शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण देश की अर्थ-व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षा पर भी प्रभाव पड़ा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा भविष्य की रक्षा है। हमें इस संक्रमण के चक्र को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी किए सभी निर्देशों का पालन करना है तथा शिक्षा प्रणाली को और मजबूत करना है। प्रदेश सरकार ने इस संकट के समय में शिक्षा क्षेत्र को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं, जिसमें…
Author: Himachal Varta
कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, होशियारपुर। कोविड-19: अब तक 294603 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद – किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर किया जा सकता है संपर्क -किसानों को गेहूं की नाड़ को आग न लगाने की अपील की होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 294603 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 66376 मीट्रिक टन,…
कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, होशियारपुर। कोरोना पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के लिए गए 63 नए सैंपल: सिविल सर्जन होशियारपुर। जिले में कोविड-19 संबंधी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि आज जिले में पाजीटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 63 नए सैंपल लिए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक 1594 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1380 सैंपल नैगेटिव आए हैं व 92 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक 26 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं व जिले में 96…
शिमला। राजस्व विभाग ने आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों, उपायुक्तों और अन्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि इस दौरान सार्वजनिक व निजी सम्पत्तियों को न्यूनतम नुकसान हो तथा बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा की जा सके। राजस्व विभाग एवं आपदा प्रबन्धन के प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा ने आज यहां बताया कि लोक निर्माण विभाग, नगर निगमों और पंचायती राज संस्थानों को नालियों, चैनलों और नालों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा के लिए संवेदनशील राज्य है इसलिए यह आवश्यक है कि लोगों को प्रारम्भिक चेतावनियां और…
बिलासपुर। बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल ने झंडूता में सीएसडी कैंटीन स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन से क्षेत्र के सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, युद्व विधवाओं और उनके परिवारों को प्रतिदिन की जरूरत की विभिन्न वस्तुएं सस्ते दामों पर घर के नजदीक उपलब्ध होंगी। उन्होंने आज यहां मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर झंडूता में सीएसडी कैंटीन मंजूर करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। श्री कटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने झंडूता क्षेत्र के विकास में हमेशा विशेष रुचि ली…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए कि संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए लोगों की नियमित चिकित्सा जांच सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ एक्वारंटीन केंद्रों में पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅक्टरों की टीम क्वारंटीन केंद्रों का दौरा अवश्य करे ताकि वहां रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। बुजुर्गो और लंबी बीमारी से पीड़ित मरीजों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और जरूरत पड़ने पर उन्हें स्वास्थ्य संस्थानों में स्थानांतरित…
नाहन। कोरोना वायरस को लेकर पिछले 2 महीनों से प्रदेश में कर्फ्यू लगा हुआ है जिसके कारण अकेले एचआरटीसी के नाहन डिपो को करीब 5 करोड़ का नुकसान हुआ है। कर्फ्यू लगने के कारण अकेले एचआरटीसी के नाहन डिपो को रूट प्रभावित होने की वजह से शत प्रतिशत नुकसान हुआ है। मीडिया से बात करते हुए एचआरटीसी नाहन बस अड्डा प्रभारी सुखराम ठाकुर ने बताया कि जिला में कुल एचआरटीसी के 148 रूटों पर एचआरटीसी की बसें चलती है जिनमें से सौ रूट लोकल है जबकि 48 रूट अन्य राज्यों व अन्य जिलों से संबंधित है। उन्होंने बताया कि इन…
नाहन। भले ही अभी तक जिला सिरमौर में आगजनी की घटनाएं सामने नहीं आई है लेकिन वन विभाग ने आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। वहीं इन दिनों पांवटा साहिब वन मंडल के तहत वन विभाग द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बताते हैं के विभाग द्वारा आस-पास के गांव में लोगों को जंगलों को आग से बचाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग की टीम द्वारा गांव में जाकर ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि जंगल सरकार अथवा वन विभाग की संपत्ति नहीं है , बल्कि यह ग्रामीणों…