चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान से ट्रकों में छुपाकर प्रदेश में नशे की बडी खेप लाने की कोशिश को नाकाम करते हुए कैथल और पंचकुला जिला से 1106 किलोग्राम 340 ग्राम डोडा/चूरा पोस्त बरामद कर इस सिलसिले में पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रथम घटना में, एसटीएफ की टीम ने कैथल के तितरम मोड के पास एक नाके पर चेकिंग करते हुए हरियाणा नंबर के एक ट्रक को रोककर नियमानुसार तलाशी ली तो उसमें लदे नींबू के कट्टों के नीचे छिपाए गये 41 कट्टों में से…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाइफ साइंस एंड बायोटेक/फार्मा उद्योग सीआईआई उत्तरी क्षेत्र समिति के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए उद्योगपतियों, विशेष रूप से फार्मा उद्योग द्वारा कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने भी प्रदेश में स्थित सभी फार्मा उद्योगों को कोविड-19 के दौरान उनके उत्पादन को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने न केवल…
शिमला। सचिव ग्रामीण विकास आर.एन. बत्ता ने आज यहां बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश की मुख्यमंत्री एक बीघा योजना की सराहना करते हुए इस योजना को देश भर में लागू करने की घोषणा की है। आर.एन. बत्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा गत सप्ताह इस योजना का शुभारम्भ किया गया था। उन्होंने कहा कि इस योजना में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की परिकल्पना की गई है। इस योजना केे तहत एक महिला या उसका परिवार जिनके…
नाहन। नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा महज एक सियासी ड्रामा है। जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी डॉ. बिंदल से विधायक पद से भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफे और उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति की जांच की मांग करती है। यह बात वीरवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विस अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा हिमाचल प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार बन चुकी है। यहां पर घोटालों पर घोटाले हुए जा रहे हैं। चाहे वह पांवटा साहिब म्यूनिसपल कमेटी का घोटाला हो…
नाहन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल व प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के उपरांत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी हैं। प्रदेश पदाधिकारियों में पांच उपाध्यक्ष, दो महासचिव, पांच सचिव, एक सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय सचिव होंगे । जिला सिरमौर से द्रोपती शर्मा को सचिव बनाये जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, सरेश कश्यप , प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक बलदेव तोमर , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रशमीधर सूद…
कर्मचारियों के हितैषी हैं डॉक्टर बिंदल, रची जा रही है उनके खिलाफ गहरी साजिश- आकाश विश्नोई नाहन। डॉ राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद जहां प्रदेश में राजनीति गरमा गई है तो वही डॉक्टर बिंदल के बचाओ में जिला सिरमौर गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ उतर गया है। इस बाबत एक प्रेस नोट जारी करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश विश्नोई ने बताया कि डॉ राजीव बिंदल को बदनाम करने व उनका नाम निदेशक स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश के प्रकरण में जोड़ने पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि वह एक साफ, स्वच्छ छवि के ईमानदार व हितैषी नेता है।…
चंडीगढ। हरियाणा बिजली वितरण निगमों (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम) ने उपभोक्ताओं के लिए ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा शुरू की है। बिजली बिल में मीटर रींिडंग गलत होने की स्थिति में उपभोक्ता ऑनलाईन माध्यम से सही मीटर रीडिंग प्रदान करके बिल ठीक करवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह सुविधा घरेलू, गैर-घरेलू और एलटी औद्योगिक श्रेणियों (अधिकतम 20 किलोवाट तक लोड) के उपभोक्ताओं के लिए है। इसके लिए उपभोक्ता निगमों की वेबसाईट www.uhbvn.org.in या www.dhbvn.org.in पर जाकर ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा को उपयोग कर पाएंगे। इस सुविधा के उपयोग…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संस्थागत क्वारंटीन केन्द्रों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया। वह आज यहां प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के कारण तीव्र बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के अधिकतर मामले ऐसे लोगों के हैं, जिनका यात्रा ब्यौरा महाराष्ट्र और दिल्ली से आने का हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचलियों की सुरक्षा…