नोवेल कोरोना वायरस (कोविड 19) लुधियाना लाए गए 25 श्रद्धालुओं को मैरीटोरियस स्कूल स्थित आइसोलेशन सैंटर में रखा श्रद्धालुओं ने कहा दिल्ली की अपेक्षा पंजाब में प्रबंध बहुत बढ़िया अब तक 135 श्रद्धालुओं को किया जा चुका है गाँवों या घरों में एकांतवासः डाक्टर लुधियाना/चंडीगढ़। पंजाब सरकार की तरफ से देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पंजाबियों, खास करके श्रद्धालुओं को वापस लाने के लगातार प्रयत्न किये जा रहे हैं जिससे इनका समय पर इलाज आदि करवा कर उन्हें उनके परिवारों के साथ मिलाया जा सके। नान्देड़ साहिब (महाराष्ट्र) के बाद अब दिल्ली के अलग -अलग गुरुद्वारा साहिब में फंसे…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में सरसों व गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए समस्त प्रक्रिया की मॉनिटरिंग तथा निगरानी एवं मौके पर ही शिकायत निवारण के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रधान सचिव स्तर तक के अधिकारियों को नोडल अधिकारी लगाने के साथ-साथ जिला उपायुक्तों द्वारा प्रत्येक मंडी व खरीद केन्द्र के लिए खरीद अधिकारी तथा इनके साथ एक लेखा लिपिक की भी ड्यूटी अलग से लगाई गई है। उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का कार्यभार भी है, ने इस संबंध में…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के उन सभी वैज्ञानिकों की सराहना की जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग दूसरों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने के लिए कर रहे हैं। श्री मोदी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर ट्वीट कर रहे थे। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर, हमारा देश उन सभी को सलाम करता है जो दूसरों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने के लिए प्रौद्योगिकी का फायदा उठा रहे हैं। हम 1998 में इस दिन अपने वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धि को याद करते हैं। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था।” 11…
देश के अन्य हिस्सों से अपने क्षेत्रों में पहुंचने वाले लोगों पर नजर रखे पंचायत प्रधान शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जिला हमीरपुर और ऊना के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और विभिन्न ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंंिसग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में वायरस के चक्र को तोड़ने में आईसोलेशन, सामाजिक दूरी के प्रति लोगों को जागरूक करने में पंचायत प्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहेे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए लगभग एक…
शिमला। मण्डी जिला के जोगिन्द्रनगर निवासी नीरज सुपुत्र राजमल ने उनके उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 30 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए उनका धन्यवाद किया है। नीरज लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं और अगाड़ी अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर बेंगलुरु, कर्नाटक में उपचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष का उपयोग संकट के समय गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाता है।
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर राजभवन में नर्सों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में नर्सें समाज को बहुत बड़ा योगदान दे रही हैं। वे खुद के संक्रमण होने के खतरे के बावजूद अपनी जान की परवाह किए बिना ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाने में जुटी हैं। 12 मई को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों के इसी योगदान को नमन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 को ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल के त्याग व…
नाहन। शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा के दिशा निर्देशानुसार विद्यालयों मे कोरोना वायरस के भय में प्रवेश प्रारम्भ हो गया हैं। जिला सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहरा धार मे पिछले दो दिनो मे 45 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य सन्दीप बहल ने बताया कि इस विद्यालय मे 10+1 एवं 10+2 कक्षा के अधिकतर विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया हैं तथा ऑफ़लाइन प्रवेश के लिए जो विद्यार्थी प्रवेश लेने आ रहे हैं, उन्हे उचित दूरी बनाये रखने के साथ ही उनके लिए हैंड वॉश एवं हैंड सैनिटाइजर का प्रबंध किया…
नाहन। रैड जोन से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन अवधि में होटल की सुविधा हासिल हो सकती है। लेकिन उन्हें इसका भुगतान स्वयं वहन करना होगा। अगर वो संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र में रहना चाहेंगे तो सुविधा निशुल्क भी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने सोमवार को रैड जोन खासकर दिल्ली से आ रहे लोगों के लिए काफी गंभीरता जाहिर की है। आंकडों के मुताबिक सिरमौर में रैड जोन से 706 लोग दाखिल हुए हैं। इसमें से 326 के सैंपल लिए जा चुके हैं। एक अन्य जानकारी यह भी है कि होटल में क्वारंटाइन किए गए लोगों के…