नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओरैया, उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारजनों में से प्रत्येक के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है। प्रधानमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 50,000-50,000 रुपये देने की मंजूरी दी है।
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, “सिक्किम के स्थापना दिवस की बधाई। प्रतिभाशाली और दयालु लोगों के गृह सिक्किम ने सदैव अनेक क्षेत्रों में राष्ट्र की प्रगति को समृद्ध किया है। जैविक खेती जैसे क्षेत्रों में सिक्किम की प्रगति की हर तरफ सराहना हुई है। आने वाले वर्षों में सिक्किम की प्रगति की प्रार्थना करता हूं।”
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज में छोटे दुकानदारों, कृषि, किसानों, मंडियों में बुनियादे ढ़ांचों में सुधार, मजदूरों तथा हर किसी के लिए छत मुहैया कराने के लिए शामिल की गई योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अलग से ‘हाऊसिंग फॉर ऑल’ विभाग का गठन किया है और इसके अलावा, ‘रेंटल हाऊसिंग स्कीम’ भी आरंभ करने की भी योजना है। मुख्यमंत्री आज ‘हरियाणा आज’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। वैश्विक महामारी कोरोना के…
चंडीगढ़। आज यहां जारी एक बयान में, कृषि एवं किसान कल्याण और सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने बताया कि आज हरियाणा के खरीद केन्द्रों में 11,058 किसानों से 1.06 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। इसके साथ राज्य में पिछले 24 दिनों में 4,53,930 किसानों से 69.26 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि आज 8,659 किसानों से 23,243.10 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई और अब तक 2,50,995 किसानों से कुल 7.0 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के…
नाहन। बीपीएल के नाम पर प्रदेश में बहुत बड़ा घोटाला है और बीपीएल योजना का लाभ ले रहे सभी समृद्ध लोगों को भी पीडीएस राशन बंद कर दिया जाए । जबकि प्रदेश सरकार द्वारा आयकर देने वाले सभी कर्मचारियों को पीडीएस राशन की सुविधा बंद कर दी गई है । यह बात जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियोंं रतन सिंह, देसराज, कमल स्वरूप, नीरज कुमार, रामदयाल सहित अनेक लोगों ने एक सामूहिक चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा है कि सरकार को इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करके समृद्ध परिवारों को बीपीएल सुविधा से बाहर किया जाना चाहिए…
जिला सिरमौर में औद्योगिक श्रमिकों को प्रातः 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक कर्फ्यू के दौरान आवजाही की अनुमति कर्फ्यू के दौरान सांसद व विधायक कर सकेंगे शिमला और अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा नाहन। जिला सिरमौर में ऐसे सभी औद्योगिक श्रमिक जो जिला में अपने आवास से उद्योग के बीच 3 किलोमीटर के दायरे में रहते है, उन्हें प्रातः 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक कर्फ्यू के दौरान आवजाही की अनुमति दी गई है। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दिए। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के नियम सांसद व उनके स्टाफ तथा विधायकों और उनके स्टाफ…
नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज चिकित्सा खंड नाहन (धगेड़ा) की आशा वर्करों को सेनेटाईजर और मास्क वितरित किये और कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट काल में आपकी सेवाओं को देश और प्रदेश हमेशा याद स्मरण रखेगा। डा. बिन्दल ने कोरोना महामारी के बीच आशा वर्करों द्वारा दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी ये बहनों निर्भय होकर गांव-गांव में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि नाहन चिकित्सा खंड में वर्तमान में 103 आशा वर्कर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा आशा वर्कर बहनें किसी…
जिला सिरमौर में आयुर्वेदिक विभाग ने 2145 से अधिक आयुष किट किए वितरित – डा0 परूथी आयुर्वेदिक विभाग जिला में छः नोडल अधिकारियों की देखरेख में वितरित कर रहा है आयुष किट नाहन। जिला सिरमौर में 2145 से अधिक आयुष किट जिला में होम क्वारंटाइन किए गए व्यक्तियों और कोरोना वारियर्स जिनमें पुलिस कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर उपलबध करवाई गई है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर द्वारा आयुष किट लॉन्च करने के उपरान्त जिला सिरमौर में भी आयुष किट लॉन्च किया गया…