Author: Himachal Varta

शिमला। एलकेम, बद्दी के उपाध्यक्ष एवं प्लांट हैड राकेश त्रिपाठी ने आज यहां एलकेम लेबोरेटरी लि. बद्दी की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 20 लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा ने भी हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत ब्राहलरी के लोगों की ओर से 2,09,800 रुपये का चैक मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी योगदानकर्ताओं का धन्यवाद दिया।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला संसदीय क्षेत्र की वर्चअुल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है और भारत ने अपने पुराने वैभव को पुनः हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे ताकतवर देशों के नेताओं ने भी नरेन्द्र मोदी कुशल नेतृत्व का लोहा माना है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना केवल दृढ़ राजनैतिक इच्छाशक्ति से ही संभव था और आज देश ने एक संविधान और ध्वज है। इसी प्रकार तीन तलाक को लेकर लिया गया निर्णय भी ऐतिहासिक है, जिसके कारण मुस्लिम महिलाओं का…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग, मंडी के अध्यक्ष कर्नल प्रताप सिंह ने आज यहां एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 2.25 लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। इस फंड के लिए अर्की क्षेत्र के लोगों की ओर से सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता राम रतन पाल ने भी 1.76 लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री को भेंट किया। राज्य ऊर्जा निगम की इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एसोसिएशन के अध्यक्ष ने 1,05,000 रुपये का चैक इस फंड के लिए भेंट किया। राज्य बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त वरिष्ठ…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मोबाइल नेटवर्क संचालकों से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आम लोगों को कोरोना महामारी से रोकथाम के उपायों और सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के बारे में जागरूक बनाने का आह्वान किया है। राज्यपाल आज राजभवन में प्रदेश के मोबाइल नेटवर्क संचालकों के उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे थे, जिनमें बीएसएनएल, एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडा फोन इत्यादि शामिल थे। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि अधिकांश संचालक राज्य में बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने संचालकों से जनजातीय क्षेत्रों सहित समाज के कमजोर वर्गों…

Read More

शिमला। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘एकीकृत विकास परियोजना’ (आईडीपी) के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संतुलन स्थापित कर कृषि के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करने के साथ-साथ पंचायत स्तर पर लोगों को आजीविका तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत वन, कृषि, बागवानी, पशुपालन, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग परस्पर जुड़े हुए हैं। एकीकृत विकास परियोजना के अन्तर्गत इस वित्त वर्ष 3181 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 23 लाख…

Read More

स्कूल की छात्रा करीना! नाहन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार का दसवी कक्षा का वार्षिक परिणाम 90% रहा। जो पिछ्ले 10 वर्षो का सर्वाधिक है। जहां इस विद्यालय की छात्रा करीना ने 648 अंक ले कर प्रथम स्थान हासिल किया तो वही 72% विद्यार्थी प्रथम स्थान मे उतीर्ण हुए है। विद्यालय प्रधानाचार्य सन्दीप भाल ने बताया कि इस अभूतपूर्व परिणाम के लिए सभी शिक्षको एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, मुख्यत गणित शिक्षक अशोक कुमार के असाधारण प्रयास रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान, पंचायत प्रधान शान्ता देवी, सुरेश चौहान, व्यापार मंडल प्रधान जोगन्द्र चौहान , नरेन्द्र चौहान, वीरेंद्र…

Read More

नाहन। सिरमौर में कोविड-19 संक्रमण के बारे में जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरूक करने के उदे्श्य से, सरकारी कार्यालयाें में कोविड-19 संक्रमण  को  फैलने से रोकने के लिए और सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया  जिसके प्रथम दिन जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण शिविर मे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की डॉ0 विधि व कोमल चौहान ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालयों में कोरोना वायरस से बचने के लिए…

Read More

बरसात में आपदा से निपटने बारे अधिकारियों के साथ मीटिंग करते उपायुक्त सभी विभागों के अधिकारियों के साथ तैयार हुई रणनीति, भूस्खलन स्थलों पर जेसीबी चालक अपने कांटेक्ट नंबर के साथ रहेंगे मुस्तैद और इसके अलावा… नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आगामी मानसून के मद्देनजर विभिन्न विभागों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार के जान और माल के नुकसान से बचा जा सके। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आगामी मानसून की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने निर्देश दिए की शहरों…

Read More