शिमला। हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने आज यहां हिमफैड की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हि.प्र. एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 11 लाख रुपये का चैक भेंट किया। इंडियन बैंक, शिमला के मुख्य प्रबन्धक ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का अंशदान किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर प्रदेश में सभी नर्सों को बधाई दी। उन्होंने नर्सों के प्रति अपनी कृतज्ञता और शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दिवस नर्सों की मानवता के प्रति सेवा के लिए योगदान और कठिन परिश्रम की याद दिलाता है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्व भर में फैली महामारी को रोकने के लिए नर्सों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लड़ने में नर्सें निरन्तर अहम भूमिका निभा रही हैं।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (रेवेन्यु डेफिसिट ग्रान्ट) के रूप में राज्य को 952.58 करोड़ रूपये जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन में आर्थिक तंगी के बावजूद केन्द्र सरकार राज्य की जरूरतों के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना आरम्भ की है, ताकि लक्षित वर्ग को जरूरी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य में इस योजना का दक्षतापूर्वक कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।…
शिमला। बैजनाथ के विधायक मुल्क राज प्रेमी ने आज यहां बैजनाथ क्षेत्र के लोेगों की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हि.प्र. एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅन्स फंड के लिए 13,39,414 रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां केंद्र सरकार से सैंज-औट राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-305 को जलोड़ी पास में सुरंग निर्माण सहित स्तरोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र के माध्यम से अवगत करवाया कि एनएच-305 स्ट्रेच एक सिंगल लेन कैरेज-वे है, जो खराब स्थिति में होने के कारण दुर्घटना संभावित है। उन्होंने कहा कि जलोड़ी दर्रा पर वर्ष के दौरान लगभग 5 महीने तक बर्फ से घिरा रहता है और इस अवधि के दौरान रामपुर-किन्नौर से कुल्लू-मनाली तक लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित…
शिमला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन ने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए किए गए प्रयासांे की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने यह उदगार आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान व्यक्त किए। जय राम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि 01 मई तक प्रदेश में कोविड-19 का केवल एक मामला था, लेकिन हिमाचल प्रदेश के देश के अन्य भागों में फंसे हुए लोगों के प्रदेश में वापसी के कारण कोविड-19 के मामलों की संख्या…
नाहन से विधायक डॉ. राजीव बिंदल मंगलवार को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान विधायक ने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के कार्य का जायजा लिया। विधायक ने जहां इस संबंध में अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। वहीं, निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के लिए कहा। नाहन। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नाहन से विधायक डॉ. राजीव बिंदल मंगलवार को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान विधायक ने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के कार्य का जायजा लिया। विधायक ने जहां इस संबंध में अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। वहीं, निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के लिए…
नाहन। जिला सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले नौहराधार एरिए में आज जोरदार आन्धि और तूफान के आने से एक परिवार के घर की टीन की छत उड़ कर दूर जा गिरी जिस से ऊपर के घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया और अब उस परिवार के पास खाने तक के लाले पड गए हैं। गनीमत यह रही कि उस परिवार के किसी भीतर सदस्य को चोट नहीं आई। क्षेत्र के तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि उक्त गरीब परिवार को सरकार की ओर से पूरी सहायता प्रदान की जाएगी।