पी.आर.टी.सी. के 9 डिपूओं से 80 रूटों पर बस सेवा बहालः के.के. शर्मा -मुख्य मंत्री के निर्देशों पर लोगों की सुविधा के लिए चैथे कोविड -19 लाॅकडाऊन दौरान शुरू की सेवाः चेयरमैन -पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरैक्टर ने पटियाला बस अड्डे में बस सेवा का लिया जायजा -बसों में सामाजिक दूरी, सैनेटाईजेशन और मास्क सहित जरूरी एहतियात इस्तेमाल किया जाएगाः जसकिरण सिंह पटियाला। पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट निगम ने आज कोविड -19 के चैथे लाॅकडाऊन दौरान करीब दो महीनों बाद अपनी बस सेवा बहाल की है। पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन श्री के.के. शर्मा और मैनेजिंग डायरैक्टर स. जसकिरण सिंह ने पटियाला…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लगाए गये लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकारी कार्यालयों को खोलने के सम्बन्ध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए हरियाणा और चण्डीगढ़ में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में ग्रुप-ए एवं बी के अधिकारियों की शतप्रतिशत उपस्थिति और ग्रुप-सी एवं डी के कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्ड़ एवं निगम के…
नाहन। पुरुवाला पुलिस टीम नशा तस्करों की कमर तोड़ने में लगातार प्रयास कर रही है। टीम ने 15 दिनों में दो अवैध लाहन का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्यवाही तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन व कर्फ्यू के बीच सिरमौर पुलिस बेहतरीन काम कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम पुरुवाला पुलिस स्टेशन के एसएचओ विजय रघुवंशी को गुप्त सूचना मिली कि पुरूवाला में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। इसके बाद एएसआई इंदर सिंह, हेड कांस्टेबल…
नाहन (संजय सिंह)। सिरमौर जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में अब कोरोना वायरस के सैंपल लिए जा सकेंगे। जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में सेंपलिंग बूथ स्थापित किए गए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि अभी तक सिर्फ मेडिकल कॉलेज नाहन में और पांवटा साहिब में एक मोबाइल वैन के जरिए सैंपल लिए जा रहे थे मगर अब सभी स्वास्थ्य खंडों में यह सैंपल लिए जा सके। यह सेंपलिंग बूथ संगड़ाह, शिलाई, राजगढ़,सराहा, पाँवटा साहिब में स्थापित किए गए है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के सैंपल के लिए पहले व्यक्ति को नाहन या पॉवंटा…
नाहन। करीब डेढ़ माह से लॉकडाउन और उसके बाद कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोग आज-कल कंट्रोल रूम में फोन कर अजीबोगरीब डिमांड कर रहे हैं। पांवटा साहिब के कंट्रोल रूम में दूध, सब्जी, दवाई या राशन के बजाय लोग शराब, मीट, पान-मसाला और सिगरेट की डिमांड कर रहे हैं। ऐसे फोन आने से अधिकारी पसोपेश में हैं। अब ऐसे लोगों को बड़े प्यार से समझा जा रहा है और ऐसे चीजें उपलब्ध न होने की बात की जा रही है। पांवटा साहिब के वार्ड-4 हरिओम कॉलोनी में 13 मई की रात को मां-बेटी दोनों पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद…
नाहन। जिला सिरमौर के पावटा साहिब निवासी हेमंत कुमार ने हिमाचल के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि उन की सस्था को प्रदेश में कोरोना की बिमारी से मरने वालों का दाहसंस्कार करने की स्वीकृति प्रदान की जाए! उन्होंने कहा कि यह विचार उन की सस्था के मन में तब आए जब प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस से हो गई थी तथा उस का दाहसंस्कार करने कोई भी उस का रिश्तेदार तैयार नहीं हुआ जिस कारण उस का दाहसंस्कार प्रशासन को करना पड़ा! उल्लेखनीय है कि हेमन्त कुमार की पावटा स्थित सस्था पिछले…
नाहन। जिला सिरमौर प्रशासन के द्वारा बढ़ाए गए लॉक डाउन में नई गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। इसके अनुसार अब दुकाने यानी विपणन संस्थान सुबह 9:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक खुलेंगे। जो रेड और ग्रीन का सिस्टम किया गया था नई गाइडलाइन के बाद अब सारी दुकानें खुलेगी। उपायुक्त सिरमौर डॉक्टर आर के परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब रविवार की जगह सोमवार को पूर्ण लॉक डाउन होगा। इसमें दूध की दुकानें या दूध बेचने वालों को सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक दूध बेचना स्वीकृत किया गया है। यह समय सिर्फ सोमवार…
नाहन (संजय सिंह)। लॉकडाउन के कारण कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कोई बैठक आयोजित नहीं हो पा रही है कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों पर चर्चा के लिए न्यू पेंशन कर्मचारी संघ जिला सिरमौर इकाई की गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में सरकार को सहयोग देने के साथ-साथ अपनी समस्याओं व मांगों पर भी चर्चा की। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तोमर ने मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में कर्मचारियों द्वारा करीब 24 लाख रुपए का सहयोग देने पर आभार जताया।…