नाहन। जिला सिरमौर में होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी। सिरमौर जिला में करीब 2570 लोग मौजूदा समय में होम क्वॉरेंटाइन में है। आयुर्वेदिक विभाग के कर्मचारी होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे सभी लोगों से मुलाकात करेगा और जरूरी हिदायतें देने के साथ-साथ उन्हें आयुष किट भी प्रदान करेगा। डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी ने कहा कि आयुष किट को देने का मकसद यही है कि होम्योपैथिक मेडिसिन के जरिए कैसे इन लोगों की शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना महामारी संक्रमण के चलते बाहरी राज्यों…
Author: Himachal Varta
सफल आप्रेशन कर बच्चे की जान बचाई नाहन। डॉ वाईएस परमार मेडीकल कालेज नाहन अक्सर सवालों के घेरे में रहता है तो वहीं, इस बार यहां से बेहद ही सुखद व हैरान कर देने वाली खबर है। मैडीकल कालेज के सर्जरी विभाग की टीम ने 11 वर्षीय बालक को न केवल नया जीवन दिया है बल्कि गरीब परिवार का लाखों रूपए खर्च होने से भी बचा लिया है। इतना ही नहीं, यहां इस प्रकार की यह पहली सर्जरी होगी। यहां के जाने माने सर्जन व प्रोफेसर डा. राजन सूद की निगरानी में वरिष्ठ रेजिडेंट डा. शैलेंद्र कौशिक, एनैस्थिसीया से डा.…
डिस्चार्ज किए व्यक्तियों को एकांतवास के नियम अपनाने की अपील की होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल अस्पताल होशियारपुर व सिविल अस्पताल दसूहा से डिस्चार्ज किए गए 78 व्यक्तियों ने जिला प्रशासन की ओर से किए गए सुचारु प्रबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से उनकी बहुत ही अच्छे तरीके से देखभाल की गई है। उन्होंने व्यक्तियों में 71 श्री हजूर साहिब से आए श्रद्धालु थे व इन श्रद्धालुओं ने जहां नि:शुल्क बसों के माध्यम से जिले में वापिस लाने पर पंजाब सरकार की प्रशंसा की, वहीं अस्पतालों में अच्छे खाने व रोजाना की जा रही साफ सफाई पर…
अभी तक जिले में हुई 2,86,546 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद: डिप्टी कमिश्नर किसानों को गेहूं का नाड़ न जलाने की अपील की होशियारपुर/चंडीगढ़। कोविड-19 के मद्देनजर जहां पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश वासियों की सुविधा के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं, वहीं गेहूं की सुचारु ढंग से खरीद भी यकीनी बनाई गई है, जिसके चलते जिले में 482.88 करोड़ रुपए की आनलाइन अदायगी की जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि अब तक 482.88 करोड़ रुपए की अदायगी आनलाइन माध्यम से आढ़तियों के माध्यम से किसानों को की जा चुकी है। उन्होंने कहा…
अब तक 85 व्यक्ति कोरोना पर हासिल कर चुके हैं फतेह डिप्टी कमिश्नर ने उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाए कहा, जिला वासियों के सहयोग से होशियारपुर जल्द होगा कोरोना मुक्त होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला होशियारपुर के लिए आज एक अच्छी खबर है कि सरकारी अस्पताल होशियारपुर व दसूहा में उपचाराधीन 78 कोरोना पाजीटिव व्यक्तियों ने कोरोना के खिलाफ जंग पर फतेह पा ली है और जिला प्रशासन की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए घरों के लिए रवाना कर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल 48 कोरोना पाजीटिव व्यक्तियों…
मंडियों में गेहूं बेचने आए किसानों के सुचारु प्रबंधों के अलावा घरों तक सब्जियों व फलों की होम डिलीवरी करवा रहे हैं सुनिश्चित गेहूं बेचने आए किसानों को 37,300 ई-पास किए जारी, शहरों व गांवों में सब्जी व बेचेने के लिए रेहड़ी वालों को भी जारी किए कर्फ्यू पास जिला मंडी बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने निभाई तनदेही से अपनी ड्यूटी: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर/चंडीगढ़। कोविड-19 महांमारी के दौर में जहां अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से तनदेही से निभाई जा रही ड्यूटी के कारण हम सुरक्षित हैं, वहीं कई ऐसे विभाग भी हैं जो पर्दे के…
सिरमौर। बीते गत दिवस पुलिस थाना रेणुका जी में गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति संजीव कुमार पुत्र श्री अमर नाथ निवासी गांव डाकघर ददाहू जिला सिरमौर के मकान में हरियाणा से आया है। इस सूचना के सत्यापन्न हेतू पुलिस टीम मौका पर गई तो पाया कि संजीव कुमार उपरोक्त के रिहायशी मकान के धरातल मंजिल के एक कमरा में एक व्यक्ति मौजूद था। जिसने पुलिस के पूछने पर अपना नाम व पता रजत पुत्र श्री माम चन्द नवासी गांव बडागांव डाकघर व तहसील नारायणगढ़ जिला अम्बाला हरियाणा बतलाया और यह भी बतलाया कि यह पहले यहां किराए के मकान…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष श्री बिल गेट्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की। दोनों महत्वपूर्ण हस्तियों ने कोविड-19 के संबंध में वैश्विक स्तर पर उठाए जा रहे कदमों और इस महामारी से निपटने के लिए वैज्ञानिक नवाचारों तथा अनुसंधान एवं विकास के संबंध में वैश्विक तालमेल के महत्व के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस स्वास्थ्य संकट के खिलाफ जंग में भारत की ओर से अपनाए गए सतर्क दृष्टिकोण को रेखांकित किया, जो उपयुक्त संदेश के माध्यम से जनता को साथ जोड़ना सुनिश्चित करने पर आधारित…