नाहन/ हिंदू जागरण मंच ने आशा वर्कर्स को बतौर कोरोना वॉरियर किया सम्मानित नाहन। हिन्दू जागरण मंच जिला सिरमौर इकाई ने आज नाहन क्षेत्र में कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य कर रही आशा वर्कर्स बहनों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एन के भारद्वाज ने शिरकत की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने सभी आशा वर्कर्स का आभार जताते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की तथा भविष्य में आशा वर्कर्स को हर सम्भव सहायता पहुचाने का संकल्प लिया। साथ ही क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि सुरक्षित रहते हुए अपने…
Author: Himachal Varta
• भाजपा के समय नहान विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए नाहन/सोलन : नाहन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के साथ वर्चुअल रैली के माध्यम से डॉ राजीव बिंदल ने संवाद किया, हजारों भाई बहनों ने इस संवाद को सुना डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी की सरकार को बने 1 वर्ष पूर्ण हुआ है, इस 1 वर्ष के अंदर वर्षों से रुके हुए फैसले उन को अंजाम दिया गया , मेरे देश की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए कश्मीर से धारा 370 को हटाना 35ए को हटाना और देश की एकता…
हिमाचल में गाय की कोख से जन्मी तीन बछडि़यां दुर्लभतम से भी दुर्लभ बताया नाहन। क्या आपने सुना है कि देवभूमि में एक साथ गाय ने तीन बछडि़यों को जन्म दिया हो। जी हां, सिरमौर की नाहन विकास खंड की कौलावालांभूड पंचायत के नेरी गांव में रणबीर सिंह ठाकुर के घर पर ऐसा हुआ है। बचपन से ही परिवार की दुलारी लखी ‘‘गाय’’ की वजह से आज हरेक सदस्य खुशी से फूला नहीं समा रहा। बता दें कि विभाग ने भी इस घटना को दुर्लभतम से भी दुर्लभ बताया है। दरअसल, यह मामला इस कारण भी अचंभित करने वाला है,…
गर्मी से बेहाल हुआ जिला सिरमौर का कोलावालाभूंड नाहन। एक तरफ कोरोना की मार तो दूसरी तरफ गर्मी ने जीना बेहाल किया हुआ है। पिछले 2 दिन से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते कोलावालाभूंड के ग्रामीण क्षेत्रों में फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हालांकि आसपास के जंगल फिलहाल आग से राहत पाए हुए हैं। मगर बिजली के लगने वाले कट सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी का सबब बने हुए हैं। जिला सिरमौर में बुधवार सुबह सूरज निकलने के बाद जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया तापमान बढ़ता गया। पूर्वाह्न 11 बजे तक आसमान से बरसती आग…
शिमला। राज्य सरकार किसानों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों को नाबार्ड के सहयोग से बहुउद्देश्य सेवा केंद्र बनाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह आज यहां सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को जन आंदोलन बनाना महत्वपूर्ण है क्योंकि इस क्षेत्र में रोज़गार और स्वरोज़गार की अपार संभावनाएं हैं। सहकारिता आंदोलन का ज़मीनी स्तर पर विस्तार होना चाहिए ताकि यह ग्रामीण लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान…
शिमला। पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार ने अपने जलाश्यों से पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए मछली निर्यात शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले चरण में खोले गए लाॅकडाउन के बाद मई 2020 तक कुल 683 लाख रुपये की 600 मीट्रिक टन मछली का मत्स्य संसाधनों से उत्पादन किया गया है जिसे पड़ोसी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को निर्यात के अलावा और राज्य के बाजारों में भी बेची गई है। अप्रैल 2020 के बाद राज्य में विभिन्न खुदरा बिक्री केंद्रों में कुल 17,549 किलोग्राम मछली बेची…
नाहन। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सिरमौर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 9 सैनिटाइजर मशीन वितरित की। जिसमें चार मेडिकल कॉलेज नाहन को और 4 पांवटा साहिब हॉस्पिटल को वितरित की गई। मेडिकल कॉलेज नाहन के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय शर्मा को दी गई है। इसके अलावा एक आस्था स्कूल को दी गई है। सिरमौर केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के प्रधान राकेश मल्होत्रा ने बताया कि सिरमौर केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन हमेशा जनसेवा के लिए आगे आती है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुधीर भटनागर , नाहन केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा , सिरमौर केमिस्ट…
नाहन। कोरोना वायरस के खौफ ने समूची दुनिया को असामान्य रूप से प्रभावित किया है। बच्चों के अभिभावकों में चिंता, भय व बैचेनी देखी जा रही है। इसी के मद्देनजर अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल ने स्कूल के छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ सुबह वर्चुअल योग क्लासिज शुरू की हैं। इसके लिए स्कूल विशेष तौर पर योग ट्रेनर व थैरेपिस्ट श्री सुधांशु गौर की सेवाएं ले रहा है, जिन्हें 12 साल का तजुर्बा है। साथ ही चंडीगढ़ में रहकर विभिन्न क्षेत्रों में योग प्रशिक्षण दे रहे हैं। माता पदमावती एजुकेशनल सोसायटी के महासचिव सचिन जैन ने बताया कि स्कूल के…