Author: Himachal Varta

शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत देश व प्रदेश में लगाएं गए लाॅकडाउन के दृष्टिगत प्रदेश के मछुआरों को दो-दो हजार रुपये की प्रति मछुआरा आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के कारण 25 मार्च, 2020 से 20 अप्रैल, 2020 तक राज्य के जलाश्यों में मछली पकड़ने व अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाया गया था, जिसके कारण मछुआरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मछुआरों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक करोड…

Read More

शिमला। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में घरेलू उड़ानों और ट्रेनों द्वारा यात्रियों की आवाजाही के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट और ट्रेनों द्वारा राज्य में आने वाले लोगों के एंड्राॅइड और आईओएस फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाॅउनलोड करना अनिवार्य होगा। बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग के दौरान गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) द्वारा जारी किए गए सामाजिक दूरी और अन्य दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने की अनुमति देने से पहले हवाई…

Read More

शिमला। नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज़िला कांगड़ा के जसूर मार्किट के व्यापारियों की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 2.50 लाख रुपए का चैक भेंट किया। उन्होंने इस अवसर पर सेनेटाइजर मशीन भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान कोरोना महामारी से लड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

Read More

कोरोना वायरस के इस संकट से बचने के लिए नाहन का गोरखा समुदाय इन दिनों सन 1919 में बने मां संसारी देवी मंदिर में प्रार्थना कर रहा है. मान्यता है कि 1918 में मां संसारी देवी की स्थापना के बाद स्पेनिश फ्लू की रोकथाम हो गई थी. नाहन। साल 1918 में फैले स्पेनिश फ्यू से मां संसारी देवी ने ऐतिहासिक शहर नाहन के लोगों को बचाया था। अब कोरोना से निजात दिलाने की भी मां से पुकार की जा रही है। मान्यता है कि उस वक्त मां संसारी देवी की स्थापना के बाद स्पेनिश फ्लू की रोकथाम हो गई थी।…

Read More

कांग्रेस ने गुरुवार को नाहन में प्रेसवार्ता कर राजीव बिंदल से नैतिकता के आधार पर विधायक पद से भी इस्तीफा देने की मांग की है। कांग्रेस ने जयराम सरकार को भी घोटालों की सरकार करार दिया है। साथ ही बिंदल पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप लगाए हैं। नाहन। हिमाचल बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ. राजीव बिंदल ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बिंदल के इस्तीफे के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को नाहन में संयुक्त प्रेसवार्ता कर डॉ. राजीव बिंदल से नैतिकता के आधार…

Read More

नाहन। कोविड-19 डेडिकेटेड हेल्थ केयर सेंटर सराहां में उपचाराधीन पांवटा साहिब की महिला व उसकी बेटी की कोरोना रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। बता दें कि महिला व उसकी बेटी की रिपोर्ट तीसरी बार पॉजिटिव आई है। इससे प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। जिला प्रशासन ने तीसरी बार मां-बेटी के सैंपल बुधवार को लिए थे। देर रात आई दोनों की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। याद रहे कि पांवटा साहिब की 30 वर्षीय महिला व उसकी 7 साल की बेटी 14 मई को सराहां सिविल अस्पताल में भर्ती करवाई गई थी। यह…

Read More

प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में बिजली क्षेत्र से जुड़ी नीतिगत पहलों पर चर्चा की गई प्रधानमंत्री ने कहा, ‘डिस्‍कॉम समय-समय पर अपने प्रदर्शन मापदंडों को प्रकाशित करें, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि उनकी डिस्‍कॉम का प्रदर्शन समकक्ष कंपनियों की तुलना में कैसा है’ नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम विद्युत मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की। इस बैठक में बिजली क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निवारण हेतु की गई विभिन्‍न नीतिगत पहलों पर चर्चा की गई जिनमें संशोधित टैरिफ नीति और बिजली (संशोधन) विधेयक 2020…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ मैं साहसी वीर सावरकर को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। हम उन्हें उनकी बहादुरी और दूसरों को स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने की प्रेरणा देने तथा सामाजिक सुधारों पर जोर देने के लिए याद रखेंगे।’

Read More