Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत ई-उद्यान पोर्टल  तथा इसी पोर्टल का मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारम्भ किया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से उद्यान विभाग की विभिन्न सेवाओं के लिए मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल में बागवानी संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी किसानों तथा अन्य हितधारकों को आसानी से उपलब्ध होगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि बागवानी विकास परियोजना के तहत इस व्यवस्था से लाभार्थियों को फलों की नर्सरी का रजिस्ट्रेशन, पौधों…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ग्राम पंचायतों के प्रधानों और अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने तथा इससे निपटने के लिए उचित प्रबधंन करने का आह्वान किया है। उन्होंने राज्य में होेेेम क्वारंटीन सुविधाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आगे आने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने आज यहां मंडी और कुल्लू जिला के पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए एक लाख से अधिक हिमाचलवासी राज्य में…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए जिला सोलन के बद्दी में स्थित स्काॅट इडिल फार्मासिया यूनिट द्वारा एक माह में लगभग 20 लाख सैनेटाइजर की बोतलों का उत्पादन और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों तथा समाज सेवियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में वितरित करने के प्रयासों की सराहना की। श्री दत्तात्रेय ने इकाई के प्रबन्ध निदेशक संजीव अग्रवाल को एक पत्र के माध्यम से कहा कि इस तरह के परोपकारी कार्य से आम लोगों का मानवता पर विश्वास प्रबल हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह समाज को जागरूक करने के लिए इस प्रकार के…

Read More

शिमला। बागवानी मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 8,11,000 रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सचिव बागवानी अमिताभ अवस्थी, परियोजना निदेशक, हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना देबाश्वेता  बनिक और निदेशक बागवानी एम.एम. शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय विदेश मंत्री डाॅ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर से आग्रह किया कि वे मंडी जिला की धर्मपुर तहसील के ग्राम टोर जाजर के दूनी चंद के सुपुत्र मनोज कुमार को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए यूएई के रियाद दूतावास अधिकारियों के साथ मामला उठाएं, जो रियाद में काम कर रहा है और कोविड-19 पाॅजिटिव पाया गया है। जांच और प्रारंभिक उपचार के बाद उसे स्थानीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और जिस कंपनी में वह काम कर रहा था, उसे वहां से निकाल दिया गया है। केंद्रीय विदेश मंत्री के साथ दूरभाष के…

Read More

नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने सीआरपीसी 1973 की धारा 144 (1) (2) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकास खण्ड पांवटा साहिब के क्षेत्र संत तेजा सिंह कॉलोनी से तारुवाला गुरुद्वारा, आदर्श कॉलोनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) तारूवाला से संपूर्ण हरिओम कॉलोनी और वार्ड नंबर 13 से रोज ऑर्किड स्कूल तक के संपूर्ण क्षेत्र को कोविड-19 के दो पॉजीटीव मामले सामने आने के बाद सील करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि आपदा की स्थिति को छोड़कर, इस सम्पूर्ण क्षेत्र में सभी प्रकार की आवाजाही व सभी प्रकार के समारोह, प्रदर्शन, बैठके, जलूस, रैली,…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर में बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों में पांवटा साहिब क्षेत्र के मां-बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मां-बेटी चार मई को दिल्ली से लौटी थी, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन बाहरी राज्यों से आए सभी लोगों के कोरोना जांच सैंपल लिए थे जिसमें यह दोनों कोरोना संक्रमित पाई गई हैँ। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है, जबकि बेटी सात साल की है, मां-बेटी को पच्छाद उपमंडल के सिविल अस्प्ताल सराहां में स्थापित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में शिफ्ट किया गया है…

Read More

हिप्र राज्य पत्रकार महासंघ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उठाई मांग नाहन। कोविड-19 के संकट में पत्रकारों को भी 50 लाख का बीमा कवर दिया जाना चाहिए क्योंकि पत्रकारों द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों को जागरूक करने तथा सटीक जानकारी देने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। यह मांग हिमाचल प्रदेश राज्य पत्रकार महासंघ के प्रदेश महासचिव एसपी जैरथ द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखे गए एक पत्र में की है। इनका कहना है कि कोविड-19 में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को यह सुविधा…

Read More