Author: Himachal Varta

नाहन। गिरि जल विद्युत परियोजना के दिन फिरने वाले हैं। परियोजना के नवीनीकरण, आधुनिकीकरण व सुधार को लेकर केंद्रीय ऊर्जा वित्त निगम (पीएफसी) ने करीब 173 करोड़ की प्रस्तावित डीपीआर को मंजूरी दे दी है। अब टेंडर की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। करीब पांच दशक बाद इस परियोजना के आधुनिकीकरण से जटौन बैराज सहित पूरे विद्युत गृह में नई तकनीक के तहत जीर्णोद्धार किया जाएगा। प्रस्तावित डीपीआर में आधुनिक दो टरबाइन मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा बैराज के सभी 10 गेट, ट्रांसफार्मर व जनरेटर आदि तमाम उपकरणों को बदलकर स्वचालित व आधुनिक उपकरण स्थापित किए…

Read More

पातलियो गांव के सार्थक के परिवार का दर्द कई मशहूर हस्तियां नाटी किंग कुलदीप शर्मा और धावक सुनील शर्मा इस गरीब परिवार की मदद के लिए आगे आए! नाहन। जिला सिरमौर में पांवटा साहिब के पातलियो गांव में सार्थक के परिवार का दर्द देखते हुए प्रदेश की कई मशहूर हस्तियां नाटी किंग कुलदीप शर्मा और धावक सुनील शर्मा इस गरीब परिवार की मदद के लिए सामने आए। दोनों परिवार की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही मुंबई से 5 लोगों ने 10 हजार की मदद भेजी। हिमाचल से भी कुलदीप धांटा ने पांच सौ रुपये की…

Read More

शिमला। राज्य सरकार ने संस्कृत को दूसरी भाषा का दर्जा दिया है और अब इस भाषा को और अधिक व्यावहारिक व सरल बनाने के प्रयास होने चाहिए ताकि इसे जनता के बीच लोकप्रिय बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के न्यूजलेटर का विमोचन करने के बाद यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड द्वारा न्यूजलेटर को हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी में लाने का प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोरोना महामारी के कारण लाॅकडाउन में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न…

Read More

चंडीगढ़। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मानव संसाधन प्रबंधन निदेशालय तथा भाषाएं एवं हरियाणवी संस्कृति विभाग के सहयोग से भाषा कौशल पर तीन सप्ताह का  ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया गया है। वर्तमान वैश्विक महामारी की स्थिति के कारण, शिक्षण और संबंधित गतिविधियों को व्यावहारिक रूप से लागू करने में  बदलाव आया है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह के कुशल व योग्य मार्गदर्शन मे सभी शैक्षणिक व अन्य पाठ्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किये जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 44 वैज्ञानिक, शिक्षक और विस्तार विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मानव संसाधन प्रबंधन…

Read More

इजऱाईल की मैकरोट कंपनी की प्राथमिक रिपोर्ट और पंजाब के पानी की स्थिति पर सिफारिशों पर भी की चर्चा चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को राज्य में बाढ़ रोकथाम तैयारियों को पहल देते हुए इनके प्रबंधों और ड्रेनों की सफाई के लिए 55 करोड़ रुपए मंजूर किये। इसके साथ ही आगामी मॉनसून सैशन से पहले सभी कार्य मुकम्मल करने के निर्देश दिए। राज्य के बाढ़ रोकथाम प्रबंधों का जायजा लेने के लिए बुलाई गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को कहा कि ड्रेनों की सफाई 30 जून से पहले करवाने के लिए 50…

Read More

सिर्फ प्रमाणित टिकटों वाले यात्रियों को ही रेलवे प्लेटफॉर्म में दाखि़ल होने की आज्ञा दी जाएगी सभी यात्रियों के पास प्रमाणित आई.डी. प्रूफ़ हों और उनको स्वै-घोषणा पत्र जमा करवाना होगा स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना के लक्षण पाए जाने वाले यात्रियों को जांच के लिए स्वास्थ्य संस्था में ले जाया जाएगा चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आज रेलगाडिय़ों के द्वारा यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना और शारीरिक दूरी बनाकर रखना ज़रूरी होगा।…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने के लिए निर्धारित भूमि की आवश्यकता की शर्त में छूट देने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत बल्क ड्रग पार्क के लिए आवश्यक 1600 एकड़ भूमि की शर्त में छूट देकर इसे 300 से 400 एकड़ करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लिखे एक पत्र में कहा कि हिमाचल प्रदेश थोक दवाओं और जेनेरिक विनिर्माण के लिए एक हब के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में…

Read More

शिमला। कृषि विभाग के निदेशक डाॅ. आर.के. कौंडल ने आज यहां बताया कि बड़े पैमाने पर रेगिस्तानी टिड्डों के संभावित आक्रमण के कारण प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से इन टिड्डियों द्वारा फसलों को नष्ट करने की सूचना प्राप्त हुई है और प्रदेश में भी इनके आक्रमण की आशंका है, जिसके कारण प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेषकर कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और सोलन जिले हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि टिड्डियों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फील्ड…

Read More