ने भी आगे इस सेवा को सबलेट कर दिया है। उपभोक्ताओं में यह भ्रम रहता है कि ऑप्टिकल फाइबर सेवा को बीएसएनएल ने ही उपलब्ध करवाया है, जबकि हकीकत ये नहीं है! चंद माह पहले बीएसएनएल ने जब इस सेवा को लाॅन्च किया था तो बड़े-बड़े दावे किए गए थे। लेकिन धरातल पर सेवा दम तोड़ती नजर आ रही है। बीएसएनएल के सामान्य ब्राॅडबैंड सेवा…
कोरोना के खिलाफ जंग में सुरेश कश्यप के कामों की सराहना, मिला साइलेंट वॉरियर सम्मान कोरोना की जंग के बीच साइलेंट रहकर बेहतर काम करने के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप के प्रयासों को सराहा गया है. सांसद सुरेश कश्यप को कोरोना महामारी के दौरान सकारात्मक एवं नव आशा भाव सर्जन के लिए वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड संस्था लंदन ने स्टार-2020 एडिशन में मौन योद्धा सम्मान से नवाजा है. नाहन। वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ साइलेंट तरीके से बेहतर काम करने के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप के प्रयासों को सराहा गया है. सांसद सुरेश…
2 वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका का डॉ बिंदल ने किया विमोचन नाहन। नाहन के विधायक एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की 2 वर्ष की उपलब्धियों पर तैयार एक पुस्तिका का विमोचन किया। नाहन के सर्किट हाउस में डॉ बिंदल ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर इसका विमोचन किया। हालांकि पत्रकार वार्ता के दौरान स्वास्थ्य निदेशालय घोटाले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की। उन्होंने कहा कि वह अपनी हर बात को इस्तीफे में लिख चुके हैं। बता दें कि स्वास्थ्य निदेशालय में हुए कथित महा घोटाले के…