चंडीगढ़। हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में तालाबों के जीर्णोद्धार करने की योजना के तहत ओवरफ्लो और प्रदूषित तालाबों के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि तालाबों का वर्गीकरण इस प्रकार से किया जाए, जिससे प्रदेश में मछली पालन को और बढ़ावा मिले। मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज यहां हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में सिंचाई और जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री देवेंद्र सिंह…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। प्रदेश में शिक्षकों की गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के लिए एक आदर्श संस्थान विकसित करने के दृष्टिगत हरियाणा सरकार ने अब राज्य के अन्य जिलों में भी प्रारम्भ स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन (एसआईएएसटीई) की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इस आशय का निर्णय आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रारम्भ स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन की गवर्निंग बॉडी की दूसरी बैठक में लिया गया। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईएएसटीई, झज्जर अपने वर्तमान स्थान पर कार्य करना जारी…
चंडीगढ़। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में कोविड-19 के दृष्टिïगत आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले सूर्यग्रहण मेले का बड़े स्तर पर आयोजन नहीं किया जाएगा ,परंतु आदिकाल से चली आ रही परम्परा एवं कोरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए विश्व शांति एवं कल्याण के लिए ब्रह्मïसरोवर पर पूजा-अर्चना का एक छोटा-सा कार्यक्रम रखा जाना प्रस्तावित है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार एवं जिला प्रशासन कुरूक्षेत्र द्वारा भारत के गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के तहत जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना के तहत इस बार सूर्यग्रहण के अवसर पर…
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी सरकारी व एडिड कालेजों की वैबसाइट बनाई जाएगी ताकि विद्यार्थियों को एडमिशन से लेकर फीस, टाइम टेबल व एकेडमिक कैलेंडर की घर बैठे जानकारी मिल सके। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने प्रदेश के सभी सरकारी व एडिड कालेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए हैं कि वे आगामी 20 जून 2020 तक अपने-अपने कालेज की वैबसाइट का निर्माण कर लें। उन्होंने बताया कि इन निर्देशों में कालेज की वैबसाइट में कालेज द्वारा संचालित कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया, फीस का विवरण,नेक स्टेटस, पुस्तकालय का विवरण, खेल…
कोरोना महांमारी के बावजूद पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में विकास की गति नहीं होने दी धीमी: अरोड़ा – कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी अली खान की पंचायत को विकास कार्यों के लिए सौंपा 13 लाख रुपए का चैक – कहा, कोविड-19 के प्रति जागरुक कर ही मिशन फतेह को बनाया जा सकता है कामयाब होशियारपुर। पंजाब इस समय कोरोना महांमारी से जूझ रहा है,बावजूद इसके पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में विकास की गति को धीमा नहीं होने दिया गया है, जिसका श्रेय मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच को जाता है। यह विचार उद्योग…
मिशन फतेह: जिले में स्थापित आब्जरवेशन होम, चिल्ड्रन होम व स्पैशल होम में रह रहे बच्चों को कोविड-19 के प्रति किया जाए जागरुक, नियमित हो मैडिकल चैकअप – ए.डी.सी ने बाल सुरक्षा यूनिट व बाल भलाई कमेटी की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश होशियारपुर। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित कुमार पंचाल ने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत जिले में स्थापित आब्जरवेशन होम, चिल्ड्रन होम व स्पैशल होम में रह रहे बच्चों को कोविड-19 के प्रति जागरुक किया जाए और सभी तरह की जरुर सावधानियों को अमल में लाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान होम्ज में…
कोरोना पर नकेल कसने में सहायक साबित हो रहा है मिशन फतेह: डिप्टी कमिश्नर – कहा, जागरुकता व सावधानी अपनाकर कोविड-19 पर पाई जा सकती है फतेह – अब तक जिले के 126 मरीज कोरोना को दे चुके हैं मात, आज 316 सैंपलों की रिपोर्ट आई नैगेटिव होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किया गया मिशन फतेह कोरोना पर नकेल कसने में सफल साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज 316 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें सभी सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सैंपलों सहित…
रेनशल्टर में चल रहा घायल बैल का उपचार शिमला। राजधानी से सटे ग्रामीण क्षेत्र में यूं तो बेसहारा पशुओं का तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से चोटिल होना सामान्य सी बात हैं लेकिन हैरानी की बात है कि ऐसे घायल और बेसहारा पशुओं के लिए सरकारी स्तर पर बनी गौशाला की कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोग अपने आय स्त्रोतों से इन बेजुबानों की मदद कर रहे हैं। मंगलवार को भी मशोबरा में इसी प्रकार से घायल एक बेसहारा बैल और कुत्ते की स्थानीय दवा कारोबारी अरूण शर्मा ने मदद की। बताया जा रहा है…