शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है, जिसमें एक मजबूत, जीवंत, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी गई है। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष के दौरान मोदी सरकार ने अयोध्या में एक भव्य श्री राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के अलावा अनुच्छेद 370 को खत्म करने, तीन तलाक को अपराध घोषित करने, आतंकवाद-रोधी कानून, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री…
Author: Himachal Varta
शिमला। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा आयोजित क्लिक एंड अनलाॅक हिमाचल एट इट्स बेस्ट- ‘घर के झरोखे से’ ऑनलाइन फोटो प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन 1 मई से 20 मई, 2020 तक किया गया। प्रतियोगिता में इमेल के माध्यम से 3484 फोटो प्राप्त हुए थे, जिसमें धर्मशाला के अनन्य महाजन ने प्रथम पुरस्कार, धनवाड़ चम्बा के हैरीसन सलवानी ने दूसरा और शाहपुरा दिल्ली के अर्पित कथूरिया ने तीसरा पुरस्कार जीता है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमशः…
नाहन। जिला सिरमौर के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र पच्छाद पुलिस थाने में दो गुटों में मारपीट को लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना पच्छाद को सौंपी शिकायत में राजेश गौतम निवासी चरावग डाकघर बाग पशोग ने बताया कि शाम को जब वह अपने खेत से काम करने के बाद वापस घर आ रहा था तो इसने देखा कि इसके ही गांव का एक व्यक्ति और उसकी माता उसके बड़े भाई सुलक्षण दत्त के साथ बहसबाजी और गालीगलौच कर रहे थे। जब शिकायतकर्ता ने गालीगलौच का कारण पूछा तो आरोपी ने अपने हाथों में पत्थर उठाकर इसका रास्ता रोका और…
हमें अपने भाई डॉ. बिन्दल पर गर्व है-महिला मोर्चा नाहन। भाजपा महिला मोर्चा के एक प्रतिनिधमंडल ने आज नाहन के विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष भाजपा डा. राजीव बिन्दल से भेंट की। महिला मोर्चा सदस्यों ने अपने लोकप्रिय नेता डा. बिन्दल से भेंट के दौरान कहा कि नाहन क्षेत्र की हजारों महिला सदस्य, घटनाक्रम के कारण उपजे इस संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी हैं, सत्य की जीत होगी और शीघ्र ही दूध का दूध पानी का पानी होगा। महिला मोर्चा सदस्यों ने कहा कि डा. राजीव बिन्दल ईमानदार, जन हितैषी और दृढ़ संकल्पित और विकास पुरूष हैं। उनके…
नाहन। जिला सिरमौर में एक बार फिर से नाईए ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मियों के लिए कार्यशाला और रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि जिला के ऐसे नाईए ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मी जो रिफ्रेशर कोर्स से वंचित रहे है तथा जिन्होने जिला प्रशासन द्वारा आरंभ किए गऐ सिरमौर सेतू एप पर आवेदन किया हैए उनके लिए इस प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन 2 से 9 जून तक किया जा रहा है। उन्होने बताया कि नाहन वृत के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में तथा…
नाहन। पढ़ना अब और हो गया आसान जिस तरह से नैटफिक्स एमेजोन पराईम से वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। उसी तरह से ही कैरियर अकादमी नाहन ऐप में भी डाउनलोड का प्राइम फीचर है। बच्चे इस ऐप को डाउनलोड करके कभी भी बिना इंटरनेट के इसमें वीडियोस को देख सकते है। क्योंकि इंटरनेट के बार-बार डिस्कनेक्ट होने के कारण बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते परंतु करियर अकादमी नाहन ऐप के जरिए बच्चे वीडियो लेक्चर को आसानी से डाउनलोड करके बिना इंटरनेट के कभी भी वीडियो लेक्चर को देख सकते हैं। इस ऐप में बच्चों के लिए बोर्ड…
नाहन। नाहन नगर परिषद व उपमण्डल पांवटा साहिब के बाजार सोमवार के दिन के दिन बंद रहेंगे। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने दिनांक 19 मई, 2020 को जारी किए आदेशों की निरन्तरता में आज जारी किये। उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि यह निर्णय व्यापार मण्डल नाहन व पांवटा साहिब के व्यपारियों से चर्चा उपरान्त लिया गया है। जबकि जिला सिरमौर के अन्य क्षेत्र में मार्केट रविवार के दिन बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त 1 जून, 2020 को सोमवार के दिन ठेके खुले रहेंगे ताकि वह अपना स्टॉक पूरा कर सके।
हरीओम कॉलोनी का दाया क्षेत्र फिलहाल रहेगा हॉटस्पॉट कन्टेनमेंट जोन में नाहन(संजय सिंह)। विकास खण्ड पांवटा साहिब के क्षेत्र संत तेजा सिंह कॉलोनी से तारुवाला गुरुद्वारा, आदर्श कॉलोनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) तारूवाला से हरिओम कॉलोनी और वार्ड नंबर 13 से रोज ऑर्किड स्कूल तक के क्षेत्र को हॉटस्पॉट कन्टेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। हालांकि हरीओम कॉलोनी के दाए क्षेत्र को फिलहाल हॉटस्पॉट कन्टेनमेंट जोन में ही रखा गया है। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने दिए। उन्होंने बताया कि इस सपूर्ण क्षेत्र में सभी पंजीकृत दुकानें (मार्किट काम्प्लेक्स को छोड़ कर) सप्ताह के 6…