नाहन। कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पुष्करणा फार्मा कंपनी के मालिक का भतीजा हरियाणा के अंबाला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जो अलकैमिस्ट में दाखिल है। जानकारी यह है कि कंपनी के मालिक की अंबाला में संयुक्त फैमिली है। मालिक का कालाअंब में आना-जाना जारी था। यही कारण है कि कंपनी के कर्मी भी कॉन्टैक्ट में अपरोक्ष तौर पर आए हैं। बुधवार को प्रशासन को अधिकारिक तौर पर भी हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने भी सूचना दे दी है। इसके बाद प्रशासन ने फार्मा कंपनी में कार्य करने वाले 24 व्यक्तियों की सूची तैयार की है। सूचीबद्ध किए गए…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार गत चार वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) कार्यक्रम की अपार सफलता के बाद 21 जुलाई, 2020 से इस कार्यक्रम का पांचवां बैच शुरू करने के लिए तैयार है। हरियाणा में युवा पेशेवरों को सरकार के साथ कार्य करने का अवसर प्रदान करने और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा वर्ष 2016 में इस कार्यक्रम की परिकल्पना की गई थी। गत चार वर्षों के दौरान 100 युवा पेशेवरों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ अंत्योदय सरल, सक्षम हरियाणा, हरियाणा रोडवेज और सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत निवारण प्रबंधन सहित…
चण्डीगढ़। हरियाणा के सहकारिता एवं अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि दि-रेवाड़ी केन्द्रीय सहकारी बैंक मोबाइल एटीएम की सहायता से गांव-गांव में बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध करवाने वाला हरियाणा प्रदेश का पहला बैंक बन गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस तरह का यह पहला प्रयास है और प्रदेश के दूसरे बैंकों में भी यह सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी। डा. बनवारी लाल ने मोबाइल वैन में लगाए गये इस एटीएम का उद्घाटन आज रेवाड़ी में बैंक परिसर में किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा से ग्रामीणों को अब शहर में नहीं…
चंडीगढ़। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि के दौरान बंद पड़े औद्योगिक क्षेत्र, विशेषकर लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। इससे वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही के बाद देश के सकल घरेलू उत्पाद को पुन: पटरी पर लाने में एक बड़ी राहत मिलेगी। उप-मुख्यमंत्री जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने इस सम्बन्ध में आज यहां विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एमएसएमई किसी भी देश व प्रदेश…
शिमला। हिमाचल प्रदेश डाक सेवा के निदेशक दिनेश कुमार मिस्त्री तथा सहायक पोस्ट मास्टर जनरल बिशन सिंह ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को डाक सेवाओं के माध्यम से राज्य में लाॅेकडाउन अवधि के दौरान दी जा रही सेवाओं की जानकारी दी। डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर में लगभग 4 लाख पैंशन भोगियों को उनके घरद्वार पर पैंशन राशि का भुगतान किया गया है। डाक विभाग के इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) द्वारा 25 मार्च, 2020 से आज दिन तक 11413 लेने-देन के माध्यम से लगभग 5 करोड़ की राशि…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार का कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लगाए लाॅकडाउन के कारण प्रभावित अर्थ-व्यवस्था से निपटने के लिए देश को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए उनका धन्यवाद किया। मंत्रिमण्डल ने कहा कि यह आर्थिक पैकेज कमजोर वर्गों, एमएसएमई, व्यापार समुदाय, कामगारों व आम जनता को आवश्यक राहत प्रदान कर देश की अर्थ-व्यवस्था को पुनर्जिवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पैकेज भारत को मजबूत, जीवंत और आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।…
शिमला। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि लाॅकडाउन अवधि के दौरान महिलाओं की शिकायतों के निवारण के लिए, हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने फोन पर परामर्श प्रदान करने के लिए तीन काउंसलर नामित किए हैं, जिनसे 9805520079, 9805520097 और 9736011071 पर सम्पर्क किया जा सकता है। प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने लाॅकडाउन की अवधि के दौरान पीड़ित महिलाओं तक पहुंचने और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9459886600 भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि शिकायतें आयोग की ईमेल आईडी [email protected] पर भी दर्ज की जा…
कोरोना की जंग में सिरमौर प्रशासन ने पहल की है। जिला में आयुष किट के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इस आयुष किट की लॉन्चिंग बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी की मौजूदगी में नाहन में की। नाहन। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के निर्देशों पर कोरोना की जंग में सिरमौर प्रशासन ने पहल की है। जिला में आयुष किट के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इस आयुष किट की लॉन्चिंग बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने…