शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र सरकार से चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर को केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के रूप में परिवर्तित करने की मांग की है ताकि समूचे उत्तरी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को इसका लाभ मिल सके। इस संदर्भ में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्ष 1993 में मणिपुर के इम्फाल में केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया गया था और उत्तरी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के छह राज्यों के महाविद्यालयों को इसके साथ जोड़ा गया था। वर्ष 2014 में केन्द्र सरकार ने बिहार के पूसा में एक और…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। पंजाब सरकार का प्रशासकीय सुधार और लोक शिकायत विभाग, अशोका यूनिवर्सिटी की हिस्सेदारी के साथ 23 नौजवान जि़ला विकास सहचरों को नियुक्त करने जा रहा है, यह सहचर अगस्त 2020 में सरकार में शामिल हो जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य प्रबंधन में नई ऊर्जा और उत्साह पैदा करना है। यह खुलासा आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में प्रशासकीय सुधार और लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने किया। प्रोग्राम सम्बन्धी जानकारी देते हुए श्रीमती महाजन ने बताया कि प्रोग्राम के लिए आवेदन इस हफ़्ते खुले हैं और यह डीजीआर की वैबसाईट, अशोका यूनिवर्सिटी की…
मजदूरों व व्यापारिक संस्थानों की ओर से हैल्पलाइन नंबर 62801-97708 पर दी जा सकती है जानकारी होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार देने व औद्योगिक यूनिटों सहित अलग-अलग संस्थानों की मांग को पूरा करने के लिए जहां जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से लिंक जारी किए गए हैं, वहीं अब हैल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में मजदूरों व पढ़े लिखे नौजवानों की ओर से काम संबंधी जानकारी देने के अलावा उद्योगों, व्यापारिक संस्थानों, दुकानों आदि की ओर से अपनी डिमांड हैल्पलाइन…
कैबिनेट मंत्री ने गांव मांझी की पंचायत को गलियों के निर्माण के लिए दिया 13 लाख रुपए का चैक कहा, लोगों की सुविधा को देखते हुए सावधानी अपनाते हुए हर जरुरी सेवा की गई है शुरु होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के बावजूद भी प्रदेश के लोगों तक पंजाब सरकार की ओर से हर सुविधा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की व खुशहाली में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वे गांव मांझी की पंचायत को गलियों के निर्माण के लिए 13 लाख रुपए…
किसानों को घबराने की नहीं, सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर बैठक के दौरान गठित की गई टीमों को टिड्डी दल की रोकथाम के लिए अग्रिम प्रबंध यकीनी बनाने के निर्देश होशियारपुर/चंडीगढ। टिड्डी दल की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से कमर कस ली गई है। चाहे टिड्डी दल अभी तक पंजाब में नहीं पहुंचा, पर फिर भी सावधानी के तौर पर अग्रिम प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे है। आज डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि संभावी टिड्डी दल के हमले की रोकथाम के लिए…
नाहन। शहर में जेंटस हेयर कटिंग की कीमत 100 रुपए हो गई है। अहम बात यह है कि इस दौरान आपको वायरस रहित माहौल में सेवाएं दी जाएंगी। साथ ही कटिंग करने वाला शख्स डिस्पोजेबल एप्रन का इस्तेमाल करेगा। स्पष्ट शब्दों में समझे तो कटिंग के दौरान बरती जाने वाली तमाम सावधानियों का खर्च कटिंग करवाने वाले को वहन करना होगा। आज बार्बर यूनियन के अध्यक्ष इसरार अहमद, उपाध्यक्ष मोहम्मद याकूब, सचिव मोहम्मद नवाब व मतलूब अली की ज़िलाधीश डाॅ. आरके परुथी से बैठक हुई। हरेक कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति…
नाहन (संजय सिंह)। सिरमौर के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर आई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लिए गए लगभग 121 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। सिरमौर में प्रशासन ने कोरोना वायरस के चलते सैंपल लेने की संख्या में इजाफा किया है। हर रोज सौ के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मंगलवार को लिए गए 123 सैंपल जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे गए थे। इनमें से दो सैंपल सराहां में दाखिल कोरोना संक्रमित मां-बेटी के थे। पांवटा साहिब की मां-बेटी की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। अन्य…
सिरमौर के यशपाल शर्मा के आईएएस बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल नाहन। सिरमौर जिला के पिछड़े क्षेत्र गिरीपार स्थित शिलाई उपमंडल के ग्राम नाया पजौड़ निवासी यशपाल शर्मा के अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित किए जाने पर सिरमौर जिले में खुशी की लहर है। पांवटा साहिब के राजेंद्र मोहन रमौल, राजेंद्र तिवारी, कुलानंद शर्मा, अमित रमौल, अजय शर्मा, जामना के कुंदन सिंह शास्त्री आदि ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जिले के बहुत पिछड़े क्षेत्र में रहने वाले इस परिवार के बहुत से सदस्यों ने सीमित साधनों के बावजूद अपने लग्न तथा मेहनत से सिरमौर…