Author: Himachal Varta

नाहन। जिला  सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र लहसुन की खुशबू से महकने लगा है। लॉकडाउन के चलते गिरिपार क्षेत्र का लहसुन इस बार बाहरी राज्यों के बजाय ददाहू की मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। सैनधार क्षेत्र का लहसुन अगले कुछ दिन में आने की उम्मीद है। आढ़तियों के कामगार यहां लहसुन की ग्रेडिंग कर इसे मंडियों में भेजने की तैयारी में है। ददाहू तहसील में करीब 300 हेक्टेयर भूमि में लहसुन की खेती होती है। इस बार लहसुन की बंपर पैदावार हुई है। लॉकडाउन के चलते किसान पड़ोसी राज्यों और दिल्ली की मंडियों के बदले स्थानीय मंडियों का रुख…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के नवनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे प्रवासी मजदूर एवं श्रमिक, जो लॉकडाउन के कारण राज्य में फँसे हुए थे, को सुरक्षित तरीके से उनके गृह राज्यों में पहुंचाने की कड़ी में आज फरीदाबाद से दो विशेष श्रमिक रेलगाडिय़ां और गुरुग्राम एवं पानीपत से एक-एक रेलगाड़ी लगभग 5740 श्रमिकों को लेकर बिहार के लिए रवाना हुई। इसके अतिरिक्त, कुल 200 बसों के माध्यम से भी लगभग 6000 प्रवासी श्रमिकों को उत्तरप्रदेश भेजा गया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार संबंधित जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी श्रमिकों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल जांच, थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क उपलब्ध…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से सोलन और सिरमौर जिलों के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों से बातचीत करते हुए कहा कि वे कोविड-19 के दृष्टिगत अपने संबंधित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनिधि यह भी सुनिश्चित करें कि देश के विभिन्न भागों से वापिस आए हुए लोग होम क्वारंटीन के नियमों का उलंघन न करें। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधान लोकतंत्रीय व्यवस्था के धरातल पर स्थित संस्थानों के मुखिया के तौर पर, लोकतांत्रिक व्यवस्था का…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में ऐसे अनेक समाज सेवी संगठन और स्वयं सहायता समूह हैं, जो सरकार की मद्द से कोविड-19 के खिलाफ अभियान का हिस्सा बने हैं। अपने-अपने स्तर पर ये संगठन व समूह समाज को इस कोरोना महामारी के दौर में योगदान दे रहे हैं। विकास खण्ड नालागढ़ के अन्तर्गत महिलाओं के अनेक स्वयं सहायता समूहों ने मास्क तैयार किए हैं, जिनकी बाजार मेें कीमत 25 रुपये है, जबकि समूहों द्वारा तैयार यह मास्क मात्र 6 रुपये में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस के अध्यक्ष भी हैं, को आज खण्ड विकास…

Read More

नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने 24 मार्च और 20 अप्रैल 2020 को जारी किए आदेशों की निरंतरता में आज आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला में बैंकों, वितीय संस्थानों, जीवन बीमा और विभिन्न विभागों तथा निजी मालिकों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों पर कर्फ्यू ढील की समय सीमा, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक, लागू नहीं होगी।

Read More

नाहन। बीपीएल के नाम पर प्रदेश में बहुत बड़ा घोटाला है और बीपीएल योजना का लाभ ले रहे सभी समृद्ध लोगों को भी पीडीएस राशन बंद कर दिया जाए । जबकि प्रदेश सरकार द्वारा आयकर देने वाले सभी कर्मचारियों को पीडीएस राशन की सुविधा बंद कर दी गई है । यह बात राजगढ़ क्षेत्र के रतन सिंह, देसराज, कमल स्वरूप, नीरज कुमार, रामदयाल सहित अनेक लोगों ने एक सामूहिक चर्चा के दौरान कहते हुए कहा है कि सरकार को इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करके समृद्ध परिवारों को बीपीएल सुविधा से बाहर किया जाना चाहिए और पात्र गरीब लोगों…

Read More

नाहन। हिमकॉस्ट संस्था की ओर से लॉक डाउन के दौरान बच्चों को व्यस्त रखने के लिए ऑनलाइन डिजिटलाइज कंपटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न तरह की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में पहली बार हिस्सा लेकर बच्चों का जहां उत्साह वर्धन हुआ वही उन्हें भविष्य के लिए भी तैयारी करने का अवसर मिला। आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को हार्ड कॉपी भेजी जाएगी। साथ ही अभिभावकों से बैंक डिटेल मंगवा कर इनामी राशि विजेताओं के बैंक खाते में डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान…

Read More