थैंक गॉड, सुरक्षित मिल गई राजगढ़ से लापता नाबालिग सगी बहनें राजगढ: कस्बे से लापता दो सगी बहनों को शनिवार तड़के 3 बजे के आसपास चंडी मंदिर के वीर गग्गर से बरामद कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने राहत की लंबी सांस ली है। अहम बात यह है कि पुलिस को बरामदगी की लडकियां को ढूंढने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कहते हैं, जब शिदद्त से प्रयास किए जाएं तो सफलता जरूर मिलती है। घर से निकलने के बाद बस में परवाणु तक पहुंची। पुलिस सीसी फुटेज को खंगालते-खंगालते पीछे चलती रही। इसके बाद परवाणु में लड़कियों के ऑटो…
Author: Himachal Varta
मेडिकल चेकअप के नाम पर पास बनवाकर हरियाणा से ले आया 330 ग्राम चुरा पोस्त, पुलिस ने धरा नाहन। मेडिकल चेकअप के नाम पर पास बनवाकर सिरमौर पहुंचे हरियाणा के एक व्यक्ति को पुलिस ने 330 ग्राम चूरा पोस्त के साथ धर दबोचा है। आरोपी की पहचान बच्चन सिंह पुत्र मनसाराम निवासी गांव लद्दाखपुर जिला यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम को गश्त के दौरान सतीवाला में गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर हरियाणा से चूरा पोस्त लेकर आ रहा है। सूचना के…
हिमाचल में फिर तपने लगे दिन, सिरमौर जिला के मैदानी क्षेत्रों कालाअंब और पावटा साहब का पारा 40 डिग्री पार नाहन। हिमाचल प्रदेश में दिन फिर से तपने शुरू हो गए हैं। राज्य के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जिला सिरमौर के मैदानी क्षेत्र कालाअंब और पावटा साहब का अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री से पार हो गया है। दिन के समय गर्मी जमकर पसीने छुड़ा रही है।
होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में से 4817 व्यक्तियों के सैंपल नैगेटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मिशन फतेह के अंतर्गत जहां क्वारंटीन व्यक्तियों को कोवा एप डाउनलोड करवाया जा रहा है, वहीं मास्क यकीनी बनाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों को जुर्माना भी किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संपर्क से फैलता है, इस लिए सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना यकीनी बनाया जाए। सिविल सर्जन ने बताया…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. थोंगलोउन सिसोउलिथ के साथ फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने वैश्विक कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने लाओस में इस महामारी की रोकथाम के लिए लाओ पीडीआर सरकार द्वारा किए गए प्रभावी उपायों की सराहना की। दोनों नेताओं ने कोविड के बाद नई दुनिया के अनुरूप तैयार होने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता और सर्वोत्तम अभ्यासों एवं अनुभवों को साझा करने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाओस…
कैबिनेट मंत्री ने होशियारपुर में शुरु होने वाले विभिन्न प्रोजैक्टों संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश कहा, होशियारपुर के लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या का निर्धारित समय पर किया जाएगा हल लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी जरुरी सावधानियां अपनाने व अन्यों को जागरुक करने की अपील की होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर के बहुपक्षीय विकास को लेकर जल्द ही कई प्रोजैक्ट शुरु होने वाले हैं और इन विकास कार्यों के दौरान मिशन फतेह के अंतर्गत हर जरुरी सावधानियों को अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ ही…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धर्मपुर भाजपा मण्डल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित राज्य की आर्थिकी को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न विकासात्मक योजनाएं आरम्भ की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनधन योजना के अंतर्गत प्रदेश की 5.90 लाख पात्र महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में प्रति 2000 रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ योजना आरम्भ करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का…
शिमला। कोविड-19 के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो राज्य सरकार आधारशिला रखने और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन ऑनलाइन करने पर विचार कर सकती है, ताकि विकास की गति निर्बाध चलती रहे। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरोली भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली भाजपा मंडल में सभी विकासात्मक परियोजनाओं को शीघ्रता से और निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विकासात्मक कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और हमें…