Author: Himachal Varta

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैटी फ्रैडरिक्‍सन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने कोविड-।9 महामारी से निपटने के लिए दोनों देशों में उठाए गए कदमों की तुलना की। प्रधान मंत्री ने डेनमार्क द्वारा संक्रमण में वृद्धि के बिना लॉकडाउन प्रतिबंधों को हटाने में उसकी सफलता की सराहना की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्‍यक्‍त की कि भारत और डेनमार्क के विशेषज्ञ एक-दूसरे के अनुभव से सीखने के लिए संपर्क में रहेंगे। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क संबंधों को और मजबूत करने की अपनी साझा इच्छा को दोहराया, और उन तरीकों…

Read More

शिमला। उपायुक्तों को पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ उचित समन्वय बनाए रखना चाहिए, ताकि वह अपने संबंधित क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के आगमन के बारे में अग्रिम जानकारी प्रदान कर सकें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना वायरस के दृष्टिगत वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से कही। मुख्यमंत्री ने ‘निगाह’ टीम को आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के परिवारों को उनके आने से पूर्व ही उचित…

Read More

शिमला। डाॅ. हेडगेवार स्मारक समिति शिमला के प्रान्त संघ चालक वीर सिंह रांगड़ा ने आज यहां समिति की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 2,00,000 रुपये का चैक भेंट किया। समिति की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को पीएम केयर्ज फंड के लिए 1,00,000 रुपये का एक अन्य चैक भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विभाग संघ चालक राज कुमार, जिला संघ चालक अजय सूद, उपाध्यक्ष सुभाष चैहान, सचिव मनोज कुमार और पैटर्न देश राज चड्डा भी इस अवसर पर…

Read More

शिमला। सांई इंजिनियरिंग फांउडेशन के वरिष्ठ महाप्रबन्धक ने आज यहां फांउडेशन की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 11,000,00 रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Read More

लोगों को मिलेगा सस्ता राशन शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों विशेषकर कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे वर्गों के आर्थिक उत्थान तथा उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं आरम्भ की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि ‘प्रायरटी हाउसहोल्ड’ को चिन्हित करने की संशोधित आय सीमा को 45,000 रुपये किया जाए, जिससे प्रदेश के लगभग 1,50,000 अतिरिक्त परिवार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आएंगे, जिससे उन्हें उपदानयुक्त दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभिन्न संस्थांओं और व्यक्तियों की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए कई चैक भेंट किए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस फंड में बाबा बालक नाथ ट्रस्ट हमीरपुर द्वारा पांच करोड़ रुपये तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम, हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम और बाबा बालक नाथ जी मंदिर न्यास शाहतलाई बिलासपुर द्वारा प्रत्येक ने एक-एक करोड़ रुपये का अंशदान किया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त…

Read More

नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम कानून व्यवस्था डियूटी के लिए राजगढ़ बाजार में समय करीब 10:30 बजे दिन पुराना बस स्टैण्ड राजगढ़ में पहुंची तो दुकान मैसर्ज रोशन लाल शर्मा एण्ड सन्स जनरल मर्चेण्टस एण्ड ट्रांसपोर्ट एजेण्ट जिसे लाल रंग से मार्क किया हुआ था, खुली हुई पाई। जिला प्रशासन के आदेशों के अनुसार राजगढ़ बाजार में दुकानों को लाल एवं हरे रंग से मार्क किया हुआ है ताकि एक दिन लाल रंग से मार्क की गई दुकानें खुले और दूसरे दिन हरे रंग से मार्क की हुई दुकानें खोली जाए। उक्त दुकान लाल रंग…

Read More

डीसी सिरमौर की फेसबुक पेज पर लॉकडाउन के दौरान हर हफ्ते मांगे गए सुझावों में के तीसरे चरण में प्राप्त किया था प्रथम स्थान नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा डीसी सिरमौर की फेसबुक पेज पर कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में हर हफ्ते मांगे गए सुझावों के तीसरे चरण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नीलम शर्मा को आज उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में नवाजा। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में जिला प्रशासन द्वारा घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, से…

Read More